विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण: सिद्धांत, सूत्र, चित्र और उपयोग (Dispersion without Deviation)


1. प्रस्तावना (Introduction)

यह प्रिज्मों के संयोजन की दूसरी महत्वपूर्ण क्रिया है। इस क्रिया में प्रकाश का केवल वर्ण-विक्षेपण (रंगों में टूटना) होता है, लेकिन कोई विचलन नहीं होता। अर्थात् आपतित प्रकाश की दिशा में ही स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है।

विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण

2. परिभाषा (Definition)

वह क्रिया जिसमें श्वेत प्रकाश के मार्ग में परिणामी विचलन शून्य होता है, लेकिन प्रकाश अपने अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है, विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण कहलाती है। इसमें निर्गत प्रकाश में माध्य किरण आपतित प्रकाश के समान्तर होती है।

3. आवश्यक शर्त (Condition)

इसके लिए क्राउन काँच (A) और फ्लिण्ट काँच (A’) के दो प्रिज्मों को विपरीत दिशा में जोड़ा जाता है। मुख्य शर्त यह है कि माध्य किरण (पीली किरण) का कुल विचलन शून्य होना चाहिए।

यदि क्राउन काँच का विचलन δy = (μy – 1)A  और फ्लिण्ट काँच का विचलन δy’ = (μy – 1)A’ हो, तो:

$$\delta_y + \delta’_y = 0$$
या $$(\mu_y – 1)A + (\mu’_y – 1)A’ = 0$$प्रिज्म कोणों का अनुपात:
$$\frac{A}{A’} = -\frac{(\mu’_y – 1)}{(\mu_y – 1)}$$

*ऋण चिह्न दर्शाता है कि प्रिज्म एक-दूसरे के विपरीत रखे गए हैं।

4. परिणामी कोणीय वर्ण-विक्षेपण (Resultant Dispersion)

यद्यपि विचलन शून्य है, फिर भी रंगों का फैलाव θ होता है। इसकी गणना निम्न सूत्र से की जाती है:

$$\theta = \delta_y (\omega – \omega’)$$

यहाँ ω क्राउन काँच की और ω’ फ्लिण्ट काँच की वर्ण-विक्षेपण क्षमता है।

⚠️ महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ω और ω’ के मान अलग होने के कारण परिणामी वर्ण-विक्षेपण कभी भी शून्य नहीं होता।
  • इस संयोग का उपयोग समक्ष दृष्टि स्पेक्ट्रोस्कोप (Direct Vision Spectroscope) बनाने में किया जाता है।
  • क्राउन काँच के प्रिज्म का कोण फ्लिण्ट काँच के प्रिज्म कोण से अधिक होना चाहिए (A > A’)।


मुख्य अंतर (Main Differences)

वर्ण-विक्षेपण रहित विचलन विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण
इस क्रिया में प्रकाश का केवल विचलन होता है, वर्ण-विक्षेपण नहीं। इस क्रिया में प्रकाश किरण का केवल वर्ण-विक्षेपण होता है, विचलन नहीं।
शर्त: इसमें प्रयुक्त क्राउन कांच और फ्लिंट कांच के प्रिज्म के कोणों का अनुपात निम्न होता है:

$$\frac{A}{A’} = -\frac{(\mu’_v – \mu’_r)}{(\mu_v – \mu_r)}$$
शर्त: इसमें प्रयुक्त क्राउन कांच और फ्लिंट कांच के प्रिज्म के कोणों का अनुपात निम्न होता है:

$$\frac{A}{A’} = -\frac{(\mu’_y – 1)}{(\mu_y – 1)}$$
उपयोग: प्रिज्मो के अवर्णक प्रिज्म बनाने में किया जाता है। उपयोग: समक्ष दृष्टि स्पेक्ट्रोस्कोप में किया जाता है।
Most Recommended for Aspirants

प्रिज्म से अपवर्तन Refraction Through Prism

Complete Master Guide for Competitive Exams

  • Target: CSIR NET Physical Science, PGT, JEE & NEET , GATE, JEST , TIFR, IIT JAM ,NVS, KVS , EMRS .
  • Content: Deep Concepts + 200+ Practice Numericals
  • Special: 200+ High-Yield Conceptual Questions
  • Bonus: Prism , Refraction of light through prism, angle of minimum deviation, formula for refractive index of prism, dispersion of light, angular dispersion, dispersive power, spectrum, rainbow, spectrometer, deviation with dispersion,  dispersion with deviation, kirchhof law of selective absortion, solar spectrum and fraunhofer  lines ALL TOPIC COVERED!!!
₹99
₹49

⚠️ Limited Time Launch Offer!



Instant Access | 100% Secure Payment

QUIZ – अपने knowledge का टेस्ट करें –

विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण (Dispersion without Deviation) अभ्यास प्रश्न !!🚀🚀🚀

1 / 5

प्रश्न 1. 'विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण' की स्थिति में निर्गत प्रकाश (Emergent Light) की क्या विशेषता होती है?

2 / 5

प्रश्न 2. विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त दो प्रिज्मों के बीच मुख्य शर्त क्या है?

3 / 5

प्रश्न 3. इस प्रकार के संयोजन (Combination) का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग किस उपकरण को बनाने में किया जाता है?

4 / 5

प्रश्न 4. विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण में क्राउन काँच (A) और फ्लिण्ट काँच (A') के प्रिज्म कोणों के संबंध में क्या सत्य है?

5 / 5

प्रश्न 5. विचलन रहित वर्ण-विक्षेपण की क्रिया में वर्ण-विक्षेपण क्षमता (\omega और \omega') के संबंध में कौन सा कथन सही है?

Your score is

The average score is 0%

0%

🏆 आपका क्विज़ स्कोर (Your Score)

सही उत्तर लेवल (Status)
5 में से 5 🥇 एक्सीलेंट (Expert)
5 में से 3-4 🥈 बहुत अच्छा (Good Job)
5 में से 2 से कम 🥉 और सुधार की ज़रूरत है

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में थ्योरी, न्यूमेरिकल, और तार्किक प्रश्नों को गहराई से कवर किया है ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रहे।

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें! 🚀

ऐसी ही और एजुकेशनल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Educationallof.com  से जुड़े रहे।

और भी पढ़ें –

​प्रिज्म से अपवर्तन: Basic से Advance तक – पूरा चैप्टर एक ही पोस्ट में! (Full Physics Notes)

स्पेक्ट्रम क्या है?प्रकार,शुद्ध और अशुद्ध स्पेक्ट्रम, वास्तविक और आभासी स्पेक्ट्रम के बारे में विस्तार से जाने !

इन्द्रधनुष कैसे बनता है? प्राथमिक और द्वितीयक इन्द्रधनुष में अंतर (पूर्ण विवरण)

Biot-Savart Law (बायो-सेवर्ट का नियम): Concept, Formula, and Vector Form

Gauss’s Law in Hindi : Formula & Applications (गॉस की प्रमेय)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top