न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त (Newton’s Corpuscular Theory): क्या था? क्यों असफल हुआ?

न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त (Newton’s Corpuscular Theory)


सन् 1676 में सर आइजक न्यूटन ने प्रकाश के संचरण को समझाने के लिए कणिका-सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। इस सिद्धान्त के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

बिंदु विवरण
कणिकाएँ (Corpuscles) प्रकाश स्रोतों से निरंतर अति सूक्ष्म और द्रव्यमानहीन कण उत्सर्जित होते हैं, जिन्हें ‘कणिकाएँ’ कहा जाता है।
संचरण ये कणिकाएँ समांगी माध्यम में सरल रेखा में एक निश्चित वेग से गति करती हैं।
रंगों का बोध प्रकाश के विभिन्न रंगों का अनुभव कणिकाओं के भिन्न-भिन्न आकार के कारण होता है।
दृश्यता जब ये कणिकाएँ हमारी आँखों के रेटिना से टकराती हैं, तो ऊर्जा हस्तांतरण के कारण हमें वस्तुएँ दिखाई देती हैं।

न्यूटन के कणिका सिद्धांत के आधार पर प्रकाश संबंधी  घटना


न्यूटन ने कणिका-सिद्धान्त के आधार पर प्रकाश सम्बन्धी विभिन्न घटनाओं की व्याख्या निम्नानुसार की –

1. प्रकाश-पुंज की ऊर्जा :-

कणिकाएँ तीव्र वेग से चलती हैं। अतः उनमें गतिज ऊर्जा होती है। किसी प्रकाश-पुंज की ऊर्जा इन्हीं कणिकाओं की गतिज ऊर्जा होती है।

2. प्रकाश का सीधी रेखा में गमन :-

न्यूटन के गति के प्रथम नियमानुसार, जो वस्तु गतिशील है वह उसी दिशा में उसी वेग से गतिशील रहेगी,
जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाय।
चूंकि कणिकाओं का द्रव्यमान नगण्य होता है।
अतः उन पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अतः कणिकाएँ सरल रेखा में गमन करती हैं।

3.प्रकाश का परावर्तन :-

इसकी व्याख्या करने के लिए न्यूटन ने यह माना कि जब कोई कणिका परावर्ती पृष्ठ के समीप पहुँचती है तो उस पर पृष्ठ के अभिलम्बवत् प्रतिकर्षण बल कार्य करता है।

4.प्रकाश का अपवर्तन :-

(i) जब प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करता है-

इसकी व्याख्या करने के लिए न्यूटन ने यह माना कि अपवर्तक पृष्ठ के अभिलम्बवत् प्रतिकर्षण बल का मान इतना कम होता है कि वह कणिका के वेग के अभिलम्ब घटक को शून्य नहीं कर पाता।

(ii) जब प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करता है-

इसकी व्याख्या करने के लिए न्यूटन ने यह माना कि जब कणिका अपवर्तक पृष्ठ के समीप पहुँचती है तो उस पर पृष्ठ के अभिलम्बवत् आकर्षण बल कार्य करता है।

5. प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण :-

भिन्न-भिन्न रंग की कणिकाओं का आकार भिन्न-भिन्न होता है।
अतः प्रिज्म में से गुजरने पर विभिन्न रंगों की कणिकाओं का वेग भिन्न-भिन्न होता है।
फलस्वरूप प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण हो जाता है।

न्यूटन के कणिका-सिद्धान्त की असफलता के कारण


  • प्रकाश की घटनाओं की व्याख्या में असमर्थ: यह सिद्धान्त प्रकाश के व्यतिकरण, विवर्तन और ध्रुवण जैसी घटनाओं को समझाने में विफल रहा।
  • वेग की गलत अवधारणा: इस सिद्धान्त के अनुसार सघन माध्यम में प्रकाश का वेग विरल माध्यम से अधिक होना चाहिए, जो कि प्रायोगिक परिणामों के विपरीत है।
  • द्रव्यमान में कमी न होना: यदि प्रकाश स्रोत से निरंतर कणिकाएँ निकलती हैं, तो स्रोत का द्रव्यमान कम होना चाहिए, परन्तु वास्तव में ऐसा नहीं होता।
  • वेग और ताप में संबंध: यह सिद्धान्त मानता है कि प्रकाश का वेग स्रोत के ताप पर निर्भर करना चाहिए, जबकि वास्तव में प्रकाश का वेग स्रोत के ताप से स्वतंत्र होता है।
  • तर्कहीन परिकल्पनाएँ: अपवर्तन की व्याख्या के लिए आकर्षक और प्रतिकर्षण बलों की परस्पर विरोधी परिकल्पनाएँ दी गईं, जिनका कोई ठोस सैद्धांतिक आधार नहीं था।

न्यूटन के कणिका-सिद्धान्त पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1: न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त किस वर्ष प्रतिपादित किया गया था?

उत्तर: न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त सन् 1676 में प्रतिपादित किया गया था।

प्रश्न 2: ‘कणिकाएँ’ (Corpuscles) क्या हैं?

उत्तर: न्यूटन के अनुसार, प्रकाश स्रोतों से निरंतर निकलने वाले अति सूक्ष्म, द्रव्यमानहीन और प्रकाश की गति से चलने वाले कणों को कणिकाएँ कहा जाता है।

प्रश्न 3: न्यूटन का सिद्धान्त किन प्रकाशिक घटनाओं को समझाने में असफल रहा?

उत्तर: यह सिद्धान्त प्रकाश के व्यतिकरण (Interference), विवर्तन (Diffraction) और ध्रुवण (Polarization) जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं को समझाने में पूरी तरह असफल रहा।

प्रश्न 4: सघन और विरल माध्यम में प्रकाश के वेग के संबंध में न्यूटन का क्या मत था?

उत्तर: न्यूटन के सिद्धान्त के अनुसार, सघन माध्यम में प्रकाश का वेग विरल माध्यम की तुलना में अधिक होना चाहिए, जो कि बाद के प्रयोगों में गलत सिद्ध हुआ।

और भी पढ़ें –

प्रकाश की प्रकृति (Nature of Light) और प्रकाशिकी: महत्वपूर्ण सिद्धांत

लेंस निर्माता सूत्र (Lens Maker’s Formula) और लेंस सूत्र: पूरी जानकारी और व्युत्पत्ति

द्विपद वितरण (Binomial Distribution): परिभाषा, सूत्र, गुण और उदाहरण | Educationallof

खगोलीय दूरदर्शी (Astronomical Telescope) का सिद्धांत, बनावट और आवर्धन क्षमता – कक्षा 12 फिजिक्स

प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering of Light) क्या है? दैनिक जीवन में इसके 6 महत्वपूर्ण उदाहरण

Play quiz here 👇 👇 👇

न्यूटन के कणिका-सिद्धान्त पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न !!!!!📚📚📚📝📝📝🎁🎁🎁💯💯💯🚀🚀🚀🔗🔗🔗🔥🔥🔥

1 / 5

न्यूटन ने अपना कणिका-सिद्धान्त किस वर्ष प्रतिपादित किया था?

2 / 5

न्यूटन के अनुसार, प्रकाश स्रोतों से निकलने वाले सूक्ष्म कणों को क्या कहा जाता है?

3 / 5

निम्नलिखित में से कौन-सी घटना न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त समझाने में विफल रहा?

4 / 5

न्यूटन के सिद्धान्त के अनुसार, सघन माध्यम में प्रकाश का वेग कैसा होना चाहिए?

5 / 5

प्रकाश के विभिन्न रंगों का अनुभव न्यूटन के अनुसार किसके कारण होता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

 

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas)
विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas)