शक्ति (Power) – परिभाषा, सूत्र, मात्रक, विमीय सूत्र, आंकिक प्रश्न और शक्ति व ऊर्जा में अन्तर

शक्ति (Power)

किसी कार्यकर्ता के कार्य करने की दर को उसकी शक्ति कहते हैं। या कोई कार्यकर्ता इकाई समय में जितने कार्य को करता है, उसे उसकी शक्ति कहते हैं।

सूत्र के रूप में, शक्ति = कार्य / समय

शक्ति एक अदिश राशि है।

यदि कोई कार्यकर्ता t समय में W कार्य करता है तो उसकी औसत शक्ति,

Pav = W / t     …(1)

ध्यान रहे कि कार्य का परिमाण समय पर निर्भर नहीं करता, किन्तु शक्ति का परिमाण समय पर निर्भर करता है। यदि दो कार्यकर्ता समान कार्य भिन्न-भिन्न समय में करते हैं तो जो कार्यकर्ता उस कार्य को कम समय में पूर्ण कर लेता है अर्थात् तेजी से कर लेता है, उसकी शक्ति अधिक होगी।

यदि कोई कार्यकर्ता अल्प समयान्तराल Δt में अल्प कार्य ΔW करता है तो उसकी तात्क्षणिक शक्ति,

P = limΔt → 0 (ΔW / Δt)   या   P = dW / dt     …(2)

मानलो किसी वस्तु पर बल F आरोपित करने पर उसमें विस्थापन dr होता है। तब बल F द्वारा किया गया कार्य—

dW = F · dr

या, dW / dt = F · (dr / dt)

या, P = F · v     …(3)

जहाँ P = dW / dt = शक्ति तथा v = dr / dt = वस्तु का तात्क्षणिक वेग।

यदि वस्तु में विस्थापन बल की दिशा में हो, तो—

P = F · v = Fv cosθ = Fv cos 0°

P = Fv     …(4)

शब्दों में, शक्ति = बल × वेग

शक्ति का मात्रक (Units of Power)

SI पद्धति में शक्ति का मात्रक वाट (Watt) है।

P = W / t = 1 जूल / 1 सेकण्ड = 1 वाट

अतः यदि 1 सेकण्ड में 1 जूल का कार्य किया जाये तो शक्ति 1 वाट कहलाती है।

इंजीनियरिंग क्षेत्र में शक्ति का व्यावहारिक मात्रक अश्वशक्ति (Horsepower) है।
1 अश्वशक्ति (hp) = 746 वाट = 746 जूल प्रति सेकण्ड

शक्ति का विमीय सूत्र—
शक्ति = कार्य / समय = [ML2T-2] / [T] = [ML2T-3]

शक्ति, कार्य और ऊर्जा की भाँति एक अदिश राशि है।

अंकित उदाहरण (Numerical Example):

एक मोटर बोट 40 मीटर/सेकण्ड की नियत चाल से गतिमान है। यदि पानी का प्रतिरोध 4 × 103 न्यूटन हो, तो इंजन की शक्ति की गणना कीजिए।

हल—

दिया है, v = 40 मीटर/सेकण्ड, F = 4 × 103 न्यूटन

सूत्र — P = Fv = 4 × 103 × 40 = 1.6 × 105 वाट।     उत्तर

र्श्यापारिक मात्रक (Commercial Unit – Kilowatt-hour)

औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा के बड़े मात्रक किलोवाट-(kWh) का उपयोग किया जाता है जिसे साधारणतया यूनिट (unit) के नाम से पुकारते हैं।

सूत्र— P = W / t से, W = Pt

∴ 1 किलोवाट-घण्टा या यूनिट = 1 किलोवाट × 1 घण्टा
= 103 वाट × 60 × 60 सेकण्ड
= 3.6 × 106 × (जूल / सेकण्ड) × सेकण्ड
= 3.6 × 106 जूल।

शक्ति और ऊर्जा में अन्तर (Difference between Power and Energy)

शक्ति (Power) ऊर्जा (Energy)
1. किसी वस्तु के कार्य करने की दर को उसकी शक्ति कहते हैं। 1. किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को उसकी ऊर्जा कहते हैं।
2. शक्ति की माप में समय का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। 2. किसी वस्तु की ऊर्जा में समय का महत्त्व नहीं होता।
3. इसका SI मात्रक वाट है। 3. इसका SI मात्रक जूल है।
4. शक्ति अदिश राशि है एवं इसका विमीय सूत्र [ML2T-3] है। 4. ऊर्जा भी अदिश राशि है परन्तु इसका विमीय सूत्र [ML2T-2] है।

शक्ति क्या है (Power in Physics in Hindi)

और भी पढ़ें-

कार्य (Work) – परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार, परिवर्ती बल एवं संरक्षी व असंरक्षी बल

ऊर्ध्वाधर वृत्त में पिण्ड की गति (Motion in a Vertical Circle) – क्रांतिक वेग, सूत्र, तनाव और उदाहरण

कोणीय संवेग क्या है? (Angular Momentum) – परिभाषा, मात्रक, व्यंजक और संरक्षण का नियम

बल-आघूर्ण क्या है? (Torque in Hindi) – परिभाषा, सूत्र, विमीय सूत्र, सदिश रूप और हल सहित उदाहरण

द्रव्यमान-केन्द्र क्या है? (Centre of Mass) – द्विकण व n-कण निकाय के सूत्र और हल सहित उदाहरण

Play quiz here 👇👇

शक्ति (Power) तथा ऊर्जा : महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न!!!! 📝📝📝💯💯💯🚀🚀🚀📚📚📚

1 / 5

प्रश्न 1. किसी कार्यकर्ता के कार्य करने की दर को क्या कहा जाता है?

2 / 5

प्रश्न 2. SI पद्धति में शक्ति का मात्रक निम्नलिखित में से कौन सा है?

3 / 5

प्रश्न 3. इंजीनियरिंग क्षेत्र में शक्ति का व्यावहारिक मात्रक अश्वशक्ति (Horsepower) होता है। 1 अश्वशक्ति (hp) कितने वाट के बराबर होती है?

4 / 5

प्रश्न 4. शक्ति का विमीय सूत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

5 / 5

प्रश्न 5. ऊर्जा का मात्रक जूल है, तो ऊर्जा का विमीय सूत्र क्या होता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

शक्ति क्या है (Power in Physics in Hindi)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
वृत्तीय गति के 3 मुख्य उदाहरण! ⚡ ​10 प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और उनके सिद्धांत | Pedagogy Revision ​घर्षण (Friction) क्या है? जानें 1 मिनट में! ⚡ शिक्षक दृष्टिकोण, ज्ञान निर्माण व जेंडर मुद्दे | Pedagogy Notes न्यूटन की गति के 3 नियम: 2 मिनट में आसानी से समझें! (Newton’s Laws of Motion in Hindi) शिक्षण शास्त्र (Pedagogy): मुख्य विधियां, NCF व पाठ योजना नोट्स प्रक्षेप्य गति का समीकरण: आसान भाषा में समझें Trajectory Equation शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन: मुख्य बातें व नोट्स Educational Pedagogy Quick Revision: 10 प्रमुख नियम Electrostatics Physics MCQs: स्थिर विद्युत के महत्वपूर्ण प्रश्न व हल! CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व