आवेश संरक्षण का नियम (Conservation of Charges): सिद्धांत, उदाहरण और मुख्य विशेषताएँ

आवेशों का संरक्षण (Conservation of Charges)

आवेश संरक्षण का नियम (Conservation of Charges in Hindi)

आवेश संरक्षण सिद्धान्त के अनुसार—

किसी पृथक्कृत निकाय (Isolated System) का कुल आवेश नियत रहता है।

अथवा

किसी पृथक्कृत निकाय में धनावेश और ऋणावेश का बीजीय योग सदैव नियत रहता है।

दूसरे शब्दों में, आवेश न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। यह विभिन्न तरीके से विभिन्न समूहों में परिलक्षित हो सकता है।

उदाहरण:

(i) काँच की छड़ और रेशम का कपड़ा: जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ा जाता है, तो काँच की छड़ धनावेशित तथा रेशम का कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है। जाँच करने पर पता चलता है, काँच की छड़ में धनावेश की मात्रा रेशम के कपड़े में ऋणावेश की मात्रा के ठीक बराबर होती है। इस प्रकार धनावेश और ऋणावेश का बीजीय योग शून्य होता है, जो वास्तव में रगड़ने के पूर्व था।

(ii) युग्म-उत्पादन (Pair production): युग्म-उत्पादन में γ-किरण फोटॉन, इलेक्ट्रॉन और पॉज़िट्रॉन युग्म में विभक्त हो जाता है। इस घटना में आवेश संरक्षण का सिद्धान्त लागू होता है। युग्म-उत्पादन से प्राप्त इलेक्ट्रॉन और पॉज़िट्रॉन के आवेशों का बीजीय योग शून्य होता है। युग्म-उत्पादन के पहले γ-किरण फोटॉन का आवेश भी शून्य था।

(iii) शून्यकरण (Annihilation): शून्यकरण में इलेक्ट्रॉन और पॉज़िट्रॉन संयुक्त होकर γ-किरण फोटॉन बनाते हैं। इस घटना में भी आवेश संरक्षण का सिद्धान्त लागू होता है।

आवेश संरक्षण का सिद्धान्त, ऊर्जा-संरक्षण के सिद्धान्त के समान ही सभी परिस्थितियों में लागू होता है। यह एक सार्वत्रिक नियम (Global Law) है।


महत्वपूर्ण नोट:

  • (i) विस्तृत पिण्ड (Extended Body) का कुल विद्युत् आवेश: विस्तृत पिण्ड का कुल विद्युत् आवेश उसके विभिन्न बिन्दुओं या विभिन्न क्षेत्रों पर विद्यमान आवेशों के बीजीय योग के बराबर होता है।इस प्रकार दो आवेशों +q और +q का योग +2q, –q और –q का योग -2q तथा +q और –q का योग 0 होता है। अतः विद्युत् आवेश योज्य (Additive) होता है।
  • (ii) वेग पर निर्भरता: किसी पिण्ड का आवेश उसके वेग पर निर्भर नहीं करता।
  • (iii) अदिश राशि: आवेश अदिश राशि है।
  • (iv) पृथक्कृत निकाय का तात्पर्य: यहाँ पृथक्कृत निकाय का तात्पर्य ऐसे निकाय से है, जिसका वातावरण या किसी प्रयोगकर्ता से विद्युत् रूपेण कोई सम्पर्क नहीं होता।

आवेशों का संरक्षण (Conservation of Charges): प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न 1: आवेश संरक्षण का सिद्धान्त (Law of Conservation of Charges) क्या है?

उत्तर: आवेश संरक्षण सिद्धान्त के अनुसार किसी पृथक्कृत निकाय (Isolated System) का कुल आवेश सदैव नियत रहता है। दूसरे शब्दों में, आवेश को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। इसे केवल एक वस्तु से दूसरी वस्तु में स्थानांतरित किया जा सकता है।


प्रश्न 2: पृथक्कृत निकाय (Isolated System) से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: पृथक्कृत निकाय का तात्पर्य ऐसे निकाय से है, जिसका उसके वातावरण या किसी बाह्य प्रयोगकर्ता से विद्युत् रूपेण कोई सम्पर्क नहीं होता है। ऐसे निकाय का कुल आवेश सदैव सुरक्षित रहता है।


प्रश्न 3: युग्म-उत्पादन (Pair Production) और शून्यकरण (Annihilation) में आवेश संरक्षण किस प्रकार लागू होता है?

उत्तर:

  • युग्म-उत्पादन: जब एक γ-किरण फोटॉन (आवेश = 0) इलेक्ट्रॉन (-e) और पॉज़िट्रॉन (+e) युग्म में विभक्त होता है, तो प्राप्त आवेशों का बीजीय योग (-e + e = 0) शून्य होता है, जो घटना से पहले फोटॉन के आवेश के बराबर है।
  • शून्यकरण: जब एक इलेक्ट्रॉन (-e) और पॉज़िट्रॉन (+e) संयुक्त होकर γ-किरण फोटॉन बनाते हैं, तब भी क्रिया से पूर्व कुल आवेश (-e + e = 0) और क्रिया के पश्चात् फोटॉन का आवेश शून्य रहता है।

प्रश्न 4: “विद्युत् आवेश योज्य (Additive) होता है” – इस कथन का क्या अर्थ है?

उत्तर: किसी विस्तृत पिण्ड का कुल विद्युत् आवेश उसके विभिन्न भागों पर उपस्थित आवेशों के बीजीय योग के बराबर होता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी वस्तु पर +q और +q आवेश हैं तो कुल आवेश +2q होगा, तथा +q और -q आवेश होने पर कुल आवेश 0 होगा। इसी गुण को आवेश की योज्यता (Additivity of Charge) कहते हैं।


प्रश्न 5: क्या किसी वस्तु का आवेश उसके वेग (Speed) पर निर्भर करता है?

उत्तर: नहीं, किसी भी पिण्ड या वस्तु का आवेश उसके वेग पर निर्भर नहीं करता है। वस्तु चाहे स्थिर अवस्था में हो या तीव्र गति में, उसका आवेश अपरिवर्तित रहता है। इसके अलावा आवेश एक अदिश राशि है।

और भी पढ़ें –

चुम्बकत्व का परमाणु मॉडल: अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय और लौह-चुम्बकीय पदार्थ

आवेश उत्पत्ति का इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त: घर्षण विद्युत एवं आवेशित होने पर द्रव्यमान में परिवर्तन

आवेशों के प्रकार क्या हैं? धन आवेश और ऋण आवेश को समझें | Types of Charges in Hindi

घर्षण विद्युत् क्या है? इतिहास, परिभाषा और महत्वपूर्ण तथ्य | Frictional Electricity in Hindi

अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय और लौह-चुम्बकीय पदार्थों के गुणों की तुलना

Play quiz here 👇👇

आवेशों का संरक्षण (Conservation of Charges) टॉपिक पर आधारित 5 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)!!! 📝📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯

1 / 5

प्रश्न 1: आवेश संरक्षण के सिद्धान्त के अनुसार किसी पृथक्कृत निकाय (Isolated System) का कुल आवेश कैसा रहता है?

2 / 5

प्रश्न 2: जब इलेक्ट्रॉन और पॉज़िट्रॉन आपस में संयुक्त होकर \gamma-किरण फोटॉन बनाते हैं, तो इस घटना को क्या कहते हैं?

3 / 5

प्रश्न 3: किसी वस्तु का आवेश उसकी गति या वेग पर किस प्रकार निर्भर करता है?

4 / 5

प्रश्न 4: यदि किसी विस्तृत पिंड के विभिन्न भागों पर +q और -q आवेश उपस्थित हैं, तो पिंड का कुल आवेश कितना होगा?

5 / 5

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विद्युत आवेश के लिए सत्य है?

Your score is

The average score is 0%

0%

आवेश संरक्षण का नियम (Conservation of Charges in Hindi)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀