व्यतिकरण प्रतिरूप में परिवर्तन: विभिन्न परिस्थितियों में प्रभाव और सूत्र

विभिन्न परिस्थितियों में व्यतिकरण-प्रतिरूप में होने वाले परिवर्तन

(i) एकवर्णी प्रकाश-स्रोत के स्थान पर श्वेत प्रकाश-स्रोत का उपयोग करने पर: श्वेत प्रकाश सात रंगों से बना होता है। जब एकवर्णी प्रकाश-स्रोत को श्वेत प्रकाश-स्रोत से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है, तो केन्द्रीय चमकीली फ्रिंज की स्थिति सभी रंगों के लिए एक ही होती है। अतः, केन्द्रीय फ्रिंज श्वेत होती है। अन्य चमकीली फ्रिन्जों की स्थिति भिन्न-भिन्न रंगों के लिए भिन्न-भिन्न होती है, अतः अन्य फ्रिन्जें रंगीन बनती हैं । बैंगनी रंग का तरंगदैर्घ्य $$\lambda$$ सबसे कम तथा लाल रंग का तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक होता है। अतः, बैंगनी रंग की फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई सबसे कम तथा लाल रंग की फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई सबसे अधिक होती है। अतः, प्रत्येक फ्रिंज का वह किनारा जो केन्द्रीय फ्रिंज की ओर होता है, बैंगनी तथा दूसरा किनारा लाल रंग का दिखाई देता है ।

(ii) प्रयोग, वायु के स्थान पर जल में करने पर: हम जानते हैं कि $$a\mu_w = \frac{\lambda_a}{\lambda_w}$$ । चूँकि $$a\mu_w > 1$$, अतः $$\lambda_w < \lambda_a$$ अर्थात् जल में प्रकाश का तरंगदैर्घ्य वायु की तुलना में कम होता है। यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग से, $$\beta = \frac{\lambda D}{d}$$ । यदि D और d नियत हो, तो $$\beta \propto \lambda$$ । अतः $$\frac{\beta_a}{\beta_w} = \frac{\lambda_a}{\lambda_w}$$ । चूँकि $$\lambda_w < \lambda_a$$, इसलिए $$\beta_w < \beta_a$$ अर्थात् जल में फ्रिंज-चौड़ाई वायु में फ्रिंज-चौड़ाई की तुलना में कम हो जाती है । पुन: $$\mu = \frac{\lambda_a}{\lambda_w}$$ है, अतः $$\mu = \frac{\beta_a}{\beta_w}$$ या $$\beta_w = \frac{\beta_a}{\mu}$$ ।

(iii) एक स्लिट को बन्द कर देने पर: ऐसा करने से व्यतिकरण प्रतिरूप के स्थान पर विवर्तन (Diffraction) प्रतिरूप प्राप्त होगा। फ्रिन्जें समदूरस्थ नहीं होंगी तथा इनकी तीव्रता क्रमशः घटती जायेंगी (यदि स्लिट का आकार प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की कोटि का है) ।

(iv) एक स्लिट को नीले तथा दूसरे स्लिट को लाल सेलोफेन कागज से ढंक देने पर: व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त नहीं होगा, क्योंकि दोनों तरंगों का तरंगदैर्घ्य अलग-अलग होगा ।

(v) जब स्लिटों के बीच की दूरी $$d < \lambda$$ हो: इस स्थिति में $$\beta > D$$ होता है। अतः व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त नहीं होगा ।

(vi) एक स्लिट पूर्ण रूप से तथा दूसरा स्लिट आंशिक रूप से खुला है: भिन्न-भिन्न आयामों की तरंगों द्वारा व्यतिकरण होगा, किन्तु विपर्यास (Contrast) अच्छा नहीं होगा ।

(vii) एक स्लिट को सेलोफेन कागज से ढंकने पर: दीप्त फ्रिंज कम दीप्त तथा अदीप्त फ्रिंज कम अदीप्त होगी ।

महत्वपूर्ण नोट और गणनाएँ

  • (i) केन्द्रीय फ्रिंज से n वाँ दीप्त फ्रिंज की दूरी $$x = \frac{n\lambda D}{d}$$ , परन्तु $$\beta = \frac{\lambda D}{d}$$, अतः $$x = n\beta$$ ।
  • (ii) केन्द्रीय फ्रिंज से n वाँ अदीप्त फ्रिंज की दूरी $$x = \left( \frac{2n-1}{2} \right) \frac{\lambda D}{d} = \left( \frac{2n-1}{2} \right) \beta$$ ।
  • (iii) फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई $$\theta = \frac{\beta}{D} = \frac{\lambda D}{d \cdot D} = \frac{\lambda}{d}$$ क्योंकि कोण = चाप / त्रिज्या ।
  • (iv) n वाँ दीप्त फ्रिंज से m वाँ दीप्त फ्रिंज की दूरी = $$m\beta – n\beta = (m-n) \beta$$ ।
  • (v) n वाँ दीप्त फ्रिंज से m वाँ अदीप्त फ्रिंज की दूरी = $$\left( m – n + \frac{1}{2} \right) \beta$$ ।
  • (vi) $$\lambda_1$$ तरंगदैर्घ्य का n वाँ दीप्त फ्रिंज, $$\lambda_2$$ तरंगदैर्घ्य के m वाँ दीप्त फ्रिंज के सम्पाती होता है, तो $$x = \frac{n\lambda_1 D}{d} = \frac{m\lambda_2 D}{d}$$ , अतः $$n\lambda_1 = m\lambda_2$$ ।

उदाहरण

प्रश्न: यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में $$5890\text{\AA}$$ के सोडियम प्रकाश के लिए फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई $$0.20^\circ$$ है। यदि इस पूरे समायोजन को पानी में डुबो दिया जाये तो फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई क्या होगी ?

हल: फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई $$\theta = \frac{\lambda}{d}$$ … (1)

पानी में डुबोने पर $$\theta’ = \frac{\lambda’}{d}$$ … (2)

समीकरण (1) और (2) से, $$\frac{\theta’}{\theta} = \frac{\lambda’}{\lambda}$$

किन्तु $$\mu = \frac{\lambda_a}{\lambda_w} = \frac{\lambda}{\lambda’} \therefore \theta’ = \frac{\theta}{\mu}$$

दिया है— $$\theta = 0.20^\circ$$ तथा $$\mu = \frac{4}{3}$$ (पानी का अपवर्तनांक)

सूत्र में मान रखने पर $$\theta’ = \frac{0.20}{4/3} = 0.15^\circ$$ उत्तर

अभ्यास प्रश्न: व्यतिकरण-प्रतिरूप

प्रश्न 1: यंग के प्रयोग में एकवर्णीय प्रकाश के स्थान पर श्वेत प्रकाश का उपयोग करने पर क्या होता है?

उत्तर: श्वेत प्रकाश का उपयोग करने पर केन्द्रीय फ्रिंज श्वेत प्राप्त होती है क्योंकि सभी रंगों के लिए वहां पथांतर शून्य होता है । अन्य फ्रिन्जें रंगीन बनती हैं क्योंकि अलग-अलग रंगों की स्थिति भिन्न-भिन्न होती है । बैंगनी रंग की फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई सबसे कम और लाल रंग की कोणीय चौड़ाई सबसे अधिक होती है ।

प्रश्न 2: यंग के प्रयोग को वायु से जल में ले जाने पर फ्रिंज-चौड़ाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: जल में प्रकाश का तरंगदैर्घ्य वायु की तुलना में कम हो जाता है ($$\lambda_w < \lambda_a$$) । चूँकि फ्रिंज-चौड़ाई तरंगदैर्घ्य के समानुपाती होती है, इसलिए जल में फ्रिंज-चौड़ाई वायु की तुलना में कम हो जाती है, जिसका सूत्र $$\beta_w = \frac{\beta_a}{\mu}$$ है ।

प्रश्न 3: यदि एक स्लिट को नीले और दूसरे को लाल सेलोफेन कागज से ढंक दिया जाए, तो क्या होगा?

उत्तर: इस स्थिति में व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त नहीं होगा, क्योंकि दोनों तरंगों का तरंगदैर्घ्य अलग-अलग होता है ।

प्रश्न 4: फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई ($$\theta$$) का सूत्र क्या है?

उत्तर: फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई का सूत्र $$\theta = \frac{\beta}{D} = \frac{\lambda}{d}$$ है ।

प्रश्न 5: यदि n वाँ दीप्त फ्रिंज और m वाँ दीप्त फ्रिंज $$\lambda_1$$ और $$\lambda_2$$ तरंगदैर्घ्य के लिए सम्पाती हों, तो क्या स्थिति होगी?

उत्तर: इस स्थिति में $$n\lambda_1 = m\lambda_2$$ का संबंध प्राप्त होता है ।

व्यतिकरण प्रतिरूप में परिवर्तन (Change in Interference Pattern)

और भी पढ़ें –

प्रकाश की प्रकृति (Nature of Light) और प्रकाशिकी: महत्वपूर्ण सिद्धांत

हाइगन का तरंग-सिद्धांत (Huygens’ Wave Theory), परिकल्पनाएं , निष्कर्ष- पूरी जानकारी

न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त (Newton’s Corpuscular Theory): क्या था? क्यों असफल हुआ?

कला-सम्बद्ध स्रोत (Coherent Sources) क्या हैं? परिभाषा, शर्तें और उदाहरण

यंग के प्रयोग में फ्रिंज-चौड़ाई: विस्तृत सिद्धांत, सूत्र और उदाहरण (Complete Guide)

यंग का द्वि-स्लिट प्रयोग: व्यतिकरण की संपूर्ण व्याख्या (Young’s Double Slit Experiment)

प्रकाश का व्यतिकरण (Interference of Light): परिभाषा, प्रकार और गणितीय व्याख्या

प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering of Light) क्या है? दैनिक जीवन में इसके 6 महत्वपूर्ण उदाहरण

Play quiz here 👇 👇 👇

व्यतिकरण-प्रतिरूप में परिवर्तन: महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न !!!! 📝📝📝📚📚📚🎁🎁🎁💯💯💯🚀🚀🔗🔗🔗🔗🔗

1 / 3

प्रश्न 1: यदि यंग के प्रयोग में एकवर्णीय प्रकाश-स्रोत के स्थान पर श्वेत प्रकाश का उपयोग किया जाए, तो क्या होगा?

2 / 3

प्रश्न 2: यदि पूरे प्रयोगिक समायोजन को वायु से जल में डुबो दिया जाए, तो फ्रिंज-चौड़ाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

3 / 3

प्रश्न 3: एक स्लिट को नीले और दूसरे को लाल सेलोफेन कागज से ढकने पर क्या परिणाम मिलेगा?

Your score is

The average score is 0%

0%

व्यतिकरण प्रतिरूप में परिवर्तन (Change in Interference Pattern)

दर्शन कोण क्या है? वस्तु का आभासी आकार और इसके महत्वपूर्ण उदाहरण | Visual Angle Class 12

सरल सूक्ष्मदर्शी (Simple Microscope) क्या है? सिद्धांत, किरण आरेख और आवर्धन क्षमता के सूत्र

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope) क्या है? सिद्धांत, आवर्धन क्षमता और सूत्र

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र
प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र