स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना: समानताएं एवं अंतर | Class 12 Physics

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना (Comparison of Electrostatic Force and Gravitation Force)

मानलो एक प्रोटॉन (जिसका द्रव्यमान 1.7 × 10-27 किग्रा तथा जिस पर + 1.6 × 10-19 कूलॉम आवेश है) और एक इलेक्ट्रॉन (जिसका द्रव्यमान 9.1 × 10-31 किग्रा तथा जिस पर – 1.6 × 10-19 कूलॉम आवेश है) एक-दूसरे से r दूरी पर स्थित हैं।

तब कूलॉम के नियमानुसार, उनके मध्य लगने वाला स्थिर वैद्युत बल

F1 = 9 × 109 × (1.6 × 10-19 × 1.6 × 10-19) / r2   न्यूटन      [∴ F = 9 × 109 (q1 q2 / r2)]      …(1)

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से उनके मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल

F2 = 6.67 × 10-11 × (1.7 × 10-27 × 9.1 × 10-31) / r2   न्यूटन      [∴ F = G m1 m2 / r2]      …(2)

समीकरण (1) में समीकरण (2) का भाग देने पर,

F1 / F2 = 2.4 × 1039   या   F1 = 2.4 × 1039 F2

इस प्रकार, प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन के मध्य लगने वाला स्थिर वैद्युत बल उनके मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल से लगभग 1039 गुना शक्तिशाली होता है। दूसरे शब्दों में, स्थिर वैद्युत अन्योन्य क्रिया, गुरुत्वीय अन्योन्य क्रिया से अधिक शक्तिशाली होती है।


नोट : स्थिर विद्युत् बल और गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात
दो इलेक्ट्रॉनों के लिये 1043
दो प्रोटॉनों के लिए 1036
एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के लिये 1039
दो न्यूट्रॉनों के लिये 0
एक न्यूट्रॉन तथा दूसरा किसी अन्य आवेशित कण के लिये 0

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना

स्थिर वैद्युत बल गुरुत्वाकर्षण बल
समानता
(i) यह बल दूरी के व्युत्क्रम वर्ग के नियम का पालन करता है। (i) यह बल भी दूरी के व्युत्क्रम वर्ग के नियम का पालन करता है।
(ii) यह एक केन्द्रीय बल है जो दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश कार्य करता है। (ii) यह भी एक केन्द्रीय बल है जो दोनों द्रव्यमानों को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश कार्य करता है।
(iii) यह एक संरक्षी बल है। (iii) यह भी एक संरक्षी बल है।
(iv) यह बल निर्वात् में भी लगता है। (iv) यह बल भी निर्वात् में लग सकता है।
असमानता
(i) यह बल आकर्षण या प्रतिकर्षण प्रकृति का हो सकता है। (i) यह बल केवल आकर्षण प्रकृति का होता है।
(ii) यह एक प्रबल बल है। (ii) यह एक निर्बल बल है।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना — प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1: एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के मध्य स्थिर वैद्युत बल, गुरुत्वाकर्षण बल से कितना गुना शक्तिशाली होता है?

उत्तर: एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के मध्य लगने वाला स्थिर वैद्युत बल उनके बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल से लगभग 1039 गुना अधिक शक्तिशाली होता है।


प्रश्न 2: दो इलेक्ट्रॉनों तथा दो प्रोटॉनों के लिए स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात क्या होता है?

उत्तर:

  • दो इलेक्ट्रॉनों के लिए अनुपात: 1043
  • दो प्रोटॉनों के लिए अनुपात: 1036

प्रश्न 3: स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल में क्या-क्या समानताएँ होती हैं?

उत्तर: दोनों बलों में निम्नलिखित समानताएँ होती हैं:

  1. दोनों बल दूरी के व्युत्क्रम वर्ग के नियम का पालन करते हैं।
  2. दोनों केन्द्रीय बल हैं, जो कणों/आवेशों को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश कार्य करते हैं।
  3. दोनों बल संरक्षी बल होते हैं।
  4. दोनों बल निर्वात् में भी लग सकते हैं।

प्रश्न 4: स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल में क्या-क्या असमानताएँ (अंतर) हैं?

उत्तर: दोनों बलों में प्रमुख अंतर इस प्रकार हैं:

स्थिर वैद्युत बल गुरुत्वाकर्षण बल
1. यह आकर्षण और प्रतिकर्षण दोनों प्रकृति का हो सकता है। 1. यह केवल आकर्षण प्रकृति का होता है।
2. यह एक अत्यंत प्रबल बल है। 2. यह एक दुर्बल (निर्बल) बल है।
3. यह माध्यम की उपस्थिति पर निर्भर करता है। 3. यह माध्यम पर निर्भर नहीं करता है।

प्रश्न 5: दो न्यूट्रॉनों के बीच स्थिर वैद्युत बल तथा गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात कितना होता है और क्यों?

उत्तर: दो न्यूट्रॉनों के बीच स्थिर वैद्युत बल तथा गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात शून्य (0) होता है, क्योंकि न्यूट्रॉन अनावेशित (उदासीन) कण है और उस पर कोई स्थिर वैद्युत बल नहीं लगता।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

और भी पढ़ें –

विद्युत क्षेत्र क्या है? परिभाषा, तीव्रता (सूत्र), मात्रक और विमाएँ | कक्षा 12 भौतिकी

विद्युत् बल रेखाएँ (Electric Lines of Forces): परिभाषा, गुण, उपयोग एवं अंतर | Class 12 Physics

एकसमान विद्युत् क्षेत्र में रखे वैद्युत द्विध्रुव पर बलयुग्म का आघूर्ण (Torque on Electric Dipole) | Class 12 Physics

विद्युत् फ्लक्स क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक एवं विमीय सूत्र | Class 12 Physics in Hindi

घन कोण (Solid Angle) क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक एवं व्यंजक | Class 12 Physics

Play quiz here 👇👇

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना — वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)!!! 📝📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯

1 / 5

प्रश्न 1. एक इलेक्ट्रॉन तथा एक प्रोटॉन के मध्य लगने वाला स्थिर वैद्युत बल उनके मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल से लगभग कितना गुना शक्तिशाली होता है?

2 / 5

प्रश्न 2. दो इलेक्ट्रॉनों के मध्य स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात कितना होता है?

3 / 5

प्रश्न 3. स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल में निम्नलिखित में से कौन-सा अंतर सही है?

4 / 5

प्रश्न 4. दो न्यूट्रॉनों के मध्य स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात कितना होता है?

5 / 5

प्रश्न 5. स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल दोनों में कौन-सी समानता पाई जाती है?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
​घर्षण (Friction) क्या है? जानें 1 मिनट में! ⚡ शिक्षक दृष्टिकोण, ज्ञान निर्माण व जेंडर मुद्दे | Pedagogy Notes न्यूटन की गति के 3 नियम: 2 मिनट में आसानी से समझें! (Newton’s Laws of Motion in Hindi) शिक्षण शास्त्र (Pedagogy): मुख्य विधियां, NCF व पाठ योजना नोट्स प्रक्षेप्य गति का समीकरण: आसान भाषा में समझें Trajectory Equation शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन: मुख्य बातें व नोट्स Educational Pedagogy Quick Revision: 10 प्रमुख नियम Electrostatics Physics MCQs: स्थिर विद्युत के महत्वपूर्ण प्रश्न व हल! CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग