बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक और परावैद्युतांक | कक्षा 12 भौतिकी


Table of Contents

 बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
(Intensity of Electric Field due to Point Charge)

लेखक / प्रकाशक: educationallof.com , बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता


माना बिन्दु \( O \) पर कोई बिन्दु आवेश \( +q \) रखा हुआ है। इससे \( r \) दूरी पर स्थित किसी बिन्दु \( P \) पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करनी है। इसके लिए बिन्दु \( P \) पर एक परीक्षण आवेश \( q_0 \) की कल्पना करते हैं।

+q (O)   —————————— r ——————————>   q₀ (P) ——> F

चित्र : बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता (\(\vec{OP}\) दिशा में बल)

तब कूलॉम के नियमानुसार आवेश \( q \) के कारण आवेश \( q_0 \) पर लगने वाला बल,

\[ F = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{qq_0}{Kr^2} \quad \text{(\(\vec{OP}\) दिशा में)} \]

अतः बिन्दु \( P \) पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता \( E = \frac{F}{q_0} \)

या,

\[ E = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{q}{Kr^2} \quad \text{न्यूटन/कूलॉम} \quad \text{— (1)} \]

वायु या निर्वात के लिए, \( K = 1 \):

\[ E = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{q}{r^2} \quad \text{न्यूटन/कूलॉम} \quad \text{— (2)} \]

या

\[ E = 9 \times 10^9 \cdot \frac{q}{r^2} \quad \text{न्यूटन/कूलॉम} \]

C.G.S. पद्धति में,

\[ E = \frac{q}{r^2} \quad \text{डाइन/स्थैत कूलॉम} \]

नोट:

किसी स्थान पर बिन्दु आवेशों के समुदाय (Group of Point Charges) के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करने के लिए उस स्थान पर प्रत्येक बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करते हैं तथा उन्हें सदिश विधि से जोड़ देते हैं।

यदि भिन्न-भिन्न बिन्दु आवेशों के कारण किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता क्रमशः \( \vec{E}_1, \vec{E}_2, \vec{E}_3, \dots \) हों, तो उस बिन्दु पर परिणामी विद्युत क्षेत्र की तीव्रता:

\[ \vec{E} = \vec{E}_1 + \vec{E}_2 + \vec{E}_3 + \dots = \sum \vec{E} \]

उदाहरण (Numerical Example)

प्रश्न: \( 6\mu\text{C} \) आवेश से 3 मीटर की दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कितनी होगी?

हल:

सूत्र — \[ E = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{q}{r^2} \]

दिया है — \( q = 6\mu\text{C} = 6 \times 10^{-6}\text{ C} \) तथा \( r = 3\text{ m} \)

सूत्र में मान रखने पर,

\[ E = \frac{9 \times 10^9 \times 6 \times 10^{-6}}{3^2} = \frac{54 \times 10^3}{9} \]

\( E = 6.0 \times 10^3 \quad \text{न्यूटन/कूलॉम} \)   (उत्तर)

विद्युत क्षेत्र की तीव्रता और परावैद्युतांक (Dielectric Constant)

वायु या निर्वात में आवेश \( q \) से \( r \) दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता:

\[ E = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{q}{r^2} \quad \text{— (1)} \]

परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में उसी आवेश से उतनी ही दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता:

\[ E’ = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0 K} \cdot \frac{q}{r^2} \quad \text{— (2)} \]

समीकरण (1) में समीकरण (2) का भाग देने पर,

\[ K = \frac{E}{E’} \quad \text{या} \quad E’ = \frac{E}{K} \]

अर्थात् परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता वायु या निर्वात की तुलना में \( \frac{1}{K} \) गुनी हो जाती है। चूँकि \( K \) का मान सदैव एक से अधिक होता है, अतः परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कम हो जाती है।

निष्कर्ष: परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता और वायु या निर्वात में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के अनुपात को उस माध्यम का परावैद्युतांक कहते हैं।

परावैद्युतांक (K)} = वायु या निर्वात में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता / माध्यम की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता


Physics Study Material | Official Website: educationallof.com


महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (Important Questions & Answers)

प्र. 1. बिन्दु आवेश के कारण \( r \) दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र क्या होता है?

उत्तर: वायु या निर्वात में किसी बिन्दु आवेश \( q \) से \( r \) दूरी पर स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र होता है:


\[ E = \frac{1}{4\pi\varepsilon_0} \cdot \frac{q}{r^2} \quad \text{न्यूटन/कूलॉम} \]

प्र. 2. किसी परावैद्युत माध्यम (Dielectric Medium) में रखने पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: किसी परावैद्युत माध्यम (\( K \)) की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता वायु या निर्वात की तुलना में \( \frac{1}{K} \) गुनी हो जाती है (अर्थात् \( E’ = \frac{E}{K} \))। चूँकि \( K \) का मान सदैव 1 से अधिक होता है, अतः विद्युत क्षेत्र की तीव्रता घट (कम हो) जाती है।

प्र. 3. परावैद्युतांक (Dielectric Constant – K) की परिभाषा और सूत्र क्या है?

उत्तर: वायु या निर्वात में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता और परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में उसी दूरी पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता के अनुपात को उस माध्यम का परावैद्युतांक (\( K \)) कहते हैं।


K = {वायु या निर्वात में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता (E)}/{माध्यम में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता (E’)}

प्र. 4. यदि कई बिन्दु आवेश (Group of Point Charges) एक साथ स्थित हों, तो किसी बिन्दु पर परिणामी विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कैसे ज्ञात की जाती है?

उत्तर: आवेशों के समुदाय के कारण किसी बिन्दु पर परिणामी विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करने के लिए प्रत्येक आवेश के कारण अलग-अलग तीव्रता ज्ञात करके उनका सदिश योग (Vector Addition) किया जाता है:


\[ \vec{E} = \vec{E}_1 + \vec{E}_2 + \vec{E}_3 + \dots = \sum \vec{E} \]

प्र. 5. \( 6\mu\text{C} \) के आवेश से 3 मीटर दूरी पर स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का मान क्या होगा?

उत्तर: सूत्र \( E = 9 \times 10^9 \cdot \frac{q}{r^2} \) का उपयोग करने पर:

\( q = 6 \times 10^{-6}\text{ C} \) तथा \( r = 3\text{ m} \)

\( E = \frac{9 \times 10^9 \times 6 \times 10^{-6}}{3^2} = \frac{54 \times 10^3}{9} = \mathbf{6.0 \times 10^3\text{ N/C}} \)

विशेष अध्ययन सामग्री: educationallof.com

और भी पढ़ें –

आवेशों के प्रकार क्या हैं? धन आवेश और ऋण आवेश को समझें | Types of Charges in Hindi

आवेश संरक्षण का नियम (Conservation of Charges): सिद्धांत, उदाहरण और मुख्य विशेषताएँ

विद्युत क्षेत्र क्या है? परिभाषा, तीव्रता (सूत्र), मात्रक और विमाएँ | कक्षा 12 भौतिकी

परावैद्युतांक (Dielectric Constant) क्या है? परिभाषा, सूत्र, मात्रक और मान | Class 12 Physics

विद्युत् बल – कूलॉम का नियम (Coulomb’s Law): सूत्र, सदिश रूप, एकांक आवेश एवं सीमाएँ

Play quiz here 👇👇

बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता: 5 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) !!! 📝📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯

1 / 5

प्रश्न 1. किसी बिन्दु आवेश q से r दूरी पर स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता (E) और दूरी (r) में क्या संबंध होता है?

2 / 5

प्रश्न 2. निर्वात की तुलना में किसी परावैद्युत माध्यम (K) की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

3 / 5

प्रश्न 3. माध्यम के परावैद्युतांक (Dielectric Constant - K) का सूत्र क्या होता है?

4 / 5

प्रश्न 4. अनेक बिन्दु आवेशों के समुदाय (Group of Point Charges) के कारण किसी बिन्दु पर परिणामी विद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

5 / 5

प्रश्न 5. 6 μC के आवेश से 3 मीटर की दूरी पर स्थित बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का मान कितना होगा?

Your score is

The average score is 0%

0%

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
Tissue Culture in Plants: Process, Advantages & Types | Biology चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें!