प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light)
जब तरंगों के मार्ग में कोई अवरोध (Obstacle) आता है या तरंगें किसी छिद्र में से गुजरती हैं, तो तरंगें अवरोध या छिद्र के किनारों पर आंशिक रूप से मुड़ जाती हैं। इस घटना को तरंगों का विवर्तन कहते हैं ।
विवर्तन का आधार:
यह , विवर्तन प्रत्येक प्रकार की तरंग का एक गुण है। चूँकि प्रकाश भी एक तरंग है, अतः उसमें भी विवर्तन का गुण होता है। सामान्य परिस्थितियों में प्रकाश का विवर्तन स्पष्ट नहीं होता, परन्तु जब प्रकाश किसी छोटे छिद्र से गुजरता है या उसके मार्ग में कोई महीन वस्तु (जैसे—बाल, तार) आ जाती है, तो प्रकाश किनारों पर मुड़ जाता है ।
विवर्तन और ज्यामितीय छाया:
- स्लिट की स्थिति : जब स्लिट (AB) का आकार बड़ा होता है, तो प्रकाश केवल पर्दे के A’B’ भाग को ही प्रकाशित करता है और ज्यामितीय छाया (A’X और B’Y) में प्रवेश नहीं करता ।
- अवरोध की स्थिति : जब अवरोध (AB) का आकार बड़ा होता है, तो प्रकाश अवरोध की छाया (A’B’) में प्रवेश नहीं करता ।
महत्वपूर्ण नोट: जब स्लिट या अवरोध का आकार प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की कोटि का होता है, तो प्रकाश ज्यामितीय छाया में अतिक्रमण कर जाता है, जिससे छाया के बाहर तीव्रता में परिवर्तन होता है ।
तीक्ष्ण धार वाले किनारो पर प्रकाश का मुड़ना तथा अवरोध द्वारा बनी ज्यामिति छाया में प्रकाश के अतिक्रमण की घटना को प्रकाश का विवर्तन कहते हैं
अभ्यास प्रश्न: प्रकाश का विवर्तन
प्रश्न 1: प्रकाश का विवर्तन (Diffraction) किसे कहते हैं?
उत्तर: जब तरंगों के मार्ग में कोई अवरोध आता है या तरंगें किसी छिद्र से गुजरती हैं, तो वे किनारों पर आंशिक रूप से मुड़ जाती हैं, इस घटना को प्रकाश का विवर्तन कहते हैं ।
प्रश्न 2: क्या प्रकाश में विवर्तन का गुण पाया जाता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: हाँ, प्रकाश एक तरंग है, इसलिए इसमें भी विवर्तन का गुण होता है । सामान्य परिस्थितियों में यह दिखाई नहीं देता, परन्तु जब प्रकाश किसी छोटे छिद्र या महीन वस्तु के पास से गुजरता है, तो किनारों पर मुड़ने के कारण यह विवर्तन स्पष्ट हो जाता है ।
प्रश्न 3: विवर्तन के प्रभाव को स्पष्ट रूप से देखने के लिए अवरोध का आकार कैसा होना चाहिए?
उत्तर: विवर्तन स्पष्ट रूप से तब होता है जब स्लिट का आकार या अवरोध का आकार प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की कोटि (बहुत छोटा) का होता है ।
प्रश्न 4: ज्यामितीय छाया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: चित्र 4.17 के अनुसार, जब स्लिट या अवरोध बड़े आकार के होते हैं, तो प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है और जिस भाग में प्रकाश प्रवेश नहीं कर पाता, उसे ज्यामितीय छाया कहते हैं ।
प्रश्न 5: स्लिट का आकार प्रकाश के तरंगदैर्घ्य की कोटि का होने पर क्या होता है?
उत्तर: इस स्थिति में प्रकाश ज्यामितीय छाया में अतिक्रमण कर जाता है और छाया के बाहर प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन होने लगता है ।
और भी पढ़ें –
यंग के प्रयोग में फ्रिंज-चौड़ाई: विस्तृत सिद्धांत, सूत्र और उदाहरण (Complete Guide)
मात्रक और भौतिक राशियाँ: Physics Units and Measurements Complete Notes in Hindi
प्रकाश का व्यतिकरण (Interference of Light): परिभाषा, प्रकार और गणितीय व्याख्या
प्रकाश के व्यतिकरण के लिए आवश्यक शर्तें (Conditions for Interference of Light)
तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत (Principle of Superposition) – सरल व्याख्या
कला-सम्बद्ध स्रोत (Coherent Sources) क्या हैं? परिभाषा, शर्तें और उदाहरण
प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light)
न्यूटन का कणिका-सिद्धान्त (Newton’s Corpuscular Theory): क्या था? क्यों असफल हुआ?
व्यतिकरण प्रतिरूप में परिवर्तन: विभिन्न परिस्थितियों में प्रभाव और सूत्र
पतली फिल्मों के रंग (Colours of Thin-Films): प्रकाश का व्यतिकरण और कारण
Play quiz here 👇👇
प्रकाश का विवर्तन (Diffraction of Light)
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required