परावैद्युत का ध्रुवण क्या है? परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रभाव | Polarisation of Dielectrics in Hindi

परावैद्युत का ध्रुवण (Polarisation of Dielectrics)


परावैद्युत माध्यम सदैव विद्युत् रूप से उदासीन होता है चाहे वह ध्रुवीय हो या अध्रुवीय हो। ध्रुवीय परावैद्युत के अणु इधर-उधर बिखरे रहते हैं। एक अणु का धन सिरा दूसरे अणु के ऋण सिरे के पास होता है। इस प्रकार वे एक-दूसरे के प्रभाव को नष्ट कर देते हैं जिससे परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण शून्य होता है ।

परावैद्युत का परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण शून्य by educationallof

जब किसी परावैद्युत को किसी विद्युत् क्षेत्र में रखा जाता है तो उसके अणुओं पर (जो वैद्युत द्विध्रुव की भांति कार्य करते हैं) विद्युत् क्षेत्र के कारण बल आघूर्ण कार्य करने लगता है। यह बल आघूर्ण प्रत्येक अणु को क्षेत्र के समान्तर लाने का प्रयास करता है। विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता बढ़ाने पर बल आघूर्ण का मान भी बढ़ने लगता है। फलस्वरूप अधिक-से-अधिक अणु क्षेत्र की दिशा में संरेखित होने लगते हैं।

परावैद्युत का ध्रुवण by educationallof

चित्र में P और Q एक समान्तर प्लेट संधारित्र की दो प्लेटें हैं। उनके मध्य ABCD एक आयताकार परावैद्युत माध्यम है। यदि परावैद्युत ध्रुवीय है तो दोनों प्लेटों के बीच विद्युत् क्षेत्र लगाने पर उसके अणु विद्युत् क्षेत्र के अनुदिश संरेखित होने लगते हैं और यदि परावैद्युत अध्रुवीय है तो अणुओं में द्विध्रुव आघूर्ण प्रेरित हो जाते हैं। इस प्रकार विद्युत् क्षेत्र के कारण परावैद्युत ध्रुवित हो जाता है। फलस्वरूप उसके अणुओं के ऋणावेश धनावेशित प्लेट P की ओर तथा धनावेश ऋणावेशित प्लेट Q की ओर विस्थापित हो जाते हैं। इस प्रकार परावैद्युत के फलक AB पर ऋणावेश की अधिकता तथा फलक CD पर धनावेश की अधिकता होती है, किन्तु मध्य में नेट (कुल) आवेश का मान शून्य होता है, क्योंकि प्रत्येक अणु का धनावेश अगले अणु के ऋणावेश के प्रभाव को निरस्त कर देता है।

यदि P और Q में आवेश होने के कारण विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता E₀ तथा परावैद्युत माध्यम में प्रेरित आवेश के कारण विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता Eₚ हो, तो E₀ और Eₚ की दिशायें परस्पर विपरीत होंगी ।

विद्युत क्षेत्र में परावैद्युत माध्यम रखने पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का घटना by educationallof

अतः संधारित्र की दोनों प्लेटों के मध्य परावैद्युत माध्यम रखने पर प्रभावी विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता E = E₀ – Eₚ होगी, इसकी दिशा E₀ के अनुदिश होगी। अतः किसी विद्युत् क्षेत्र में परावैद्युत माध्यम रख देने पर मूल विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता सदैव घट जाती है।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

परावैद्युत का ध्रुवण (Polarisation of Dielectrics) — प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1: परावैद्युत का ध्रुवण (Polarisation of Dielectrics) किसे कहते हैं?

उत्तर: जब किसी परावैद्युत माध्यम को बाह्य विद्युत् क्षेत्र में रखा जाता है, तो विद्युत् क्षेत्र के कारण उसके अणुओं के द्विध्रुव आघूर्ण क्षेत्र की दिशा में संरेखित हो जाते हैं (या अणुओं में द्विध्रुव आघूर्ण प्रेरित हो जाते हैं)। इस घटना को परावैद्युत का ध्रुवण कहते हैं।


प्रश्न 2: बाह्य विद्युत् क्षेत्र में परावैद्युत माध्यम रखने पर मूल विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: परावैद्युत माध्यम में प्रेरित आवेश के कारण उत्पन्न विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता (Eₚ) मूल विद्युत् क्षेत्र (E₀) की विपरीत दिशा में होती है। अतः परावैद्युत रखने पर प्रभावी विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता घट जाती है (E = E₀ – Eₚ)।


प्रश्न 3: ध्रुवित परावैद्युत के मध्य में कुल (नेट) आवेश शून्य क्यों होता है?

उत्तर: ध्रुवण के कारण परावैद्युत के एक फलक पर ऋणावेश और दूसरे फलक पर धनावेश की अधिकता हो जाती है, किन्तु मध्य भाग में प्रत्येक अणु का धनावेश अगले अणु के ऋणावेश के प्रभाव को निरस्त कर देता है, जिससे मध्य में नेट आवेश शून्य रहता है।


प्रश्न 4: सामान्य अवस्था में ध्रुवीय परावैद्युत का परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण शून्य क्यों होता है?

उत्तर: बाह्य विद्युत् क्षेत्र की अनुपस्थिति में ध्रुवीय परावैद्युत के अणु तापीय गति के कारण इधर-उधर यादृच्छिक (randomly) बिखरे रहते हैं, जिससे एक अणु का द्विध्रुव आघूर्ण दूसरे के प्रभाव को नष्ट कर देता है और परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण शून्य होता है।

शिक्षा और विज्ञान – educationallof.com

और भी पढ़ें –

विद्युत् फ्लक्स क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक एवं विमीय सूत्र | Class 12 Physics in Hindi

स्थिर वैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना: समानताएं एवं अंतर | Class 12 Physics

चालक और विद्युत्रोधी, मुक्त तथा बद्ध आवेश एवं स्थिर वैद्युत क्षेत्र में चालक का व्यवहार | Class 12 Physics

स्थिर विद्युत् आवरण क्या है? परिभाषा, सिद्धांत एवं व्यावहारिक उपयोग | Electrostatic Shielding in Hindi

वैद्युत द्विध्रुव और वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण: परिभाषा, सूत्र, मात्रक, विमीय सूत्र व उदाहरण | Class 12 Physics

Play quiz here 👇👇

परावैद्युत का ध्रुवण (Polarisation of Dielectrics) — बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) !!!! 📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯📝📝📝📝

1 / 5

प्रश्न 1: किसी बाह्य विद्युत् क्षेत्र में परावैद्युत माध्यम को रखने पर उसके अन्दर प्रभावी विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता (E) पर क्या प्रभाव पड़ता है?

2 / 5

प्रश्न 2: परावैद्युत का परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण (Net Dipole Moment) बाह्य विद्युत् क्षेत्र की अनुपस्थिति में शून्य होता है क्योंकि:

3 / 5

प्रश्न 3: बाह्य विद्युत् क्षेत्र की दिशा में परावैद्युत के अणुओं का संरेखित (align) हो जाना क्या कहलाता है?

4 / 5

प्रश्न 4: यदि बाह्य विद्युत् क्षेत्र E₀ और प्रेरित आवेश के कारण उत्पन्न विद्युत् क्षेत्र Eₚ हो, तो परावैद्युत के अन्दर प्रभावी विद्युत् क्षेत्र E का मान क्या होगा?

5 / 5

प्रश्न 5: एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच परावैद्युत माध्यम रखने पर क्या होता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
CG SET Physics Test Series: 450+ IMP MCQs से करें पक्की तैयारी! 🧬 Animal Cell: Structure & Secret Functions Unlocked! Beyond Peas: How Mendel Unlocked the Secret to Life 🧬 Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢