चुम्बकीय प्रेरण, ध्रुव प्राबल्य एवं संबंधित परिभाषाएँ
चुम्बकीय प्रेरण और ध्रुव प्राबल्य
1. चुम्बकीय प्रेरण (Magnetic Induction)
यदि किसी चुम्बकीय पदार्थ के पास एक चुम्बक लायें तो चुम्बकीय पदार्थ के उस सिरे पर, जो चुम्बक के किसी ध्रुव के नजदीक होता है, विपरीत प्रकार का ध्रुव तथा दूसरे सिरे पर उसी प्रकार का ध्रुव बन जाता है । इस क्रिया को चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं।
अतः चुम्बक की उपस्थिति मात्र से किसी चुम्बकीय पदार्थ में चुम्बकत्व उत्पन्न होने की क्रिया को चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं।
2. ध्रुव प्राबल्य (Pole strength)
किसी चुम्बकीय ध्रुव द्वारा चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करने की शक्ति को उसका ध्रुव प्राबल्य कहते हैं। इसे m से प्रदर्शित करते हैं।
इसका SI मात्रक ऐम्पियर-मीटर (A-m) या न्यूटन प्रति टेसला (NT-1) है। यह एक अदिश राशि है।
किसी चुम्बक का ध्रुव प्राबल्य उसके पदार्थ की प्रकृति तथा अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, लम्बाई पर नहीं।
3. चुम्बकीय अक्ष (Magnetic Axis)
चुम्बक के दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को चुम्बकीय अक्ष कहते हैं ।
4. चुम्बक की प्रभावी लम्बाई (Effective Length of a Magnet)
चुम्बक के दोनों ध्रुवों के बीच की दूरी को उसकी प्रभावी लम्बाई कहते हैं। इसे 2l से प्रदर्शित करते हैं ।
5. चुम्बकीय याम्योत्तर (Magnetic Meridian)
यदि चुम्बक स्वतन्त्रतापूर्वक लटक रहा हो, तो चुम्बकीय अक्ष से गुजरने वाले ऊर्ध्वाधर तल को चुम्बकीय याम्योत्तर कहते हैं ।
6. उदासीन रेखा (Neutral Line)
चुम्बक के केन्द्र से उसकी लम्बाई के लम्बवत् काल्पनिक रेखा को उदासीन रेखा कहते हैं ।
चुम्बकीय प्रेरण एवं ध्रुव प्राबल्य: प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 1: चुम्बकीय प्रेरण (Magnetic Induction) किसे कहते हैं?
उत्तर: यदि किसी चुम्बकीय पदार्थ के पास एक चुम्बक लायें तो चुम्बकीय पदार्थ के उस सिरे पर, जो चुम्बक के किसी ध्रुव के नजदीक होता है, विपरीत प्रकार का ध्रुव तथा दूसरे सिरे पर उसी प्रकार का ध्रुव बन जाता है। चुम्बक की उपस्थिति मात्र से किसी चुम्बकीय पदार्थ में चुम्बकत्व उत्पन्न होने की इस क्रिया को चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं।
प्रश्न 2: ध्रुव प्राबल्य (Pole strength) क्या है? इसका SI मात्रक लिखिए।
उत्तर: किसी चुम्बकीय ध्रुव द्वारा चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करने की शक्ति को उसका ध्रुव प्राबल्य (m) कहते हैं। इसका SI मात्रक ऐम्पियर-मीटर (A-m) या न्यूटन प्रति टेसला (NT-1) है और यह एक अदिश राशि है।
प्रश्न 3: किसी चुम्बक का ध्रुव प्राबल्य किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर: किसी चुम्बक का ध्रुव प्राबल्य उसके पदार्थ की प्रकृति तथा अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, लम्बाई पर नहीं।
प्रश्न 4: चुम्बकीय अक्ष (Magnetic Axis) किसे कहते हैं?
उत्तर: चुम्बक के दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को चुम्बकीय अक्ष कहते हैं।
प्रश्न 5: चुम्बक की प्रभावी लम्बाई (Effective Length) क्या है?
उत्तर: चुम्बक के दोनों ध्रुवों के बीच की दूरी को उसकी प्रभावी लम्बाई कहते हैं, जिसे 2l से प्रदर्शित करते हैं।
प्रश्न 6: चुम्बकीय याम्योत्तर (Magnetic Meridian) और उदासीन रेखा (Neutral Line) को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: यदि चुम्बक स्वतन्त्रतापूर्वक लटक रहा हो, तो चुम्बकीय अक्ष से गुजरने वाले ऊर्ध्वाधर तल को चुम्बकीय याम्योत्तर कहते हैं। वहीं, चुम्बक के केन्द्र से उसकी लम्बाई के लम्बवत् काल्पनिक रेखा को उदासीन रेखा कहते हैं।
और भी पढ़ें –
सदिशों के प्रकार (Kinds of Vectors) क्या हैं? परिभाषा और उदाहरण सहित पूरी जानकारी
सदिशों के अदिश गुणनफल के गुण और भौतिकी में उदाहरण (Properties of Scalar Product in Hindi)
सदिश गुणनफल की दिशा ज्ञात करने के नियम (Right Hand Rule & Screw Law in Hindi)
Play quiz here 👇👇👇
चुम्बकीय प्रेरण और ध्रुव प्राबल्य
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required