आपेक्षिक वेग (Relative Velocity)
आपेक्षिक वेग (Relative Velocity) – हम जानते हैं कि संसार की सभी वस्तुएँ गतिमान हैं। एक भी कण स्थिर अवस्था में नहीं है। वास्तव में गति और विराम दोनों आपेक्षिक शब्द हैं। विश्व में न तो निरपेक्ष (Absolute) गति है और न ही निरपेक्ष विराम।
समस्त वस्तुओं की गति या विराम आस-पास की वस्तुओं के सापेक्ष ही ज्ञात किये जाते हैं। जो भी वस्तुएँ हमें स्थिर दिखाई देती हैं, वे वास्तव में स्थिर नहीं अपितु गतिमान हैं। उदाहरणार्थ—वृक्ष, खम्भा आदि वस्तुएँ पृथ्वी पर खड़े प्रेक्षक को स्थिर दिखाई देती हैं किन्तु चलती रेलगाड़ी में बैठे प्रेक्षक को वे ही वस्तुएँ गतिशील दिखाई देती हैं। स्पष्ट है कि एक ही समय में कोई वस्तु गत्यावस्था और विरामावस्था दोनों में कही जा सकती है।
गणितीय व्याख्या
मानलो A और B दो वस्तुएँ X-अक्ष के अनुदिश औसत वेगों VA और VB से गतिमान हैं। यदि क्षण t=0 पर वस्तु A की स्थिति XOA तथा B की स्थिति XOB हो तो अन्य क्षण t पर उनकी स्थितियाँ निम्नानुसार होंगी—
XB = XOB + VBt …(2)
समी. (2) में समी. (1) को घटाने पर,
XB – XA = XOB – XOA + (VB – VA)t …(3)
जहाँ XB – XA = समय t पर वस्तु A के सापेक्ष वस्तु B की स्थिति = x (मानलो) तथा XOB – XOA = समय t=0 पर वस्तु A के सापेक्ष वस्तु B की स्थिति = x0 (मानलो)। समीकरण (3) में मान रखने पर,
x = x0 + (VB – VA)t …(4)
या VB – VA = (x – x0) / t
स्पष्ट है कि VB – VA वस्तु A के सापेक्ष वस्तु B के वेग को प्रदर्शित करता है।
तथा वस्तु B के सापेक्ष वस्तु A का वेग: VAB = VA – VB
विभिन्न स्थितियाँ
- स्थिति I: यदि दोनों वस्तुओं के वेग समान हैं अर्थात VA = VB, समीकरण (4) में मान रखने पर x = x0 या XB – XA = XOB – XOA। अर्थात दोनों वस्तुओं के बीच की दूरी सदैव नियत रहती है।
- स्थिति II: यदि VB > VA तब VB – VA धनात्मक होगा। समय t के साथ x का मान बढ़ता जायेगा।
- स्थिति III: यदि VB < VA तब VB – VA ऋणात्मक होगा। t का मान बढ़ने पर x का मान कम होता जायेगा।
आपेक्षिक वेग: 5 महत्वपूर्ण आंकिक प्रश्न
प्रश्न 1. दो ट्रेनें A और B समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में क्रमशः 60 किमी/घण्टा और 40 किमी/घण्टा के वेग से चल रही हैं। ट्रेन A के सापेक्ष ट्रेन B का आपेक्षिक वेग ज्ञात कीजिए।
हल: V_A = 60 किमी/घण्टा, V_B = 40 किमी/घण्टा।
चूँकि दोनों एक ही दिशा में हैं, V_BA = V_B – V_A
V_BA = 40 – 60 = -20 किमी/घण्टा।
उत्तर: ट्रेन A के सापेक्ष ट्रेन B का वेग 20 किमी/घण्टा (विपरीत दिशा में) है।
प्रश्न 2. एक कार 80 किमी/घण्टा की गति से उत्तर की ओर जा रही है और दूसरी कार 60 किमी/घण्टा की गति से दक्षिण की ओर जा रही है। पहली कार के सापेक्ष दूसरी कार का आपेक्षिक वेग क्या है?
हल: विपरीत दिशा में होने पर वेग जुड़ जाते हैं।
V_rel = V1 + V2 = 80 + 60 = 140 किमी/घण्टा।
उत्तर: 140 किमी/घण्टा।
प्रश्न 3. एक नाव नदी में 5 किमी/घण्टा के वेग से चल रही है। नदी का बहाव 2 किमी/घण्टा है। यदि नाव बहाव की दिशा में चले, तो उसका परिणामी वेग क्या होगा?
हल: बहाव की दिशा में होने पर आपेक्षिक वेग जुड़ जाते हैं।
V_resultant = 5 + 2 = 7 किमी/घण्टा।
उत्तर: 7 किमी/घण्टा।
प्रश्न 4. एक व्यक्ति वर्षा में 4 किमी/घण्टा की चाल से दौड़ रहा है। वर्षा ऊर्ध्वाधर नीचे 3 किमी/घण्टा की चाल से गिर रही है। व्यक्ति के सापेक्ष वर्षा का आपेक्षिक वेग ज्ञात कीजिए।
हल: यह एक सदिश (vector) प्रश्न है। V_rel = वर्गमूल(V_rain^2 + V_man^2)
V_rel = वर्गमूल(3^2 + 4^2) = वर्गमूल(9 + 16) = वर्गमूल(25) = 5 किमी/घण्टा।
उत्तर: 5 किमी/घण्टा।
प्रश्न 5. दो बसें 50 मीटर की दूरी पर हैं। बस A का वेग 20 मी/से है और बस B का वेग 15 मी/से है (एक ही दिशा में)। बस A द्वारा बस B को पकड़ने में कितना समय लगेगा?
हल: आपेक्षिक वेग (V_rel) = 20 – 15 = 5 मी/से।
समय = दूरी / आपेक्षिक वेग = 50 / 5 = 10 सेकण्ड।
उत्तर: 10 सेकण्ड।
और भी पढ़ें –
60 + विमीय सूत्र की परिभाषा, S.I. मात्रक और सूची (Dimensional Formula in Hindi)
मात्रक और भौतिक राशियाँ: Physics Units and Measurements Complete Notes in Hindi
गति के समीकरण Equations of Motion in Hindi (विस्तृत नोट्स और निगमन)
गुरुत्व के अधीन स्वतंत्र गति: Free Motion Under Gravity in Hindi (विस्तृत नोट्स)
Play quiz here 👇👇👇
आपेक्षिक वेग (Relative Velocity)
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required