अक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता – सूत्र, व्यंजक और न्यूमेरिकल

अक्षीय स्थिति (End-on Position) में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता

अक्षीय स्थिति (End-on Position)— जब कोई बिन्दु, जहाँ पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी होती है, बढ़ाये गये चुंबकीय अक्ष पर होता है, तो उसे चुम्बक के सापेक्ष अक्षीय स्थिति में कहा जाता है। इसे गॉस की A-स्थिति भी कहते हैं।

मानलो NS एक दण्ड-चुम्बक है, जिसकी प्रभावी लम्बाई 2l तथा ध्रुव-प्राबल्य m है। इसके मध्य बिन्दु O से d दूरी पर अक्षीय स्थिति में एक बिन्दु P है, जिस पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है।

अक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता

उत्तरी ध्रुव N के कारण बिन्दु P पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता

$$B_1 = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{NP^2}$$      …(1)

परन्तु $$NP = OP – ON = d – l$$

समी. (1) में मान रखने पर,

$$B_1 = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{(d-l)^2}$$      ($$\vec{NP}$$ दिशा में)      …(2)

दक्षिणी ध्रुव S के कारण बिन्दु P पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता

$$B_2 = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{SP^2}$$      …(3)

परन्तु $$SP = OP + OS = d + l$$

समी. (3) में मान रखने पर,

$$B_2 = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{(d+l)^2}$$      ($$\vec{PS}$$ दिशा में)      …(4)

$$B_1$$ और $$B_2$$ एक ही रेखा में विपरीत दिशा में कार्य करते हैं तथा $$B_1 > B_2$$。
अतः बिन्दु P पर परिणामी तीव्रता $$B = B_1 – B_2$$
$$= \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{(d-l)^2} – \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{m}{(d+l)^2}$ $     ($$\vec{NP}$$ दिशा में)

या,

$$B = \frac{\mu_0}{4\pi} \left[ \frac{m(d+l)^2 – m(d-l)^2}{(d-l)^2 (d+l)^2} \right]$$
$$= \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{4mld}{(d^2 – l^2)^2}$$

परन्तु $$M = m \times 2l = $$ चुम्बकीय आघूर्ण

$$\therefore B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2Md}{(d^2 – l^2)^2}$$      ($$\vec{NP}$$ दिशा में)      …(5)

यही दण्ड-चुम्बक के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र है।

यदि चुम्बक छोटा हो तथा d का मान अधिक हो अर्थात् $$l \ll d$$, तो d की तुलना में l की उपेक्षा की जा सकती है।

अतः समी. (5) से,

$$B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2Md}{(d^2 – 0^2)^2}$$

या,

$$B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2M}{d^3}$$      …(6)

यही छोटे दण्ड-चुम्बक के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र है। परिणामी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा चुंबकीय अक्ष के अनुदिश दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है।


संख्यात्मक उदाहरण (Numerical Example)

उदाहरण— एक लघु दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण 1.2 ऐम्पियर मीटर² है। उसके अक्ष पर 0.1 मीटर की दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए।

हल— सूत्र— $$B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2M}{d^3}$$
दिया है— M = 1.2 ऐम्पियर-मीटर² तथा d = 0.1 मीटर
सूत्र में मान रखने पर $$B = \frac{10^{-7} \times 2 \times 1.2}{(0.1)^3} = 2.4 \times 10^{-4}$$ टेसला।      उत्तर

अक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता: प्रश्न-उत्तर

यहाँ अक्षीय स्थिति (End-on Position) में दण्ड-चुम्बक के कारण चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता से संबंधित महत्वपूर्ण वैचारिक एवं संख्यात्मक अभ्यास प्रश्न दिए गए हैं।

प्रश्न 1:

चुम्बक के सापेक्ष अक्षीय स्थिति (End-on Position) किसे कहते हैं? इसे अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:
• जब कोई बिन्दु, जहाँ पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी होती है, बढ़ाये गये चुंबकीय अक्ष पर होता है, तो उसे चुम्बक के सापेक्ष अक्षीय स्थिति में कहा जाता है।
• इसे गॉस की A-स्थिति भी कहते हैं।

प्रश्न 2:

छोटे दण्ड-चुम्बक के लिए अक्षीय स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक लिखिए। परिणामी क्षेत्र की दिशा किधर होती है?

उत्तर:
• व्यंजक: $$\( B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2M}{d^3} \)$$
दिशा: परिणामी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा चुंबकीय अक्ष के अनुदिश दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है।

प्रश्न 3 (संख्यात्मक प्रश्न):

एक लघु दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण 1.2 ऐम्पियर मीटर² है। उसके अक्ष पर 0.1 मीटर की दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए।

हल:
सूत्र— $$\( B = \frac{\mu_0}{4\pi} \cdot \frac{2M}{d^3} \)$$
दिया है— $$\( M = 1.2 \)$$ ऐम्पियर-मीटर² तथा $$\( d = 0.1 \)$$ मीटर
सूत्र में मान रखने पर, $$\( B = \frac{10^{-7} \times 2 \times 1.2}{(0.1)^3} = 2.4 \times 10^{-4} \)$$ टेसला।
उत्तर: \( $$2.4 \times 10^{-4} \)$$ टेसला

और भी पढ़ें –

चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता, इसका व्यंजक, मात्रक और चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व – भौतिकी नोट्स

चुम्बक के प्रकार: प्राकृतिक और कृत्रिम चुम्बक – सम्पूर्ण नोट्स (Types of Magnet: Natural and Artificial Magnets)

चुम्बकत्व क्या है? चुम्बक के गुण और चुंबकीय ध्रुव – सम्पूर्ण भौतिकी नोट्स (Magnetism, Properties of Magnet & Magnetic Poles)

चुम्बकीय प्रेरण, ध्रुव प्राबल्य, चुम्बकीय अक्ष और याम्योत्तर – भौतिकी नोट्स (Magnetic Induction & Pole Strength)

कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग-नियम, एकांक ध्रुव और व्यंजक – भौतिकी नोट्स (Coulomb’s Inverse Square Law)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स!
तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स!