ध्रुवित और अध्रुवित प्रकाशों का निरूपण (Representation of Polarised and Unpolarised Light)
अध्रुवित प्रकाश (Unpolarised Light)
अध्रुवित प्रकाश में अनुप्रस्थ कम्पन या वैद्युत वेक्टरों के कम्पन प्रकाश-संचरण की दिशा के लम्बवत् तल में सभी दिशाओं में होते हैं। अतः अध्रुवित प्रकाश को तारे द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। अध्रुवित प्रकाश के कम्पनों को दो लम्बवत् दिशाओं में वियोजित किया जा सकता है— (i) कागज के तल के समान्तर और (ii) कागज के तल के लम्बवत्। अतः अध्रुवित प्रकाश को तीरों और बिन्दुओं के द्वारा भी प्रदर्शित किया जाता है। तीर कागज के तल के समान्तर कम्पनों को तथा बिन्दु कागज के तल के लम्बवत् कम्पनों को प्रदर्शित करते हैं।
समतल-ध्रुवित प्रकाश या रेखा-ध्रुवित प्रकाश (Plane Polarised or Linearly Polarised Light)
ध्रुवित प्रकाश में अनुप्रस्थ कम्पन या वैद्युत वेक्टरों के कम्पन प्रकाश-संचरण की दिशा के लम्बवत् तल में एक ही रेखा के अनुदिश होते हैं। यदि ये कम्पन कागज के तल के समान्तर हैं, तो तीर द्वारा प्रदर्शित किये जाते हैं यदि कागज के तल के लम्बवत् हैं, तो ये बिन्दुओं द्वारा निरूपित किये जाते हैं ।
कम्पन-तल (Plane of Vibration)
समतल-ध्रुवित प्रकाश में वह तल, जिसमें वैद्युत वेक्टर के कम्पन (अनुप्रस्थ कम्पन) तथा प्रकाश के संचरण की दिशा दोनों ही स्थित होते हैं, कम्पन-तल कहलाता है। PQ प्रकाश के संचरण की दिशा तथा ABCD कम्पन-तल है।
ध्रुवण-तल (Plane of Polarisation)
ध्रुवित प्रकाश में वह तल, जिसमें प्रकाश के संचरण की दिशा स्थित हो तथा कम्पन-तल के लम्बवत् हो, ध्रुवण-तल कहलाता है। EFGH ध्रुवण-तल है। ध्रुवण-तल में वैद्युत वेक्टरों के कम्पन नहीं होते हैं।
समतल-ध्रुवित प्रकाश उत्पन्न करने की निम्नलिखित विधियाँ हैं:
अभ्यास प्रश्न-उत्तर: ध्रुवित और अध्रुवित प्रकाशों का निरूपण
प्रश्न 1: अध्रुवित प्रकाश को किस प्रकार के चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
उत्तर: अध्रुवित प्रकाश को ‘तारे’ (star) के चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है, क्योंकि इसमें कम्पन प्रकाश-संचरण की दिशा के लम्बवत् तल में सभी दिशाओं में होते हैं ।
प्रश्न 2: अध्रुवित प्रकाश के कम्पनों को किन दो लम्बवत् दिशाओं में वियोजित किया जा सकता है?
उत्तर: अध्रुवित प्रकाश के कम्पनों को (i) कागज के तल के समान्तर और (ii) कागज के तल के लम्बवत्, इन दो लम्बवत् दिशाओं में वियोजित किया जा सकता है ।
प्रश्न 3: कम्पन-तल (Plane of Vibration) किसे कहते हैं?
उत्तर: समतल-ध्रुवित प्रकाश में वह तल, जिसमें वैद्युत वेक्टर के कम्पन तथा प्रकाश के संचरण की दिशा, दोनों ही स्थित होते हैं, कम्पन-तल कहलाता है ।
प्रश्न 4: ध्रुवण-तल (Plane of Polarisation) की परिभाषा क्या है?
उत्तर: ध्रुवित प्रकाश में वह तल, जिसमें प्रकाश के संचरण की दिशा स्थित हो तथा जो कम्पन-तल के लम्बवत् हो, ध्रुवण-तल कहलाता है ।
प्रश्न 5: ध्रुवण-तल में वैद्युत वेक्टरों के कम्पन की स्थिति क्या होती है?
उत्तर: ध्रुवण-तल में वैद्युत वेक्टरों के कम्पन नहीं होते हैं ।
और भी पढ़ें –
प्रकाश के ध्रुवण का प्रायोगिक प्रदर्शन (Tourmaline Crystal Experiment)
यान्त्रिक-तरंगों में ध्रुवण का प्रदर्शन (Demonstration of Polarisation in Mechanical Waves)
प्रकाश के ध्रुवण का प्रायोगिक प्रदर्शन (Tourmaline Crystal Experiment)
विवर्तन और हाइगन का सिद्धान्त: फ्रेनेल और फ्रॉनहॉफर विवर्तन
प्रकाश का ध्रुवण (Polarisation of Light): परिभाषा, प्रकार और स्पष्टीकरण
Play quiz here 👇👇👇
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required