संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope) क्या है? सिद्धांत, आवर्धन क्षमता और सूत्र

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope): विस्तृत अध्ययन

1. परिभाषा एवं परिचय

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी एक ऐसा प्रकाशीय उपकरण है, जिसमें सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन-क्षमता की सीमा को बढ़ाने के लिए एक से अधिक लेंसों का उपयोग किया जाता है। इसमें प्रत्येक लेंस का अपना विशेष कार्य होता है, जो मिलकर अत्यंत सूक्ष्म वस्तु का बड़ा और स्पष्ट प्रतिबिंब बनाते हैं.

2. बनावट (Construction)

यह धातु की बनी दो समाक्ष नलियों से मिलकर बना होता है:

  • अभिवृश्यक (Objective): यह छोटा और कम फोकस दूरी वाला उत्तल लेंस होता है, जो वस्तु की ओर रहता है.
  • नेत्रिका (Eye-piece): यह लेंस नेत्र की ओर रहता है, जिसकी फोकस दूरी अभिवृश्यक की तुलना में अधिक होती है.
  • रैक-पिनियन व्यवस्था: इसकी सहायता से नलियों को आगे-पीछे चलाकर वस्तु को स्पष्ट फोकस किया जाता है.

3. आवर्धन-क्षमता का गणितीय सूत्र

अंतिम प्रतिबिंब द्वारा नेत्र पर निर्मित दर्शन-कोण ($$\beta$$) और स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर स्थित वस्तु द्वारा निर्मित दर्शन-कोण ($$\alpha$$) के अनुपात को आवर्धन-क्षमता (m) कहते हैं:

सूत्र: $$m = \frac{\beta}{\alpha} = \frac{\tan \beta}{\tan \alpha}$$

4. उपयोग की दो स्थितियाँ

स्थिति I: जब अंतिम प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (D) पर बने

इस स्थिति में आवर्धन-क्षमता का सूत्र है:

$$m = -\frac{v_o}{u_o} \left( 1 + \frac{D}{f_e} \right)$$

यहाँ $$v_o$$ अभिवृश्यक द्वारा बने प्रतिबिंब की दूरी और $$u_o$$ वस्तु की दूरी है.

स्थिति II: जब अंतिम प्रतिबिंब अनंत (Infinity) पर बने

इस स्थिति में नेत्र ‘श्रांत अवस्था’ में रहता है. सूत्र:

$$m = -\frac{v_o}{u_o} \times \frac{D}{f_e}$$

5. महत्वपूर्ण निष्कर्ष (Notes)

  • कुल आवर्धन-क्षमता: $$m = m_o \times m_e$$.
  • संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में अंतिम प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष उल्टा बनता है.
  • आंकिक प्रश्न हल करते समय केवल परिमाण (Magnitude) का प्रयोग करें.

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी: न्यूमेरिकल अभ्यास (Numerical Practice)

उदाहरण 1: अंतिम प्रतिबिंब अनंत पर

प्रश्न: एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की लंबाई लगभग 14 सेमी है और साधारण आँख के लिए आवर्धन क्षमता 25 है। यदि नेत्रिका की फोकस दूरी 5 सेमी हो, तो वस्तु की अभिवृश्यक से दूरी ज्ञात कीजिए.

हल:
दिया है: L = 14 सेमी, m = -25, fe = 5 सेमी.
सूत्र (i): L = vo + fe ⇒ 14 = vo + 5 ⇒ vo = 9 सेमी.
सूत्र (ii): m = (-vo/uo) * (D/fe) ⇒ -25 = (-9/uo) * (25/5).
-25 = -45/uo ⇒ uo = 45/25 = 1.80 सेमी.

उदाहरण 2: कुल आवर्धन क्षमता

प्रश्न: एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिवृश्यक और नेत्रिका द्वारा उत्पन्न आवर्धन क्षमता क्रमशः 25 और 6 हैं। सूक्ष्मदर्शी की कुल आवर्धन क्षमता क्या होगी?

हल:
दिया है: mo = -25, me = 6.
सूत्र: m = mo × me.
m = -25 × 6 = -150.
उत्तर: सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता -150 है.

महत्वपूर्ण टिप्स:

  • आंकिक प्रश्न हल करते समय केवल परिमाण (Magnitude) का प्रयोग करें.
  • अभिवृश्यक की फोकस दूरी हमेशा कम होनी चाहिए.
  • नेत्रिका की फोकस दूरी अभिवृश्यक से अधिक होती है.

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope)

और भी पढ़ें –

सरल सूक्ष्मदर्शी (Simple Microscope) क्या है? सिद्धांत, किरण आरेख और आवर्धन क्षमता के सूत्र

सूक्ष्मदर्शी क्या है? सूक्ष्मदर्शी का सिद्धांत और आवर्धन क्षमता | Microscope in Hindi

दर्शन कोण क्या है? वस्तु का आभासी आकार और इसके महत्वपूर्ण उदाहरण | Visual Angle Class 12

लेंसों का संयोजन (Combination of Lenses): सूत्र, संयुक्त फोकस दूरी और महत्वपूर्ण नियम

ट्रांसफार्मर के कार्य सिद्धांत और इसके 5 मुख्य प्रकार ( जो अक्सर एग्जाम में पूछे जाते हैं )

Play quiz here 👇👇👇👇

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope) - अभ्यास प्रश्न !!!!! 🎓🎓🎓📚📚📚📚📝📝📝🎁🎁🎁💯💯💯🚀🚀🚀🔗🔗🔗

1 / 5

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में कितने लेंसों का उपयोग किया जाता है?

2 / 5

नेत्र के पास स्थित लेंस को क्या कहा जाता है?

3 / 5

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा बना अंतिम प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष कैसा होता है?

4 / 5

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की कुल आवर्धन क्षमता (m) का सूत्र क्या है?

5 / 5

जब अंतिम प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (D) पर बनता है, तो आवर्धन क्षमता का सूत्र है:

Your score is

The average score is 0%

0%

50% OFF
Top Rated Study Material

Optical Instruments: Master Guide

Full Chapter Theory + Formulas + Solved PYQs

₹99
₹49/-

⚡ Launch Offer: Grab it Today!

  • ✅ Exams: PGT Physics, SET, NET-JRF, NEET & JEE
  • ✅ Content: Microscope and Telescope Formula , Resolving Power.
  • ✅ Specialty: Short Revision Mind-Maps Included
  • ✅ Format: High-Quality PDF for Mobile & Print

🔒 100% Secure Payment | Handcrafted by Educationallof.com

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
​घर्षण (Friction) क्या है? जानें 1 मिनट में! ⚡ शिक्षक दृष्टिकोण, ज्ञान निर्माण व जेंडर मुद्दे | Pedagogy Notes न्यूटन की गति के 3 नियम: 2 मिनट में आसानी से समझें! (Newton’s Laws of Motion in Hindi) शिक्षण शास्त्र (Pedagogy): मुख्य विधियां, NCF व पाठ योजना नोट्स प्रक्षेप्य गति का समीकरण: आसान भाषा में समझें Trajectory Equation शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन: मुख्य बातें व नोट्स Educational Pedagogy Quick Revision: 10 प्रमुख नियम Electrostatics Physics MCQs: स्थिर विद्युत के महत्वपूर्ण प्रश्न व हल! CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग