चुम्बक के प्रकार: प्राकृतिक और कृत्रिम चुम्बक – सम्पूर्ण नोट्स (Types of Magnet: Natural and Artificial Magnets)

चुम्बक के प्रकार: प्राकृतिक चुम्बक और कृत्रिम चुम्बक

चुम्बक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं— (i) प्राकृतिक चुम्बक और (ii) कृत्रिम चुम्बक।

(i) प्राकृतिक चुम्बक (Natural Magnet)

प्रकृति से प्राप्त चुम्बक को प्राकृतिक चुम्बक कहते हैं। ये बेडौल तथा कम शक्तिशाली होते हैं। इन्हें इच्छानुसार आकृति नहीं दी जा सकती है।

(ii) कृत्रिम चुम्बक (Artificial Magnet)

मानव द्वारा निर्मित चुम्बक को कृत्रिम चुम्बक कहते हैं। इन्हें इच्छित आकार का तथा अधिक शक्तिशाली बनाया जा सकता है। चित्र 5.1 में विभिन्न आकृति के कृत्रिम चुम्बक प्रदर्शित किये गये हैं, जैसे— दंड-चुम्बक, गोल सिरे वाला चुम्बक, नाल चुम्बक, चुंबकीय सुई, चुंबकीय कम्पास, और विद्युत्-चुम्बक।

कृत्रिम चुम्बक के उप-प्रकार (अस्थायी और स्थायी चुम्बक)

कृत्रिम चुम्बक दो प्रकार के होते हैं— 1. अस्थायी चुम्बक और 2. स्थायी चुम्बक।

1. अस्थायी चुम्बक (Temporary Magnet)

उस चुम्बक को अस्थायी चुम्बक कहते हैं जिसका चुम्बकत्व स्थायी नहीं होता। अस्थायी चुम्बक मुलायम लोहे के बनाये जाते हैं। अस्थायी चुम्बक का चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट किया जा सकता है।

2. स्थायी चुम्बक (Permanent Magnet)

उस चुम्बक को स्थायी चुम्बक कहते हैं जिसका चुम्बकत्व स्थायी होता है। स्थायी चुम्बक कठोर स्टील, निकल, कोबाल्ट आदि का बनाया जाता है। स्थायी चुम्बक का चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट नहीं होता।

चुम्बक के गुण (Properties of a Magnet)

चुम्बक में मुख्यत: निम्न गुण होते हैं—

  • (i) चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • (ii) स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ही ठहरता है।
  • (iii) सजातीय ध्रुवों में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुवों में आकर्षण होता है।
  • (iv) चुम्बक के दोनों ध्रुवों को अलग करना असम्भव है।
  • (v) चुम्बक प्रेरण द्वारा चुम्बकीय पदार्थों में चुम्बकत्व उत्पन्न कर देता है।
  • (vi) चुम्बक को गर्म करने पर, पीटटने पर, पटकने पर या घिसने पर उसका चुम्बकत्व नष्ट हो जाता है।

चुम्बक के प्रकार: प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1: चुम्बक मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: चुम्बक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं— (i) प्राकृतिक चुम्बक और (ii) कृत्रिम चुम्बक।

प्रश्न 2: प्राकृतिक चुम्बक की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर: प्राकृतिक चुम्बक प्रकृति से प्राप्त होते हैं, ये बेडौल तथा कम शक्तिशाली होते हैं और इन्हें इच्छानुसार आकृति नहीं दी जा सकती है।

प्रश्न 3: कृत्रिम चुम्बक किसे कहते हैं और इसके उदाहरण दीजिए?

उत्तर: मानव द्वारा निर्मित चुम्बक को कृत्रिम चुम्बक कहते हैं। इन्हें इच्छित आकार का तथा अधिक शक्तिशाली बनाया जा सकता है; जैसे— दंड-चुम्बक, नाल चुम्बक, गोल सिरे वाला चुम्बक, चुंबकीय सुई, चुंबकीय कम्पास, और विद्युत्-चुम्बक।

प्रश्न 4: कृत्रिम चुम्बक कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: कृत्रिम चुम्बक दो प्रकार के होते हैं— 1. अस्थायी चुम्बक और 2. स्थायी चुम्बक।

प्रश्न 5: अस्थायी और स्थायी चुम्बक में क्या अंतर है?

उत्तर: अस्थायी चुम्बक मुलायम लोहे के बनाए जाते हैं और इनका चुम्बकत्व शीघ्र नष्ट किया जा सकता है। वहीं, स्थायी चुम्बक कठोर स्टील, निकल, कोबाल्ट आदि के बनाए जाते हैं और इनका चुम्बकत्व स्थायी होता है।

और भी पढ़ें –

चुम्बकत्व क्या है? चुम्बक के गुण और चुंबकीय ध्रुव – सम्पूर्ण भौतिकी नोट्स (Magnetism, Properties of Magnet & Magnetic Poles)

मापन में त्रुटियाँ: प्रकार, संयोजन और प्रतिशत त्रुटि निकालना सीखें | Errors in Measurement in Hindi Notes PDF

प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light): परिभाषा, चित्र और मुख्य बिंदु

विद्युत्-चुम्बकीय तरंगें और ध्वनि तरंगें: प्रमुख अंतर (Electromagnetic vs Sound Waves)

सदिश गुणनफल की दिशा ज्ञात करने के नियम (Right Hand Rule & Screw Law in Hindi)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
​10 प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और उनके सिद्धांत | Pedagogy Revision ​घर्षण (Friction) क्या है? जानें 1 मिनट में! ⚡ शिक्षक दृष्टिकोण, ज्ञान निर्माण व जेंडर मुद्दे | Pedagogy Notes न्यूटन की गति के 3 नियम: 2 मिनट में आसानी से समझें! (Newton’s Laws of Motion in Hindi) शिक्षण शास्त्र (Pedagogy): मुख्य विधियां, NCF व पाठ योजना नोट्स प्रक्षेप्य गति का समीकरण: आसान भाषा में समझें Trajectory Equation शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन: मुख्य बातें व नोट्स Educational Pedagogy Quick Revision: 10 प्रमुख नियम Electrostatics Physics MCQs: स्थिर विद्युत के महत्वपूर्ण प्रश्न व हल! CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!!