विपथन (Aberration) क्या है? लेंस के दोष, प्रकार और निवारण की पूरी जानकारी

लेंस में विपथन (Aberration in Lenses)

लेंस में विपथन (Aberration in Lenses) : प्रकाशिक दोषों का विस्तृत विवरण और उनके निवारण के उपाय

1. विपथन की परिभाषा (Introduction to Aberration)

जब हम लेंस के सूत्रों की व्युत्पत्ति करते हैं, तो यह मान लेते हैं कि किरणें मुख्य अक्ष के साथ सूक्ष्म कोण बनाती हैं और लेंस का द्वारक बहुत छोटा होता है।
परंतु व्यवहार में, लेंस का द्वारक बड़ा होता है और वस्तु की स्थिति केवल अक्ष पर नहीं, बल्कि बड़े आकार की भी हो सकती है।
इसके कारण वस्तु का प्रतिबिम्ब स्पष्ट, बिंदुवत या वास्तविक नहीं बनता, बल्कि दोषयुक्त होता है। **किसी वास्तविक प्रतिबिम्ब में उत्पन्न इन दोषों को ही विपथन (Aberration) कहते हैं।**

विपथन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:

  1. वर्ण विपथन (Chromatic Aberration): यह प्रकाश के रंग (आवृत्ति) पर निर्भर करता है।
  2. एकवर्णी विपथन (Monochromatic Aberration): यह लेंस की आकृति के कारण होता है।

2. वर्ण विपथन (Chromatic Aberration)

किसी अकेले लेंस द्वारा श्वेत प्रकाश से प्रकाशित वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव रंगीन बनता है। इसका कारण यह है कि लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक (μ) अलग-अलग रंगों के लिए अलग-अलग होता है।

वर्ण विपथन (chromatic Aberration)

काँच का अपवर्तनांक बैंगनी रंग के लिए सर्वाधिक और लाल रंग के लिए न्यूनतम होता है। अतः बैंगनी रंग के लिए फोकस दूरी न्यूनतम और लाल के लिए सर्वाधिक होती है।

(A) अक्षीय या अनुदैर्ध्य वर्ण-विपथन (Axial Chromatic Aberration)

मुख्य अक्ष पर बैंगनी और लाल रंग के प्रतिबिम्बों के बीच की दूरी को अक्षीय वर्ण-विपथन कहते हैं।

अक्षीय वर्ण-विपथन = $$f_r – f_v = \omega f_y$$

(B) पाश्विक वर्ण-विपथन (Lateral Chromatic Aberration)

भिन्न-भिन्न रंगों के प्रतिबिम्बों का साइज (आकार) भिन्न-भिन्न होना पाश्विक वर्ण-विपथन कहलाता है।

पाश्विक वर्ण-विपथन = $$I_r – I_v = \frac{\omega v^2}{f_y} \cdot \frac{O}{u}$$

3. एकवर्णी विपथन (Monochromatic Aberration)

जब किसी लेंस द्वारा एकवर्णी प्रकाश (जैसे पीला प्रकाश) में भी प्रतिबिम्ब दोषपूर्ण बनता है, तो इसे एकवर्णी विपथन कहते हैं। इसके प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:

एकवर्णी विपथन (monochromatic aberration)

(a) कोमा (Coma)

मुख्य अक्ष से दूर हटी वस्तु का प्रतिबिम्ब तीक्ष्ण न बनकर पुच्छल तारे (Comet) की आकृति का बनता है।

(b) अबिन्दुकता (Astigmatism)

इसमें क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रेखाएँ भिन्न-भिन्न तलों पर फोकस होती हैं, जिससे इमेज धुंधली दिखती है।

(c) विरूपण (Distortion)

वस्तु के विभिन्न बिन्दुओं का आवर्धन अलग-अलग होने से प्रतिबिम्ब की आकृति टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती है।

(d) गोलीय विपथन (Spherical Aberration)

अक्ष के नजदीक की किरणें और अक्ष से दूर की किरणें अलग-अलग बिंदुओं पर फोकस होती हैं।

गोलीय विपथन (spherical aberration)


4. गोलीय विपथन को कम करने के उपाय

गोलीय विपथन को पूर्णतः समाप्त नहीं किया जा सकता, किन्तु इसे कम करने के कई उपाय हैं:

  • 1. रोक लगाकर (By Stops): लेंस के सामने एक ओपेक डिस्क लगाकर सीमांत या उपाक्षीय किरणों को काट दिया जाता है।
  • 2. क्रॉस-लेंस का उपयोग: एक विशेष वक्रता त्रिज्या वाले लेंस का उपयोग करके, जहाँ:
    $$\frac{R_1}{R_2} = \frac{2\mu^2 – \mu – 4}{\mu(1 + 2\mu)}$$
  • 3. समतल-उत्तल लेंस: यदि प्रकाश उत्तल पृष्ठ पर आपतित हो, तो गोलीय विपथन कम होता है।
  • 4. उचित दूरी पर रखे दो लेंस: यदि दो लेंसों के बीच की दूरी d = f_1 – f_2 हो, तो गोलीय विपथन न्यूनतम होता है।

5. महत्वपूर्ण उदाहरण (Solved Examples)

उदाहरण 1: 20 सेमी फोकस दूरी वाले लेंस की वर्ण-विक्षेपण क्षमता 0.08 है। लेंस का अक्षीय वर्ण-विपथन ज्ञात कीजिए।

हल:

दिया है: ω = 0.08 और f_y = 20सेमी।

सूत्र: $$\text{अक्षीय वर्ण-विपथन} = \omega f_y$$
$$= 0.08 \times 20 = 1.6 \text{ सेमी}$$

उदाहरण 2: 0.3 मीटर और 0.1 मीटर फोकस दूरी के दो उत्तल लेंसों के बीच कितनी दूरी रखनी चाहिए कि गोलीय विपथन न्यूनतम हो?

हल:

सूत्र: $$d = f_1 – f_2$$
$$d = 0.3 – 0.1 = 0.2 \text{ मीटर}$$
विस्तृत नोट्स के लिए विजिट करें: educationallof.com
50% OFF NOW

Refraction Through Curved Surfaces

₹99
₹49/-

✨ Limited Time Student Offer ✨

High-quality handwritten notes for PGT, NEET, JEE, & NET. Includes clear diagrams and easy derivations.

  • ✅ Step-by-Step Derivations of Lens Formula
  • 200+ Solved Numericals for Practice
  • ✅ High-Quality Scanned PDF (Printable)
  • ✅ Exam Oriented Important PYQs

🔒 100% Secure Payment via Instamojo

QUIZ – Test your knowledge 👇 👇 👇 🚀 🚀

लेंस में विपथन (Aberration): महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न !! 🎁🎁🎁🎓🎓📚📚📝📝💯💯🚀🚀🚀

1 / 5

प्रश्न 1: लेंस में विपथन (Aberration) का मुख्य कारण क्या होता है?

2 / 5

प्रश्न 2: वर्ण विपथन (Chromatic Aberration) का मुख्य कारण क्या है?

3 / 5

प्रश्न 3: गोलीय विपथन (Spherical Aberration) को कम करने के लिए इनमें से किसका उपयोग किया जाता है?

4 / 5

प्रश्न 4: यदि दो लेंसों के बीच की दूरी d = f1 - f2 हो, तो कौन सा दोष न्यूनतम हो जाता है?

5 / 5

प्रश्न 5: उस दोष को क्या कहते हैं जिसमें मुख्य अक्ष से दूर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब 'पुच्छल तारे' जैसा दिखता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

🏆 आपका क्विज़ स्कोर (Your Score)

सही उत्तर लेवल (Status)
5 में से 5 🥇 एक्सीलेंट (Expert)
5 में से 3-4 🥈 बहुत अच्छा (Good Job)
5 में से 2 से कम 🥉 और सुधार की ज़रूरत है

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में थ्योरी, न्यूमेरिकल, और तार्किक प्रश्नों को गहराई से कवर किया है ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रहे।

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें! 🚀

ऐसी ही और एजुकेशनल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Educationallof.com  से जुड़े रहे।

और भी पढ़ें –

​प्रिज्म से अपवर्तन: Basic से Advance तक – पूरा चैप्टर एक ही पोस्ट में! (Full Physics Notes)

लेंस की क्षमता (Power of a Lens): परिभाषा, मात्रक और संयुक्त लेंस की क्षमता

लेंस निर्माता सूत्र (Lens Maker’s Formula) और लेंस सूत्र: पूरी जानकारी और व्युत्पत्ति

Unit Digit Concept: इकाई का अंक निकालने की जादुई ट्रिक | Math Short Tricks in Hindi

लाभ और हानि (Profit and Loss) क्या है? सूत्र, परिभाषा और Shortcut Tricks

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top