प्रतिचुम्बकीय पदार्थ (Diamagnetic Substance)
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Diamagnetic Substance in Hindi) – प्रतिचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में थोड़ा-सा चुम्बकित हो जाते हैं तथा शक्तिशाली चुम्बक के सिरों पर लाने पर कुछ प्रतिकर्षित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को प्रतिचुम्बकत्व कहते हैं।
बिस्मथ, फॉस्फोरस, एण्टीमनी, पारा, वायु, हाइड्रोजन, चाँदी, सोना, ताँबा, नमक, जल, नाइट्रोजन आदि प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के उदाहरण हैं।
प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के गुण (Properties of Diamagnetic Substances)
प्रतिचुम्बकीय पदार्थों में निम्न गुण पाये जाते हैं—
- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ शक्तिशाली चुम्बक से प्रतिकर्षित हो जाते हैं।
- जब किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय-क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया जाता है तो वह घूमकर चुम्बकीय-क्षेत्र के लम्बवत् हो जाता है।

- जब किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ को किसी असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है तो वह क्षेत्र के अधिक तीव्रता वाले भाग से कम तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।यदि पास-पास रखे (लगभग 1 मिमी की दूरी पर) दो विपरीत ध्रुवों पर काँच की एक प्याली में किसी प्रतिचुम्बकीय द्रव को रख दिया जाये तो वह बीच में दबकर किनारों पर ऊपर उठ जाता है, क्योंकि बीच में चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है [ (a)] तथा ध्रुवों के बीच की दूरी को बढ़ा दें तो बीच में से ऊपर उठ जाता है, क्योंकि अब ध्रुवों के पास चुम्बकीय-क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है। [(b)]

- यदि किसी प्रतिचुम्बकीय द्रव को एक U नली में भरकर उसकी एक भुजा को एक शक्तिशाली चुम्बकीय-क्षेत्र में रख दें तो उस भुजा में द्रव थोड़ा-सा नीचे दब जाता है।

- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी कम होती है।
- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति चुम्बकन-क्षेत्र और ताप से स्वतन्त्र होती है (कम ताप पर केवल बिस्मथ को छोड़कर)।
- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प किन्तु ऋणात्मक होती है।
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions & Answers)
प्रश्न 1: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ (Diamagnetic Substance) किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में थोड़ा-सा चुम्बकित हो जाते हैं तथा शक्तिशाली चुम्बक के सिरों पर लाने पर कुछ प्रतिकर्षित होते हैं।
प्रश्न 2: प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के मुख्य उदाहरण कौन-कौन से हैं?
उत्तर: बिस्मथ, फॉस्फोरस, एण्टीमनी, पारा, वायु, हाइड्रोजन, चाँदी, सोना, ताँबा, नमक, जल और नाइट्रोजन आदि प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के प्रमुख उदाहरण हैं।
प्रश्न 3: चुम्बकीय-क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर प्रतिचुम्बकीय पदार्थ का व्यवहार कैसा होता है?
उत्तर: जब किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय-क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया जाता है, तो वह घूमकर चुम्बकीय-क्षेत्र के लम्बवत् हो जाता है।
प्रश्न 4: असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में प्रतिचुम्बकीय पदार्थ किस दिशा में गति करता है?
उत्तर: जब किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ को असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है, तो वह क्षेत्र के अधिक तीव्रता वाले भाग से कम तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।
प्रश्न 5: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की आपेक्षिक चुम्बकशीलता और चुम्बकीय प्रवृत्ति का मान कैसा होता है?
उत्तर: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी कम होती है तथा इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प (कम) किन्तु ऋणात्मक होती है।
और भी पढ़ें –
अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं? परिभाषा, उदाहरण एवं मुख्य गुण (Paramagnetic Substance)
दण्ड-चुम्बक और धारावाही परिनालिका में अंतर – समानता एवं असमानता
दोलन चुंबकत्वमापी (Vibration Magnetometer) – रचना, सिद्धांत एवं आवर्तकाल
Play quiz here 👇👇
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Diamagnetic Substance in Hindi)
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required