लौह-चुंबकीय पदार्थ क्या हैं? परिभाषा, उदाहरण एवं गुण (Ferro-magnetic Substance)

लौह-चुम्बकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance)

लौह-चुंबकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance in Hindi) – लौह-चुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की दिशा में ही प्रबल रूप से चुम्बकित हो जाते हैं तथा किसी चुम्बक के सिरों के पास रखे जाने पर उसकी ओर तीव्रता से आकर्षित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को लौह-चुम्बकत्व कहते हैं।

लोहा, इस्पात, निकिल, कोबाल्ट, गेलोडिनियम आदि लौह-चुम्बकीय पदार्थ के उदाहरण हैं।

लौह-चुम्बकीय पदार्थों के गुण (Properties of Ferro-magnetic Substances)

लौह-चुम्बकीय पदार्थों में निम्न गुण पाये जाते हैं—

  1. लौह-चुम्बकीय पदार्थ दुर्बल चुम्बक की ओर भी आकर्षित हो जाते हैं।
  2. लौह-चुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाये जाने पर वह क्षेत्र के समान्तर हो जाता है।
  3. जब किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ को एक असमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो वह क्षेत्र के कम तीव्रता वाले भाग से अधिक तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।
  4. जब किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो वह क्षेत्र की दिशा में ही तीव्रता से चुम्बकित हो जाता है और उसमें ध्रुव प्रेरित हो जाते हैं।
  5. लौह-चुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता बहुत अधिक होती है।
  6. ताप बढ़ाने पर लौह-चुम्बकत्व कम होने लगता है तथा एक निश्चित ताप, जिसे क्यूरी ताप (Curie temperature) कहते हैं के ऊपर लौह-चुम्बकीय पदार्थ अनुचुम्बकीय हो जाता है। भिन्न-भिन्न पदार्थों के लिए क्यूरी ताप का मान भिन्न-भिन्न होता है। जैसे—Ni, Fe और Co के लिए क्यूरी ताप के मान क्रमशः 358°C, 770°C और 1120°C हैं।
  7. लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति बहुत अधिक तथा धनात्मक होती है।

लौह-चुम्बकीय पदार्थ: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions & Answers)

प्रश्न 1: लौह-चुम्बकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance) किसे कहते हैं?

उत्तर: लौह-चुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की दिशा में ही प्रबल रूप से चुम्बकित हो जाते हैं तथा किसी चुम्बक के सिरों के पास रखे जाने पर उसकी ओर तीव्रता से आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 2: लौह-चुम्बकीय पदार्थों के मुख्य उदाहरण कौन-कौन से हैं?

उत्तर: लोहा, इस्पात, निकिल, कोबाल्ट और गेलोडिनियम आदि लौह-चुम्बकीय पदार्थों के प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रश्न 3: क्यूरी ताप (Curie Temperature) किसे कहते हैं?

उत्तर: वह निश्चित ताप जिसके ऊपर गर्म करने पर लौह-चुम्बकीय पदार्थ अपना लौह-चुम्बकत्व खोकर अनुचुम्बकीय हो जाता है, उसे क्यूरी ताप कहते हैं।

प्रश्न 4: निकिल (Ni), लोहे (Fe) और कोबाल्ट (Co) के लिए क्यूरी ताप का मान कितना होता है?

उत्तर: निकिल (Ni) के लिए क्यूरी ताप 358°C, लोहे (Fe) के लिए 770°C और कोबाल्ट (Co) के लिए 1120°C होता है।

प्रश्न 5: लौह-चुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता और चुम्बकीय प्रवृत्ति कैसी होती है?

उत्तर: लौह-चुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता बहुत अधिक होती है तथा इनकी चुम्बकीय प्रवृत्ति बहुत अधिक और धनात्मक होती है।

और भी पढ़ें –

प्रतिचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं? परिभाषा, उदाहरण एवं मुख्य गुण (Diamagnetic Substance)

अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं? परिभाषा, उदाहरण एवं मुख्य गुण (Paramagnetic Substance)

पदार्थों के चुंबकीय गुण और परिभाषाएँ – चुंबकन क्षेत्र, तीव्रता, प्रवृत्ति व चुंबकशीलता | Physics Notes

एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में दण्ड-चुम्बक पर बल आघूर्ण – व्यंजक और मात्रक

परावैद्युत माध्यम (Dielectrics) क्या हैं? ध्रुवीय और अध्रुवीय परावैद्युत की परिभाषा एवं प्रकार | Physics Notes

Play quiz here 👇👇👇

लौह-चुम्बकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance) - 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)!!!! 📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯

1 / 5

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा लौह-चुम्बकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance) का उदाहरण है?

2 / 5

प्रश्न 2. जब किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ को असमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो वह किस ओर गति करता है?

3 / 5

प्रश्न 3. लोहे (Fe) के लिए क्यूरी ताप (Curie Temperature) का मान कितना होता है?

4 / 5

प्रश्न 4. क्यूरी ताप के ऊपर गर्म करने पर लौह-चुम्बकीय पदार्थ किस प्रकार के पदार्थ में बदल जाता है?

5 / 5

प्रश्न 5. लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति (Magnetic Susceptibility) कैसी होती है?

Your score is

The average score is 0%

0%

लौह-चुंबकीय पदार्थ (Ferro-magnetic Substance in Hindi)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र !
जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र !