कोणीय संवेग क्या है? (Angular Momentum) – परिभाषा, मात्रक, व्यंजक और संरक्षण का नियम

कोणीय संवेग (Angular Momentum)

किसी कण के रेखीय संवेग का किसी घूर्णन-अक्ष के परितः आघूर्ण उस कण का उस अक्ष के परितः कोणीय संवेग कहलाता है।

यह एक सदिश राशि है। इसे $$\vec{L}$$ से व्यक्त किया जाता है।

सूत्र के रूप में,

$$\text{कोणीय संवेग} = \text{रेखीय संवेग} \times \text{अक्ष से कण की लम्बवत् दूरी}$$

मात्रक—
$$\text{कोणीय संवेग का मात्रक} = \text{रेखीय संवेग का मात्रक} \times \text{दूरी का मात्रक}$$

$$\therefore$$ SI पद्धति में कोणीय संवेग का मात्रक

$$= \text{किलोग्राम} \times \frac{\text{मीटर}}{\text{सेकण्ड}} \times \text{मीटर} = \text{किलोग्राम-मीटर}^2/\text{सेकण्ड}$$

विमीय सूत्र— कोणीय संवेग का विमीय सूत्र $$[ML^2T^{-1}]$$ है।

कोणीय संवेग का व्यंजक (सदिश रूप में)

मानलो m द्रव्यमान का एक कण A है जिसका मूलबिन्दु O के सापेक्ष स्थिति सदिश $$\vec{r}$$ है। मानलो कण का रेखीय संवेग $$\vec{p}$$ है।

कोणीय संवेग (Angular Momentum) by educationallof

कण का O के परितः कोणीय संवेग $$= \text{रेखीय संवेग} \times \text{अक्ष से कण की लम्बवत् दूरी}$$

$$L = p \times OB \quad \dots(1)$$

यदि $$\vec{r}$$ और $$\vec{p}$$ के बीच का कोण $\theta$ हो, तो समकोण $$\Delta OBA$$ में,

$$\sin\theta = \frac{OB}{OA} \implies OB = OA \sin\theta = r \sin\theta$$

समी. (1) में मान रखने पर,

$$L = p \times r \sin\theta \quad \dots(2)$$

किन्तु, $$\vec{r} \times \vec{p} = pr \sin\theta \hat{n}$$

जहाँ $$\hat{n}$$, $$\vec{r}$$ और $$\vec{p}$$ के तल के लम्बवत् एकक सदिश है। इसकी दिशा सदिश गुणनफल के दाएँ हाथ के नियम द्वारा ज्ञात की जाती है।

$$\vec{L} = \vec{r} \times \vec{p} \quad \dots(3)$$

इस प्रकार कोणीय संवेग $$\vec{L}$$, $$\vec{r}$$ और $$\vec{p}$$ के सदिश गुणनफल के बराबर होता है। इसकी दिशा $$\vec{r}$$ और $$\vec{p}$$ के सम्मिलित तल के लम्बवत् घूर्णन-अक्ष (यहाँ Z-अक्ष) के अनुदिश होती है।

कोणीय संवेग के समकोणीय घटक (Rectangular Components)

परन्तु,

$$\vec{L} = L_x \hat{i} + L_y \hat{j} + L_z \hat{k}$$

$$\vec{r} = x \hat{i} + y \hat{j} + z \hat{k}$$

तथा

$$\vec{p} = p_x \hat{i} + p_y \hat{j} + p_z \hat{k}$$

समी. (3) में मान रखने पर,

$$L_x \hat{i} + L_y \hat{j} + L_z \hat{k} = (x \hat{i} + y \hat{j} + z \hat{k}) \times (p_x \hat{i} + p_y \hat{j} + p_z \hat{k})$$

$$= \begin{vmatrix} \hat{i} & \hat{j} & \hat{k} \\ x & y & z \\ p_x & p_y & p_z \end{vmatrix}$$

$$= \hat{i} \begin{vmatrix} y & z \\ p_y & p_z \end{vmatrix} – \hat{j} \begin{vmatrix} x & z \\ p_x & p_z \end{vmatrix} + \hat{k} \begin{vmatrix} x & y \\ p_x & p_y \end{vmatrix}$$

$$= (y p_z – z p_y)\hat{i} + (z p_x – x p_z)\hat{j} + (x p_y – y p_x)\hat{k}$$

दोनों पक्षों में $$\hat{i}, \hat{j}$$ और $$\hat{k}$$ के गुणांकों की तुलना करने पर,

$$L_x = y p_z – z p_y$$
$$L_y = z p_x – x p_z$$
$$L_z = x p_y – y p_x$$

 कोणीय संवेग-संरक्षण का नियम (Law of Conservation of Angular Momentum)

इस नियम के अनुसार यदि किसी घूमते हुए पिण्ड या निकाय पर कोई बाह्य बल आघूर्ण न लगाया जाय तो उसका कोणीय संवेग नियत रहता है।

इस प्रकार,

$$L = \text{एक नियतांक}$$

या

$$I\omega = \text{एक नियतांक}$$

रेखीय संवेग संरक्षण के नियम की भाँति कोणीय संवेग संरक्षण का नियम भी प्रकृति का एक मूलभूत नियम है।

प्रमाण : हम जानते हैं कि कोणीय संवेग में परिवर्तन की दर लगाये गये बाह्य बल-आघूर्ण के बराबर होती है। अर्थात्

$$\tau = \frac{dL}{dt}$$

यदि बाह्य बल आघूर्ण τ= 0 हो, तो

$$\frac{dL}{dt} = 0$$

 L = एक नियतांक

परन्तु $$L = I\omega$$

$$\therefore I\omega = \text{एक नियतांक } \quad \dots(1)$$

समी. (1) से स्पष्ट है कि किसी निकाय के जड़त्व-आघूर्ण के घटने से उसका कोणीय वेग बढ़ने लगता है यदि बाह्य बल आघूर्ण शून्य हो।

यदि दो विभिन्न परिस्थितियों में एक ही निकाय के जड़त्व-आघूर्ण $$I_1$$ व $$I_2$$ तथा कोणीय वेग $$\omega_1$$ और $$\omega_2$$ हों तो बाह्य बल आघूर्ण की अनुपस्थिति में—

$$I_1 \omega_1 = I_2 \omega_2$$

और भी पढ़ें-

प्रक्षेप्य पथ का समीकरण (Equation of Trajectory in Hindi) | गति के सूत्र एवं नोट्स

न्यूटन की गति के नियम (Newton’s Laws of Motion in Hindi): प्रथम, द्वितीय और तृतीय नियम, परिभाषा, सूत्र एवं दैनिक जीवन के उदाहरण

घर्षण (Friction) क्या है? स्थैतिक, गतिक और लोटनिक घर्षण के संपूर्ण सूत्र और लाभ-हानि

बल-आघूर्ण क्या है? (Torque in Hindi) – परिभाषा, सूत्र, विमीय सूत्र, सदिश रूप और हल सहित उदाहरण

द्रव्यमान-केन्द्र क्या है? (Centre of Mass) – द्विकण व n-कण निकाय के सूत्र और हल सहित उदाहरण

Play quiz here 👇👇👇

कोणीय संवेग एवं कोणीय संवेग-संरक्षण का नियम : महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न !!! 📝📝📝💯💯💯🚀🚀🚀📚📚

1 / 5

प्रश्न 1. कोणीय संवेग (Angular Momentum) किस प्रकार की भौतिक राशि है?

2 / 5

प्रश्न 2. SI पद्धति में कोणीय संवेग का मात्रक क्या होता है?

3 / 5

प्रश्न 3. कोणीय संवेग का विमीय सूत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

4 / 5

प्रश्न 4. यदि किसी घूमते हुए पिंड पर बाह्य बल-आघूर्ण शून्य (\tau = 0) हो, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि नियत रहती है?

5 / 5

प्रश्न 5. बाह्य बल-आघूर्ण की अनुपस्थिति में यदि किसी घूर्णी निकाय का जड़त्व-आघूर्ण (I) घटता है, तो उसके कोणीय वेग (\omega) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
वृत्तीय गति के 3 मुख्य उदाहरण! ⚡ ​10 प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और उनके सिद्धांत | Pedagogy Revision ​घर्षण (Friction) क्या है? जानें 1 मिनट में! ⚡ शिक्षक दृष्टिकोण, ज्ञान निर्माण व जेंडर मुद्दे | Pedagogy Notes न्यूटन की गति के 3 नियम: 2 मिनट में आसानी से समझें! (Newton’s Laws of Motion in Hindi) शिक्षण शास्त्र (Pedagogy): मुख्य विधियां, NCF व पाठ योजना नोट्स प्रक्षेप्य गति का समीकरण: आसान भाषा में समझें Trajectory Equation शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन: मुख्य बातें व नोट्स Educational Pedagogy Quick Revision: 10 प्रमुख नियम Electrostatics Physics MCQs: स्थिर विद्युत के महत्वपूर्ण प्रश्न व हल! CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व