चुम्बकत्व क्या है? चुम्बक के गुण और चुंबकीय ध्रुव – सम्पूर्ण भौतिकी नोट्स (Magnetism, Properties of Magnet & Magnetic Poles)

चुम्बकत्व (Magnetism), चुंबकीय ध्रुव और चुम्बक के गुण

1. चुम्बकत्व (Magnetism) और इसका इतिहास

प्राचीन काल में थेल्स ऑफ़ मिलेटस (Thales of miletus) भली-भांति जानते थे कि प्रकृति में पाये जाने वाले लोहे का एक अयस्क मैग्नेटाइट (Magnetite) या काला आयरन ऑक्साइड (Fe3O4) लोहे के छोटे-छोटे टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता था। वे यह भी जानते थे कि जब लोहे का कोई टुकड़ा इस अयस्क के सम्पर्क में आता है, तो उसमें भी वही गुण उत्पन्न हो जाता था। चुम्बकत्व अर्थात् मैग्नेटिज्म (Magnetism) की व्युत्पत्ति एशिया माइनर के स्थान मैग्नेशिया (Magnesia) से हुई है, जहाँ यह अयस्क बहुतायत में पाया जाता था।

बाद में चीनवासियों (Chinese) ने यह पता लगाया कि जब इस अयस्क को, जिसे वे लोड स्टोन (Lode stone) कहते थे, स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया जाता था, तो वह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता था। वास्तव में लोड स्टोन का तात्पर्य है— अग्र पत्थर (Leading stone), जो उसके दिशात्मक गुण को प्रदर्शित करता है। यात्री दिशा ज्ञात करने के लिए इस पत्थर का उपयोग किया करते थे। जो पदार्थ लोहे के टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है तथा स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाये जाने पर सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है, उसे चुम्बक कहते हैं। आगे चलकर प्रयोगों द्वारा यह ज्ञात हुआ कि लोहा, इस्पात, निकल, कोबाल्ट इत्यादि से बनी वस्तुओं को चुम्बक अपनी ओर आकर्षित करता है। इन वस्तुओं को चुम्बकीय पदार्थ कहते हैं।

अतः जो पदार्थ चुम्बकीय वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है, उसे चुम्बक कहते हैं तथा चुम्बक के इस गुण को चुम्बकत्व कहते हैं।

2. चुंबकीय ध्रुव (Magnetic Poles)

यदि किसी चुम्बक को लोहे की छीलन में डालकर बाहर निकालें तो यह पाया जाता है कि उसके दोनों सिरों के पास लोहे के कण अत्यधिक मात्रा में चिपके हुए होते हैं अर्थात किनारे पर उसका चुम्बकत्व सर्वाधिक होता है।

किसी चुम्बक के सिरों के निकट स्थित जिन बिन्दुओं पर उसका चुम्बकत्व सर्वाधिक होता है, उन्हें चुंबकीय ध्रुव कहते हैं।

प्रत्येक चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं— उत्तरी ध्रुव (North pole) और दक्षिणी ध्रुव (South pole)। चुम्बक को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर जो ध्रुव उत्तर की ओर रहता है, उसे उत्तरी ध्रुव तथा जो ध्रुव दक्षिण की ओर रहता है, उसे दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

3. चुम्बक के गुण (Properties of a Magnet)

चुम्बक में मुख्यत: निम्न गुण होते हैं—

  • (i) चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • (ii) स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ही ठहरता है।
  • (iii) सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षपण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है।
  • (iv) चुम्बक के दोनों ध्रुवों को अलग करना असम्भव है।
  • (v) चुम्बक प्रेरण द्वारा चुम्बकीय पदार्थों में चुम्बकत्व उत्पन्न कर देता है।
  • (vi) चुम्बक को गर्म करने पर, पीटटने पर, पटकने पर या घिसने पर उसका चुम्बकत्व नष्ट हो जाता है।

चुम्बकत्व और चुम्बक के गुण: प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1: प्राकृतिक चुम्बक (Magnetite) का रासायनिक सूत्र क्या है और इसे सबसे पहले किसने जाना था?

उत्तर: मैग्नेटाइट का रासायनिक सूत्र Fe3O4 (काला आयरन ऑक्साइड) है। प्राचीन काल में थेल्स ऑफ़ मिलेटस (Thales of miletus) इसके गुणों से भली-भांति परिचित थे।

प्रश्न 2: चुम्बकत्व (Magnetism) शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई है?

उत्तर: चुम्बकत्व शब्द की व्युत्पत्ति एशिया माइनर के स्थान ‘मैग्नेशिया’ (Magnesia) से हुई है, जहाँ लोहे का यह अयस्क बहुतायत में पाया जाता था।

प्रश्न 3: चुंबकीय ध्रुव (Magnetic Poles) किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी चुम्बक के सिरों के निकट स्थित जिन बिन्दुओं पर उसका चुम्बकत्व सर्वाधिक होता है (अर्थात लोहे के कण सबसे अधिक चिपकते हैं), उन्हें चुंबकीय ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 4: स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर चुम्बक किस दिशा में ठहरता है?

उत्तर: स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ही ठहरता है।

प्रश्न 5: क्या चुम्बक के दोनों ध्रुवों (उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव) को अलग किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, चुम्बक के दोनों ध्रुवों को अलग करना असम्भव है।

प्रश्न 6: किन कारणों से किसी चुम्बक का चुम्बकत्व नष्ट हो जाता है?

उत्तर: चुम्बक को गर्म करने पर, पीटने पर, पटकने पर या घिसने पर उसका चुम्बकत्व नष्ट हो जाता है।

और भी पढ़ें –

प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light): परिभाषा, चित्र और मुख्य बिंदु

विद्युत्-चुम्बकीय तरंगें और ध्वनि तरंगें: प्रमुख अंतर (Electromagnetic vs Sound Waves)

ऋजुकोर द्वारा प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light at a Straight Edge): चित्र और प्रयोग की व्याख्या | PGT Physics Notes

समतल पारगमन ग्रीटिंग (Plane Transmission Grating): परिभाषा, बनावट और सिद्धांत

व्यतिकरण और विवर्तन में अंतर (Difference between Interference and Diffraction) : पूर्ण तुलनात्मक व्याख्या | Wave Optics

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स!
तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स!