स्थिर विद्युत् आवरण क्या है? परिभाषा, सिद्धांत एवं व्यावहारिक उपयोग | Electrostatic Shielding in Hindi

स्थिर विद्युत् आवरण (Electrostatic Shielding)


हम जानते हैं कि आवेश के एकसमान गोलीय कवच के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य होती है, अतः आवेश का मान भी शून्य होता है। यदि चालक गोलीय कवच को कोई आवेश दिया जाये तो यह आवेश उसके बाह्य पृष्ठ पर समान रूप से वितरित हो जाता है। अतः उसके अन्दर गुहिका (Cavity) में कोई आवेश नहीं होता जिससे विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य होती है। यह तथ्य केवल गोलीय कवच के लिए ही सत्य नहीं है अपितु गुहिका युक्त प्रत्येक चालक के लिए सत्य होता है, चाहे गुहिका का आकार कुछ भी हो। इस तथ्य को गॉस के प्रमेय से आसानी से समझाया जा सकता है।

स्थिर विद्युत् आवरण by educationallof

मानलो A गुहिका युक्त एक चालक है। इसे +q आवेश दिया गया है। यह आवेश चालक के बाह्य पृष्ठ पर समान रूप से वितरित हो जायेगा। गुहिका के पृष्ठ के बिल्कुल निकट गॉसीय पृष्ठ की कल्पना करो। गॉसीय पृष्ठ के अन्दर कोई आवेश नहीं है। अतः इससे गुजरने वाला सम्पूर्ण विद्युत् फ्लक्स शून्य होगा। फलस्वरूप गुहिका के अन्दर विद्युत् क्षेत्र अनुपस्थित होगा (चित्र 6·34)।

किसी चालक में गुहिका के अन्दर विद्युत् क्षेत्र का समाप्त हो जाना या अनुपस्थित रहना स्थिर विद्युत् आवरण कहलाता है। इस प्रकार यदि गुहिकायुक्त किसी चालक को किसी बाह्य विद्युत् क्षेत्र में रख दिया जाये तो गुहिका के अन्दर कोई विद्युत् क्षेत्र नहीं होगा।

व्यावहारिक उपयोग—यदि आप कार में यात्रा कर रहे हों और बिजली गिरने वाली हो, तो खुले मैदान में या पेड़ के नीचे आश्रय लेने के बजाय खिड़की बन्द करके कार के अन्दर रहना अधिक उपयुक्त होगा, क्योंकि सम्पूर्ण आवेश कार की बाह्य सतह पर ही होगा। कार के अन्दर प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य होगी, चाहे कार की बॉडी (Body) में कितना भी आवेश हो। इस प्रकार आप कार के अन्दर सुरक्षित रहेंगे।

नोट—यदि खोखले चालक के गुहिका में एक आवेश +q रख दिया जाये, तो खोखले चालक के आन्तरिक पृष्ठ पर -q आवेश तथा बाह्य पृष्ठ पर +q आवेश प्रेरित हो जाता है।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

स्थिर विद्युत् आवरण (Electrostatic Shielding) — प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1: स्थिर विद्युत् आवरण (Electrostatic Shielding) किसे कहते हैं?

उत्तर: किसी चालक में गुहिका (Cavity) के अन्दर विद्युत् क्षेत्र का समाप्त हो जाना या अनुपस्थित रहना स्थिर विद्युत् आवरण कहलाता है। इसके कारण बाह्य विद्युत् क्षेत्र का गुहिका के अन्दर स्थित वस्तुओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।


प्रश्न 2: चालक की गुहिका (Cavity) के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य क्यों होती है?

उत्तर: जब किसी गुहिकायुक्त चालक को आवेश दिया जाता है, तो सम्पूर्ण आवेश उसके बाह्य पृष्ठ पर समान रूप से वितरित हो जाता है। गुहिका के अन्दर कोई आवेश न होने के कारण (गॉस के प्रमेय के अनुसार) सम्पूर्ण विद्युत् फ्लक्स शून्य होता है, जिससे गुहिका के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य हो जाती है।


प्रश्न 3: आकाशीय बिजली चमकने या गिरने के समय कार के अन्दर रहना क्यों सुरक्षित माना जाता है?

उत्तर: कार की धात्विक बॉडी एक खोखले चालक (गुहिका) की भांति कार्य करती है। स्थिर विद्युत् आवरण के सिद्धांत के अनुसार बिजली का सम्पूर्ण आवेश कार की बाहरी सतह पर ही रहता है और कार के अन्दर प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता शून्य होती है। इसलिए बंद कार के अन्दर रहना पूरी तरह सुरक्षित रहता है।


प्रश्न 4: यदि किसी खोखले चालक की गुहिका के अन्दर +q आवेश रख दिया जाये तो क्या होगा?

उत्तर: स्थिर विद्युत् प्रेरण के कारण खोखले चालक के आन्तरिक पृष्ठ पर -q आवेश तथा बाह्य पृष्ठ पर +q आवेश प्रेरित हो जाता है।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

और भी पढ़ें –

Gauss’s Law in Hindi : Formula & Applications (गॉस की प्रमेय)

विद्युत् फ्लक्स क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक एवं विमीय सूत्र | Class 12 Physics in Hindi

घन कोण (Solid Angle) क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक एवं व्यंजक | Class 12 Physics

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना: समानताएं एवं अंतर | Class 12 Physics

चालक और विद्युत्रोधी, मुक्त तथा बद्ध आवेश एवं स्थिर वैद्युत क्षेत्र में चालक का व्यवहार | Class 12 Physics

Play quiz here 👇👇👇

स्थिर विद्युत् आवरण (Electrostatic Shielding) — बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) !!!! 📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯🌐🌐🌐

1 / 5

प्रश्न 1: किसी आवेशित चालक की गुहिका (Cavity) के अन्दर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता का मान कितना होता है?

2 / 5

प्रश्न 2: किसी चालक में गुहिका के अन्दर विद्युत् क्षेत्र का समाप्त हो जाना या अनुपस्थित रहना क्या कहलाता है?

3 / 5

प्रश्न 3: आकाशीय बिजली कड़कने के समय खुले मैदान या पेड़ के नीचे आश्रय लेने की तुलना में बंद कार के अन्दर रहना सुरक्षित क्यों होता है?

4 / 5

प्रश्न 4: गॉस के प्रमेय के अनुसार, यदि किसी चालक की गुहिका के अन्दर कोई आवेश उपस्थित न हो, तो उससे गुजरने वाला सम्पूर्ण विद्युत् फ्लक्स कितना होगा?

5 / 5

प्रश्न 5: यदि किसी खोखले चालक की गुहिका के अन्दर +q आवेश रख दिया जाये, तो चालक के आन्तरिक पृष्ठ पर कौन-सा आवेश प्रेरित होगा?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks