लेंस (Lens): परिभाषा, प्रकार, पहचान और इसके महत्वपूर्ण उपयोग

लेंस (Lens): एक पूर्ण परिचय

लेंस की परिभाषा और प्रकार (Lens definition and types)

 

1. लेंस की परिभाषा (Definition of Lens)

दो पृष्ठों से घिरे हुए उस पारदर्शी माध्यम को लेंस कहते हैं, जिसका एक पृष्ठ गोलीय होता है तथा दूसरा पृष्ठ गोलीय या समतल होता है।

2. लेंस के प्रकार (Types of Lenses)

लेंस मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं:

(i) उत्तल लेंस (Convex Lens)

ये लेंस बीच में मोटे तथा किनारों पर पतले होते हैं। यह समांतर किरणों को एक बिंदु पर केंद्रित करता है।

उत्तल लेंस के प्रकार

(ii) अवतल लेंस (Concave Lens)

ये लेंस बीच में पतले तथा किनारों पर मोटे होते हैं। यह समांतर किरणों को फैला देता है।

अवतल लेंस के प्रकार

*पुस्तक में आगे उभयावतल को अवतल और उभयोत्तल को उत्तल लेंस कहा गया है।

3. लेंसों की पहचान (Detection of Lenses)

लेंसों की पहचान दो प्रकार से की जा सकती है:

  • (i) स्पर्श करके: यदि लेंस बीच में मोटा है, तो उत्तल; यदि बीच में पतला है, तो अवतल होगा।
  • (ii) प्रतिबिम्ब देखकर:
    • अक्षर बड़े दिखें → उत्तल लेंस
    • अक्षर छोटे दिखें → अवतल लेंस
    • आकार में परिवर्तन न हो → साधारण काँच
    • उल्टी वस्तु → उत्तल लेंस; सीधी व छोटी वस्तु → अवतल लेंस

4. लेंसों के उपयोग (Uses of Lenses)

लेंस का उपयोग दैनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्यों में होता है:

  1. सूक्ष्मदर्शी (Microscope), दूरदर्शी (Telescope) और फोटोग्राफिक कैमरा जैसे प्रकाशिक यन्त्रों में।
  2. दृष्टिदोष (जैसे दूर या निकट दृष्टि) को दूर करने के लिए चश्मों में।
  3. प्रयोगशाला में रीडिंग लेंस (Reading Lens) के रूप में।
  4. घड़ीसाज़ द्वारा घड़ी के छोटे-छोटे पुर्जों को स्पष्ट देखने के लिए।

Physics Study Notes | educationallof.com

लेंस से संबंधित महत्वपूर्ण परिभाषाएँ

(Important Definitions Related to Lenses)

1. मुख्य अक्ष (Principal Axis)

लेंस के दोनों गोलीय पृष्ठों के वक्रता-केन्द्रों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को लेंस का मुख्य अक्ष कहते हैं।

मुख्य अक्ष

2. प्रकाशिक केन्द्र (Optical Centre)

मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिन्दु, जिससे होकर यदि प्रकाश की किरण गुजरती है, तो वह बिना विचलित हुए सीधे निकल जाती है।

प्रकाश केंद्र

नोट: पतले लेंसों के लिए प्रकाशिक केन्द्र से गुजरने वाली किरण का विस्थापन बहुत ही कम होता है।

3. मुख्य फोकस (Principal Focus)

लेंस के दो मुख्य फोकस होते हैं:

  • (a) प्रथम मुख्य फोकस: मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिन्दु जिससे चलने वाली किरणें (उत्तल लेंस में) या जिसकी दिशा में आपतित किरणें (अवतल लेंस में) अपवर्तन के बाद मुख्य अक्ष के समान्तर हो जाती हैं।

प्रथम मुख्य फोकस

  • (b) द्वितीय मुख्य फोकस: मुख्य अक्ष के समान्तर आने वाली किरणें अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु पर मिलती हैं या मिलती हुई प्रतीत होती हैं।

द्वितीय मुख्य फोकस

4. फोकस-दूरी (Focus Length)

लेंस के प्रकाश-केन्द्र और मुख्य फोकस के बीच की दूरी को फोकस-दूरी कहते हैं।

5. फोकल तल (Focal Plane)

लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत् (Perpendicular) तथा मुख्य फोकस से होकर गुजरने वाले काल्पनिक समतल को लेंस का फोकल तल कहते हैं।

फॉक्स पृष्ठ

  • प्रथम फोकल तल: वह तल जो प्रथम मुख्य फोकस (f_1) से होकर गुजरता है।
  • द्वितीय फोकल तल: वह तल जो द्वितीय मुख्य फोकस (f_2) से होकर गुजरता है।

विशेष: मुख्य अक्ष के समान्तर न आने वाली किरणें अपवर्तन के बाद इसी फोकल तल के किसी बिन्दु पर मिलती हैं।

प्रो टिप: द्वितीय मुख्य फोकस को ही सामान्यतः लेंस का ‘मुख्य फोकस’ माना जाता है।

लेंस की परिभाषा और प्रकार (Lens definition and types)

50% OFF NOW

Refraction Through Curved Surfaces

₹99
₹49/-

✨ Limited Time Student Offer ✨

High-quality handwritten notes for PGT, NEET, JEE, & NET. Includes clear diagrams and easy derivations.

  • ✅ Step-by-Step Derivations of Lens Formula
  • 200+ Solved Numericals for Practice
  • ✅ High-Quality Scanned PDF (Printable)
  • ✅ Exam Oriented Important PYQs

🔒 100% Secure Payment via Instamojo

QUIZ – Test your knowledge 👇 👇

लेंस (Lens) - महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न !!!📝📝💯💯💯🚀🚀🚀📚💥💥💥

1 / 5

प्रश्न 1: वह कौन सा लेंस है जो बीच में से मोटा और किनारों से पतला होता है?

2 / 5

प्रश्न 2: लेंस के प्रकाशिक केन्द्र (Optical Centre) की मुख्य विशेषता क्या है?

3 / 5

प्रश्न 3: यदि किसी लेंस से देखने पर अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता है, तो वह कौन सा लेंस है?

4 / 5

प्रश्न 4: लेंस का मुख्य अक्ष (Principal Axis) किसे कहते हैं?

5 / 5

प्रश्न 5: घड़ीसाज़ (Watchmaker) घड़ी के छोटे पुर्जों को देखने के लिए किस लेंस का उपयोग करता है?

Your score is

The average score is 0%

0%

🏆 आपका क्विज़ स्कोर (Your Score)

सही उत्तर लेवल (Status)
5 में से 5 🥇 एक्सीलेंट (Expert)
5 में से 3-4 🥈 बहुत अच्छा (Good Job)
5 में से 2 से कम 🥉 और सुधार की ज़रूरत है

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में थ्योरी, न्यूमेरिकल, और तार्किक प्रश्नों को गहराई से कवर किया है ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रहे।

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें! 🚀

ऐसी ही और एजुकेशनल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Educationallof.com  से जुड़े रहे।

और भी पढ़ें –

​प्रिज्म से अपवर्तन: Basic से Advance तक – पूरा चैप्टर एक ही पोस्ट में! (Full Physics Notes)

प्रिज्म के अपवर्तनांक का सूत्र: व्युत्पत्ति और महत्वपूर्ण प्रश्न (Step-by-Step Guide)

स्पेक्ट्रोमीटर (spectrometer) क्या है? कार्यप्रणाली, भाग, समायोजन, उपयोग और शुद्ध स्पेक्ट्रम प्राप्त करने की विधि (Spectrometer in Hindi)

इन्द्रधनुष कैसे बनता है? प्राथमिक और द्वितीयक इन्द्रधनुष में अंतर (पूर्ण विवरण)

सौर स्पेक्ट्रम और फ्रॉनहॉफर रेखाएँ: उत्पत्ति, व्याख्या, चित्र और उपयोगिता

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top