अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं? परिभाषा, उदाहरण एवं मुख्य गुण (Paramagnetic Substance)

अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance)

अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Paramagnetic Substance in Hindi) – अनुचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो चुम्बकीय-क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र के समान्तर होकर क्षीण चुम्बकत्व धारण कर लेते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरों के पास लाने पर उसकी ओर आकर्षित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को अनुचुम्बकत्व कहते हैं। मैंगनीज, प्लैटिनम, ऐलुमिनियम, ऑक्सीजन, सोडियम, कॉपर क्लोराइड, क्राउन काँच आदि अनुचुम्बकीय पदार्थ के कुछ उदाहरण हैं।

अनुचुम्बकीय पदार्थों के गुण (Properties of Paramagnetic Substances)

अनुचुम्बकीय पदार्थों में अग्र गुण पाये जाते हैं—

  1. अनुचुम्बकीय पदार्थ शक्तिशाली चुम्बकों द्वारा आकर्षित होते हैं।
  2. जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय-क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया जाता है तो वह घूमकर चुम्बकीय-क्षेत्र के समान्तर हो जाता है। इस स्थिति में अनुचुम्बकीय पदार्थ के सिरों पर उत्पन्न ध्रुव चुम्बकीय ध्रुवों के विपरीत होते हैं।चुंबक के ध्रुव के मध्य अनुचुंबकीय पदार्थ by educationallof
  3. जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है तो वह कम तीव्रता वाले भाग से अधिक तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।यदि पास-पास (लगभग 1 मिमी) रखे दो विपरीत ध्रुवों पर काँच की एक प्याली में किसी अनुचुम्बकीय द्रव को रख दिया जाये, तो द्रव बीच में उठ जाता है, क्योंकि बीच में चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है।
  4. अब यदि ध्रुवों के बीच की दूरी बढ़ा दें तो द्रव बीच में दबकर किनारों पर ऊपर उठ जाता है, क्योंकि इस स्थिति में ध्रुवों के पास चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है।असमान चुंबकीय क्षेत्र में अनुचुंबकीय द्रव by educationallof
  5. यदि किसी अनुचुम्बकीय द्रव को एक U नली में भरकर नली की एक भुजा को शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र में रख दें तो द्रव उस भुजा में थोड़ा ऊपर उठ जाता है।शक्तिशाली चुंबक से अनुचुंबकीय द्रव का ऊपर उठाना by educationallof
  6. अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी अधिक होती है।
  7. किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति ( χ ) परम ताप (T) के व्युत्क्रमानुपाती होती है अर्थात्
    χ ∝ 1/T या
    χ = C/T, जहाँ C एक नियतांक है जिसे क्यूरी नियतांक कहते हैं। इसे क्यूरी का नियम कहते हैं।
  8. अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प किन्तु धनात्मक होती है।
  9. अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति चुम्बकन-क्षेत्र के परिवर्तन से अप्रभावित रहती है।

अनुचुम्बकीय पदार्थ: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions & Answers)

प्रश्न 1: अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance) किसे कहते हैं?

उत्तर: अनुचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो चुम्बकीय-क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र के समान्तर होकर क्षीण चुम्बकत्व धारण कर लेते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरों के पास लाने पर उसकी ओर आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 2: अनुचुम्बकीय पदार्थों के कुछ मुख्य उदाहरण दीजिए।

उत्तर: मैंगनीज, प्लैटिनम, ऐलुमिनियम, ऑक्सीजन, सोडियम, कॉपर क्लोराइड, और क्राउन काँच आदि अनुचुम्बकीय पदार्थों के प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रश्न 3: असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में अनुचुम्बकीय पदार्थ का व्यवहार कैसा होता है?

उत्तर: जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है, तो वह कम तीव्रता वाले भाग से अधिक तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।

प्रश्न 4: क्यूरी का नियम (Curie’s Law) क्या है और इसका सूत्र क्या है?

उत्तर: क्यूरी के नियमानुसार, किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (χ) उसके परम ताप (T) के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

सूत्र: χ ∝ 1/T या χ = C/T (जहाँ C एक नियतांक है जिसे क्यूरी नियतांक कहते हैं)।

प्रश्न 5: अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता और चुम्बकीय प्रवृत्ति का मान कैसा होता है?

उत्तर: अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी अधिक होती है, तथा इनकी चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प (कम) किन्तु धनात्मक होती है।

और भी पढ़ें –

पदार्थों के चुंबकीय गुण और परिभाषाएँ – चुंबकन क्षेत्र, तीव्रता, प्रवृत्ति व चुंबकशीलता | Physics Notes

चुम्बकीय बल रेखाएँ, परिभाषा, गुण और आकर्षण-प्रतिकर्षक व्याख्या – भौतिकी नोट्स

स्पर्शज्या-नियम (Tangent Law) – परिभाषा, शर्तें एवं व्यपत्ति

परावैद्युत माध्यम (Dielectrics) क्या हैं? ध्रुवीय और अध्रुवीय परावैद्युत की परिभाषा एवं प्रकार | Physics Notes

चुम्बकीय प्रेरण, ध्रुव प्राबल्य, चुम्बकीय अक्ष और याम्योत्तर – भौतिकी नोट्स (Magnetic Induction & Pole Strength)

Play quiz here 👇👇

अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance) - 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) !!! 📝📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯

1 / 5

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance) का उदाहरण है?

2 / 5

प्रश्न 2. किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखने पर वह किस ओर गति करता है?

3 / 5

प्रश्न 3. क्यूरी के नियमानुसार (Curie's Law), किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (χ) और परम ताप (T) में क्या सम्बन्ध होता है?

4 / 5

प्रश्न 4. अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता (Relative Permeability) का मान कितना होता है?

5 / 5

प्रश्न 5. अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (Magnetic Susceptibility) का मान कैसा होता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Paramagnetic Substance in Hindi)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र !
जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र !