1. प्रिज्म के मूल सिद्धांत (Basic Principles)
प्रिज्म से अपवर्तन (Refraction through Prism)
1. एक प्रिज्म विचलन (Deviation) और वर्ण-विक्षेपण (Dispersion) दोनों उत्पन्न करता है।
2. प्रिज्म में आपतित-किरण और निर्गत-किरण के बीच के कोण को विचलन-कोण कहते हैं। विचलन-कोण के न्यूनतम मान को न्यूनतम विचलन का कोण (δm) कहते हैं। जब प्रिज्म न्यूनतम विचलन की स्थिति में होता है और आधार के कोण बराबर होते हैं, तो अपवर्तित-किरण प्रिज्म के आधार के समान्तर होती है।
📊 महत्वपूर्ण गणितीय सूत्र
3. प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ($\mu$):
यदि प्रिज्म का कोण छोटा हो, तो विचलन:
δ = (μ – 1) A
2. प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण (Dispersion)
4. जब श्वेत प्रकाश किसी प्रिज्म में से गुजरता है, तो वह अपने अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है। इस घटना को वर्ण-विक्षेपण कहते हैं। इसका कारण भिन्न-भिन्न रंगों के लिए अपवर्तनांक का भिन्न होना है। सूर्य प्रकाश के स्पेक्ट्रम में रंगों का क्रम है—VIBGYOR।
5. वास्तविक स्पेक्ट्रम को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है, आभासी स्पेक्ट्रम को नहीं। दोनों स्पेक्ट्रमों में वर्णों का क्रम विपरीत होता है।
6. शुद्ध स्पेक्ट्रम: इसमें भिन्न-भिन्न रंग भिन्न-भिन्न स्थानों पर होते हैं, जबकि अशुद्ध स्पेक्ट्रम में रंग आपस में मिले होते हैं। शुद्ध स्पेक्ट्रम के लिए आपतित किरणें समान्तर होनी चाहिए और प्रिज्म न्यूनतम विचलन की स्थिति में होना चाहिए।
7. स्पेक्ट्रोमीटर की सहायता से प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात किया जाता है तथा शुद्ध स्पेक्ट्रम प्राप्त किया जाता है।
3. कोणीय वर्ण-विक्षेपण और क्षमता
8. किन्हीं भी दो रंगों के बीच के कोण को कोणीय वर्ण-विक्षेपण (θ) कहते हैं:
θ = δv – δr = (μv – μr)A
9. वर्ण-विक्षेपण क्षमता (ω): कोणीय वर्ण-विक्षेपण और माध्य किरण के विचलन के अनुपात को कहते हैं:
4. विक्षेपण रहित विचलन एवं विचलन रहित विक्षेपण
10. वर्ण-विक्षेपण रहित विचलन: इसमें विचलन होता है पर विक्षेपण नहीं। क्राउन-काँच और फ्लिण्ट-काँच के प्रिज्मों के कोणों में निम्न अनुपात होता है:
A/A’ = -(μ’v – μ’r) / (μv – μr)
परिणामी विचलन: D = δy (1 – ω/ω’)
11. विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण: इसमें विक्षेपण होता है पर विचलन नहीं।
A/A’ = -(μ’y – 1) / (μy – 1)
परिणामी वर्ण-विक्षेपण: θ = δy (ω – ω’)
उपयोग: इसका उपयोग समक्ष दृष्टि स्पेक्ट्रमदर्शी में किया जाता है।
5. स्पेक्ट्रम के प्रकार और सौर स्पेक्ट्रम
12. उत्सर्जन स्पेक्ट्रम तीन प्रकार के होते हैं:
- संतत (Continuous): सभी रंग एक निश्चित क्रम में।
- रेखिल (Line): काली पृष्ठभूमि पर चमकीली रेखाएँ (परमाण्विक अवस्था में)।
- बैण्ड (Band): काली पृष्ठभूमि पर चौड़ी पट्टियाँ (आण्विक अवस्था में)।
13. फ्रॉनहॉफर रेखाएँ: सौर स्पेक्ट्रम में पाई जाने वाली काली रेखाएँ। इनकी व्याख्या किरचॉफ के नियम से की जाती है। इनके द्वारा सर्वप्रथम हीलियम की खोज की गई थी।
14. इन्द्रधनुष: वर्षा के समय या बाद यदि प्रेक्षक की पीठ सूर्य की ओर हो तो विपरीत दिशा में चाप की भाँति दिखाई देता है। प्राथमिक इन्द्रधनुष में लाल रंग बाहर और बैंगनी अन्दर होता है; द्वितीयक में इसके विपरीत होता है।
📝 प्रिज्म अभ्यास प्रश्नावली (Solved Numericals)
PGT Physics & Class 12th स्पेशल
उदाहरण 1: अपवर्तनांक ज्ञात करना
एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण 60° है। यदि न्यूनतम विचलन का कोण 38° हो, तो प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए। (sin 49° = 0.7547)
हल:
दिया है: A = 60°, δ
m = 38°
μ = sin((60° + 38°)/2) / sin(60°/2)
μ = sin 49° / sin 30° = 0.7547 / 0.5000
उत्तर: μ = 1.5094
उदाहरण 2: प्रिज्म कोण (A) की गणना
प्रिज्म का अपवर्तनांक 1.65 है। यदि यह किरणों को 7.5° से विचलित करता है, तो प्रिज्म कोण ज्ञात कीजिए।
सूत्र: δ = (μ – 1) A
7.5° = (1.65 – 1) A
A = 7.5 / 0.65 = 11.53°
उत्तर: A = 11.5° (लगभग)
उदाहरण 3: लम्बवत् आपतन (Normal Incidence)
एक प्रिज्म (μ = 1.5, A = 30°) के एक पृष्ठ पर लम्बवत् आपतित किरण के लिए विचलन कोण ज्ञात कीजिए। (sin 48°36′ = 0.75)
लम्बवत् आपतन के लिए i1 = 0°, अतः r1 = 0°
r2 = A = 30°
μ = sin i2 / sin r2
sin i2 = 1.5 × sin 30° = 0.75
i2 = 48°36′
विचलन δ = i1 + i2 – A = 0 + 48°36′ – 30°
उत्तर: δ = 18°36′
उदाहरण 4: विशेष स्थिति (δm = A)
यदि न्यूनतम विचलन कोण प्रिज्म कोण के बराबर हो (μ = 1.5), तो प्रिज्म कोण क्या होगा?
शर्त: δm = A = θ
μ = [sin(θ)] / [sin(θ/2)] = [2 sin(θ/2) cos(θ/2)] / sin(θ/2)
1.5 = 2 cos(θ/2) => cos(θ/2) = 0.75
θ/2 = 41°24′
उत्तर: θ = 82°48′
उदाहरण 5: आपतन कोण ज्ञात करना
μ = √2, A = 60° के लिए न्यूनतम विचलन की स्थिति में आपतन कोण क्या होगा?
μ = sin i / sin(A/2)
√2 = sin i / sin 30°
sin i = √2 × (1/2) = 1/√2
उत्तर: आपतन कोण (i) = 45°, अपवर्तन कोण (r) = 30°
🤔 प्रिज्म और प्रकाश: कुछ रोचक तथ्यात्मक प्रश्न (Conceptual Questions)
प्रश्न 1. सोडियम लैम्प के प्रकाश में नीले रंग की वस्तु कैसी दिखाई देगी?
उत्तर: वस्तु हमें काली (Black) दिखाई देगी। अपारदर्शी वस्तु जिस रंग को परावर्तित करती है, वैसी ही दिखती है। नीली वस्तु केवल नीले प्रकाश को परावर्तित करती है, लेकिन सोडियम लैम्प का पीला प्रकाश वह अवशोषित कर लेती है, जिससे वह काली दिखती है।
प्रश्न 2. कभी-कभी सूर्य या चन्द्रमा के चारों ओर प्रभामण्डल (Haloes) क्यों दिखाई देता है?
उत्तर: जब सूर्य या चंद्रमा पतले बादलों से ढके होते हैं, तो उनमें मौजूद बर्फ के छोटे-छोटे क्रिस्टलों से प्रकाश का अपवर्तन (Refraction) होता है। इसी कारण प्रभामण्डल दिखाई देता है।
प्रश्न 4. क्या प्रिज्म के आकार या आकृति पर उसकी वर्ण विक्षेपण क्षमता निर्भर करती है?
उत्तर: नहीं। दो प्रिज्मों की वर्ण विक्षेपण क्षमता समान होगी यदि वे एक ही पदार्थ के बने हैं। वर्ण विक्षेपण क्षमता प्रिज्म के कोण, आकार या आकृति पर निर्भर नहीं करती।
प्रश्न 5. गर्मियों में सफेद और सर्दियों में रंगीन कपड़े पहनना क्यों पसंद किया जाता है?
उत्तर: सफेद कपड़ा प्रकाश की किरणों को परावर्तित कर देता है, जिससे वह अधिक गर्म नहीं होता। इसके विपरीत, रंगीन कपड़े प्रकाश को अवशोषित कर लेते हैं और जल्दी गर्म हो जाते हैं।
प्रश्न 7. वेल्डर वेल्डिंग करते समय मास्क क्यों पहनते हैं?
उत्तर: वेल्डिंग के दौरान उत्पन्न होने वाली पराबैंगनी (UV) किरणें आँखों के लिए अत्यंत नुकसानदेह होती हैं। आँखों की सुरक्षा के लिए ही वेल्डर मास्क का उपयोग करते हैं।
© Educationallof.com – Physics Study Notes
इस अध्याय से संबंधित टॉपिक –
सौर स्पेक्ट्रम और फ्रॉनहॉफर रेखाएँ: उत्पत्ति, व्याख्या, चित्र और उपयोगिता
समक्ष दृष्टि स्पेक्ट्रोस्कोप: सिद्धांत, रचना और कार्य-विधि, विशेषताएं
विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण: सिद्धांत, सूत्र, चित्र और उपयोग (Dispersion without Deviation)
वर्ण-विक्षेपण रहित विचलन, परिभाषा, शर्त और सूत्र
स्पेक्ट्रोमीटर (spectrometer) क्या है? कार्यप्रणाली, भाग, समायोजन, उपयोग और शुद्ध स्पेक्ट्रम प्राप्त करने की विधि (Spectrometer in Hindi)
इन्द्रधनुष कैसे बनता है? प्राथमिक और द्वितीयक इन्द्रधनुष में अंतर (पूर्ण विवरण)
स्पेक्ट्रम क्या है?प्रकार,शुद्ध और अशुद्ध स्पेक्ट्रम, वास्तविक और आभासी स्पेक्ट्रम के बारे में विस्तार से जाने !
कोणीय वर्ण-विक्षेपण और विक्षेपण क्षमता: प्रिज्म के रंगीन राज! (Angular Dispersion & Dispersive Power)
प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण: क्यों और कैसे बनता है ? (Dispersion of Light Explained)
प्रिज्म के अपवर्तनांक का सूत्र: व्युत्पत्ति और महत्वपूर्ण प्रश्न (Step-by-Step Guide)
न्यूनतम विचलन कोण: परिभाषा, शर्तें और गणितीय व्याख्या | Physics Notes
प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन: सिद्धांत, सूत्र और महत्वपूर्ण प्रश्न | Physics Notes
प्रिज्म से अपवर्तन (Refraction through Prism)
🏆 आपका क्विज़ स्कोर (Your Score)
| सही उत्तर |
लेवल (Status) |
| 5 में से 5 |
🥇 एक्सीलेंट (Expert) |
| 5 में से 3-4 |
🥈 बहुत अच्छा (Good Job) |
| 5 में से 2 से कम |
🥉 और सुधार की ज़रूरत है |
निष्कर्ष (Conclusion)
उम्मीद है कि **प्रिज्म से अपवर्तन (Refraction through Prism)** पर आधारित यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में थ्योरी, न्यूमेरिकल, और तार्किक प्रश्नों को गहराई से कवर किया है ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रहे।
क्या आपको यह नोट्स पसंद आए?
ऐसी ही और एजुकेशनल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Educationallof.com से जुड़े रहे।
50% OFF
Most Recommended for Aspirants
प्रिज्म से अपवर्तन (Refraction Through Prism)
Complete Master Guide for Competitive Exams
₹99
₹49/-
✨ Special Offer for Students!
- ✅ Target: PGT, TGT, NET, GATE, IIT-JAM, IIT-JEE, JEST, TIFR, JEE, NEET, NVS, KVS, EMRS.
- ✅ Content: Deep Concepts + 200+ Practice Numericals
- ✅ Special: 200+ High-Yield Conceptual Questions
- ✅ Bonus: High-Quality Scanned PDF (A4 Size)
- ✅ Previous Year Questions (PYQs) Included
🔒 Instant Access | 100% Secure Payment
और भी पढ़ें –Gauss’s Law in Hindi : Formula & Applications (गॉस की प्रमेय)
ट्रांसफार्मर के कार्य सिद्धांत और इसके 5 मुख्य प्रकार ( जो अक्सर एग्जाम में पूछे जाते हैं )
Biot-Savart Law (बायो-सेवर्ट का नियम): Concept, Formula, and Vector Form
लॉरेंज बल (Lorentz Force): सूत्र, दिशा और अनुप्रयोग
प्रिज्म से अपवर्तन (Refraction through Prism)
📌 विशेष सूचना: फिजिक्स के अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक्स के विस्तृत अध्ययन के लिए आप
NCERT Official Website
पर भी विज़िट कर सकते हैं।