विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण (Quantization of Electric Charge): सूत्र, नियम एवं उदाहरण

विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण (Quantization of Electric Charge)

विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण – प्रयोगों द्वारा ज्ञात हुआ है कि प्रकृति में किसी वस्तु पर जो कम-से-कम मात्रा में आवेश पाया जाता है, वह एक इलेक्ट्रॉन या एक प्रोटॉन के आवेश के बराबर होता है। इसका मान 4.8 × 10-10 स्थैत कूलॉम या 1.6 × 10-19 कूलॉम होता है।

हम जानते हैं कि इलेक्ट्रॉन पर ऋणावेश की मात्रा प्रोटॉन पर धनावेश की मात्रा के बराबर होती है। अतः यदि इलेक्ट्रॉन के आवेश को -e से प्रदर्शित करें तो प्रोटॉन के आवेश को +e से प्रदर्शित किया जायेगा।

यह पाया गया है कि प्रत्येक आवेशित पदार्थ पर आवेश की मात्रा एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश की मात्रा के पूर्ण गुणज (Integer Multiple) में होती है।

अतः किसी आवेशित पदार्थ पर आवेश की मात्रा q = ± ne हो सकती है। जहाँ n = 1, 2, 3, 4, …… तथा e = 1.6 × 10-19 कूलॉम

इस प्रकार किसी आवेशित पदार्थ पर आवेश सदैव e के पूर्ण गुणज जैसे e, 2e, 3e, 4e, 5e इत्यादि में होता है। किसी पदार्थ पर आवेश e की भिन्न जैसे 3/2 e, 5/2 e, 7/2 e इत्यादि में नहीं होता।

स्पष्ट है कि विद्युत् आवेश को अनिश्चित रूप से विभाजित नहीं किया जा सकता। विद्युत् आवेश के इस गुण को ही विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण कहते हैं।

e आवेश की सबसे छोटी इकाई है, इसे मूल आवेश कहते हैं।


नोट:

किसी पदार्थ में 1.6 × 10-19 कूलॉम से कम आवेश नहीं हो सकता। आवेश के क्वाण्टीकरण का मुख्य कारण यह है कि एक पदार्थ में इलेक्ट्रॉनों का स्थानान्तरण केवल इलेक्ट्रॉनों की पूर्ण संख्या में ही होता है।


उदाहरण (Numerical Example):

प्रश्न: एक चालक पर 1 कूलॉम का ऋणावेश है। इस पर कितने इलेक्ट्रॉन अधिक हैं?

हल:

सूत्र— q = ne ⇒ n = q / e

दिया है—

  • q = 1 कूलॉम
  • e = 1.6 × 10-19 कूलॉम

n = 1 / (1.6 × 10-19) = 6.25 × 1018

उत्तर: चालक पर 6.25 × 1018 इलेक्ट्रॉन अधिक हैं।

विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण: प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न 1: विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण (Quantization of Electric Charge) क्या है?

उत्तर: प्रकृति में किसी भी वस्तु पर आवेश अनिश्चित रूप से विभाजित नहीं हो सकता। किसी आवेशित पदार्थ पर कुल आवेश सदैव मूल आवेश (e) के पूर्ण गुणज (Integer Multiple) के रूप में ही होता है (अर्थात् q = ±ne)। विद्युत् आवेश के इसी गुण को विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण या परमाणुकता कहते हैं।


प्रश्न 2: मूल आवेश (Elementary Charge) किसे कहते हैं और इसका मान कितना होता है?

उत्तर: प्रकृति में पाए जाने वाले न्यूनतम आवेश (जो एक इलेक्ट्रॉन या प्रोटॉन पर होता है) को मूल आवेश कहते हैं। इसे अक्षर e से प्रदर्शित किया जाता है। इसका मान 1.6 × 10-19 कूलॉम (या 4.8 × 10-10 स्थैत कूलॉम) होता है।


प्रश्न 3: आवेश के क्वाण्टीकरण का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: आवेश के क्वाण्टीकरण का मुख्य कारण यह है कि जब एक पदार्थ से दूसरे पदार्थ में आवेशन होता है, तो इलेक्ट्रॉनों का स्थानान्तरण केवल पूर्ण संख्या में (जैसे 1, 2, 3…) ही हो सकता है, इलेक्ट्रॉनों को टुकड़ों में (जैसे 1.5, 2.5…) स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।


प्रश्न 4: क्या किसी वस्तु पर 2.5e या 4.8 × 10-19 C का आवेश संभव है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: नहीं, किसी भी वस्तु पर 2.5e आवेश संभव नहीं है क्योंकि आवेश हमेशा पूर्ण गुणज में होता है।

परंतु 4.8 × 10-19 C का आवेश संभव है, क्योंकि यह 3 × (1.6 × 10-19 C) = 3e के बराबर है (जहाँ n = 3 एक पूर्ण संख्या है)।


प्रश्न 5: 1 कूलॉम ऋणावेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है?

उत्तर: 1 कूलॉम ऋणावेश उत्पन्न करने के लिए किसी पदार्थ पर 6.25 × 1018 इलेक्ट्रॉनों की अधिकता होनी आवश्यक है।

(गणना: n = q / e = 1 / 1.6 × 10-19 = 6.25 × 1018)

और भी पढ़ें –

आवेश संरक्षण का नियम (Conservation of Charges): सिद्धांत, उदाहरण और मुख्य विशेषताएँ

आवेश उत्पत्ति का इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त: घर्षण विद्युत एवं आवेशित होने पर द्रव्यमान में परिवर्तन

आवेशों के प्रकार क्या हैं? धन आवेश और ऋण आवेश को समझें | Types of Charges in Hindi

घर्षण विद्युत् क्या है? इतिहास, परिभाषा और महत्वपूर्ण तथ्य | Frictional Electricity in Hindi

अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय और लौह-चुम्बकीय पदार्थों के गुणों की तुलना

Play quiz here 👇👇

विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण (Quantization of Electric Charge) टॉपिक पर आधारित 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)!!!!! 📝📝📝📚📚📚🚀🚀🚀💯💯💯

1 / 5

प्रश्न 1: प्रकृति में किसी वस्तु पर पाए जाने वाले न्यूनतम आवेश (मूल आवेश e) का मान कितना होता है?

2 / 5

प्रश्न 2: विद्युत् आवेश के क्वाण्टीकरण के नियमानुसार किसी वस्तु पर कुल आवेश q का सूत्र क्या होता है?

3 / 5

प्रश्न 3: 1 कूलॉम (1 C) ऋणावेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है?

4 / 5

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन-सा आवेश किसी वस्तु पर होना सम्भव नहीं है?

5 / 5

प्रश्न 5: आवेश के क्वाण्टीकरण का मुख्य कारण क्या है?

Your score is

The average score is 0%

0%

विद्युत् आवेश का क्वाण्टीकरण

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
चुम्बकत्व के ये 5 अद्भुत गुण क्या आप जानते हैं? | Top 5 Magnetic Properties जनसंख्या विस्फोट क्या है? कारण, प्रभाव और नियंत्रण के उपाय Soil Pollution in Hindi: कारण, प्रभाव और समाधान जल प्रदूषण क्या है? कारण, प्रभाव और उपाय | Educationallof.com ओजोन परत क्षरण: कारण, प्रभाव और उपाय कार्बन चक्र क्या है, प्रक्रिया और महत्व तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics) पूरा नोट्स!!!! पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀