पोलेराइड (Polaroids) क्या हैं? बनावट, कार्य-विधि और उपयोग – विस्तृत नोट्स

पोलेराइड (Polaroids)

पोलेराइड (Polaroids) – समतल ध्रुवित प्रकाश उत्पन्न करने वाली सरल व सस्ती युक्ति को पोलेराइड कहते हैं।

बनावट

सन् 1932 में ई. एच. लैण्ड (E. H. Land) ने एक विशेष विधि विकसित करके पोलेराइड का निर्माण किया था। इसमें एक फिल्म होती है जिसे काँच की दो प्लेटों के बीच रखा जाता है। इस फिल्म को बनाने के लिए नाइट्रो सेल्यूलोज (Nitro cellulose) की एक पतली शीट पर कार्बनिक यौगिक हरपेथाइट (Herapathite) या आयडोक्वीनाइन सल्फेट (Idoquinine Sulphate) के अति सूक्ष्म आकार के क्रिस्टल इस प्रकार फैलाकर रखे जाते हैं कि सभी क्रिस्टलों के अक्ष एक-दूसरे के समान्तर रहें।

कार्य-विधि

जब साधारण प्रकाश पोलेराइड पर आपतित होता है तो उसके वे ही वैद्युत वेक्टर पोलेराइड में से निकल पाते हैं जिनके कम्पन क्रिस्टलों के अक्ष के समान्तर होते हैं। इस प्रकार पोलेराइड से निर्गत प्रकाश समतल-ध्रुवित प्रकाश होता है।

जब दोनों पोलेराइड एक-दूसरे के समान्तर होते हैं, तो पहले पोलेराइड (जिसे ध्रुवक कहते हैं) से निर्गत प्रकाश दूसरे पोलेराइड (जिसे विश्लेषक कहते हैं) से भी निर्गत हो जाता है, किन्तु जब वे एक-दूसरे के लम्बवत् होते हैं, तो पहले पोलेराइड में निर्गत प्रकाश दूसरे पोलेराइड द्वारा अवरुद्ध हो जाता है। फलस्वरूप निर्गत प्रकाश की तीव्रता शून्य होती है। इस स्थिति में दोनों पोलेराइड क्रॉसित (Crossed) कहलाते हैं।

पोलेराइड के उपयोग (Uses of Polaroids)

  • (i) प्रकाश की चकाचौंध दूर करने में: इसके लिए धूप के चश्मे (Sun glasses) में पोलेराइड का बना लेंस प्रयुक्त किया जाता है। वस्तुओं से परावर्तित प्रकाश आंशिक समतल ध्रुवित होता है। पोलेराइड आंशिक ध्रुवित प्रकाश के क्षैतिज कम्पनों को काट देता है। फलस्वरूप चकाचौंध समाप्त हो जाती है।
  • (ii) रात्रि के समय आमने-सामने के दो वाहनों को सुरक्षित पार करने में: मोटरकार या ट्रकों के विण्ड स्क्रीन (Wind screen) तथा हेडलाइट के कवर ग्लास पोलेराइड के बनाये जाते हैं। पोलेराइडों के अक्ष ऊर्ध्वाधर से 45° के कोण पर झुके रहते हैं। जब पोलेराइड लगे दो वाहन एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं तो एक के विण्ड स्क्रीन और दूसरे के हेडलाइट के कवर ग्लास में लगे पोलेराइडों की अक्षें एक-दूसरे के लम्बवत् हो जाती हैं अर्थात् क्रॉसित हो जाती हैं। फलस्वरूप एक वाहन के हेडलाइट से निकला प्रकाश दूसरे वाहन के विण्ड स्क्रीन से कट जाता है जिससे दूसरे वाहन के चालक को चकाचौंध नहीं लगती। इस प्रकार दोनों चालक अपने-अपने वाहन सुरक्षित पार कर लेते हैं।
  • (iii) धातुओं के प्रकाशीय गुणों के अध्ययन में: जब साधारण प्रकाश किसी धातु की सतह पर आपतित होता है तो वह ध्रुवित हो जाता है। ध्रुवण की मात्रा धातु की प्रकृति पर निर्भर करती है। पोलेराइड को विश्लेषक की भाँति प्रयुक्त करके ध्रुवण की मात्रा ज्ञात की जा सकती है। इस प्रकार धातुओं के प्रकाशीय गुणों का अध्ययन किया जा सकता है।
  • (iv) ध्रुवित प्रकाश के संसूचन (Detection) में: कोई प्रकाश समतल-ध्रुवित है अथवा आंशिक ध्रुवित है अथवा अध्रुवित है, इसका पता पोलेराइड की सहायता से लगाया जा सकता है। यदि पोलेराइड को घुमाने पर प्रकाश की तीव्रता में:
    • (a) अध्रुवित प्रकाश: प्रकाश की तीव्रता में कोई परिवर्तन न हो तो वह प्रकाश अध्रुवित होता है।
    • (b) आंशिक ध्रुवित प्रकाश: यदि पोलेराइड को घुमाने पर प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो किन्तु तीव्रता कभी-भी शून्य न हो तो वह प्रकाश आंशिक ध्रुवित होता है।
    • (c) समतल ध्रुवित प्रकाश: यदि पोलेराइड को घुमाने पर प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो एवं एक पूरे चक्कर में तीव्रता दो बार अधिकतम तथा दो बार शून्य हो, तो वह प्रकाश समतल ध्रुवित होता है।
  • (v) पोलेराइड कैमरा और फोटोग्राफी में: इसके लिए कैमरे के अभिदृश्यक लेंस के सामने पोलेराइड लगा देते हैं। वस्तु से परावर्तित ध्रुवित प्रकाश पोलेराइड से बिना कटे कैमरे के अन्दर प्रवेश कर जाता है, किन्तु पृष्ठभूमि से परावर्तित ध्रुवित प्रकाश को पोलेराइड रोक देता है। जिससे वस्तु अधिक प्रकाशित तथा पृष्ठभूमि अधिक काली दिखाई देती है। फलस्वरूप फोटो का विपर्यास (Contrast) उत्तम होता है।
  • (vi) तीन विमा वाले चित्रों को देखने में।
  • (vii) वायुयान और ट्रेन में प्रवेश करने वाले प्रकाश की तीव्रता को नियन्त्रित करने में।

पोलेराइड्स: प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: पोलेराइड का आविष्कार किसने और कब किया था?

उत्तर: पोलेराइड का आविष्कार ई. एच. लैण्ड (E. H. Land) ने सन् 1932 में किया था।

प्रश्न 2: ‘क्रॉसित’ (Crossed) पोलेराइड्स किसे कहते हैं?

उत्तर: जब दो पोलेराइड एक-दूसरे के लम्बवत् रखे जाते हैं, जिससे निर्गत प्रकाश की तीव्रता शून्य हो जाती है, तो उन्हें ‘क्रॉसित’ पोलेराइड्स कहा जाता है।

प्रश्न 3: चश्मा (Sun glasses) बनाने में पोलेराइड्स का उपयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर: पोलेराइड आंशिक ध्रुवित प्रकाश के क्षैतिज कम्पनों को काट देते हैं, जिससे प्रकाश की चकाचौंध (Glare) समाप्त हो जाती है और स्पष्ट दिखाई देता है।

प्रश्न 4: मोटरकार की हेडलाइट और विण्ड स्क्रीन में पोलेराइड्स का उपयोग कैसे सुरक्षित वाहन चलाने में मदद करता है?

उत्तर: हेडलाइट और विण्ड स्क्रीन के पोलेराइडों के अक्ष एक-दूसरे के लम्बवत् (क्रॉसित) होने के कारण, सामने वाले वाहन की हेडलाइट का प्रकाश दूसरे चालक को चकाचौंध नहीं करता है।

प्रश्न 5: पोलेराइड की सहायता से समतल ध्रुवित प्रकाश की पहचान कैसे की जाती है?

उत्तर: यदि पोलेराइड को घुमाने पर प्रकाश की तीव्रता एक पूरे चक्कर में दो बार अधिकतम और दो बार शून्य हो, तो वह प्रकाश समतल ध्रुवित होता है।

और भी पढ़ें –

यान्त्रिक-तरंगों में ध्रुवण का प्रदर्शन (Demonstration of Polarisation in Mechanical Waves)

प्रकाश के ध्रुवण का प्रायोगिक प्रदर्शन (Tourmaline Crystal Experiment)

फ़्रेनल दूरी (Fresnel Distance): परिभाषा, व्यंजक और महत्वपूर्ण उदाहरण | Physics Notes

परावर्तन द्वारा ध्रुवण और ब्रूस्टर का नियम (Brewster’s Law) – विस्तृत नोट्स

ध्रुवित और अध्रुवित प्रकाशों का निरूपण (Representation of Polarised and Unpolarised Light)

पोलेराइड (Polaroids)

Play quiz here 👇👇👇

पोलेराइड्स' (Polaroids) टॉपिक पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) !!! 📝📝📚📚💯💯🔗🔗🔗🎁🎁🎁🔥🔥🔥🚀🚀🚀

1 / 5

प्रश्न 1: पोलेराइड का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?

2 / 5

प्रश्न 2: पोलेराइड की फिल्म बनाने में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

3 / 5

प्रश्न 3: जब दो पोलेराइड एक-दूसरे के लम्बवत् रखे जाते हैं, तो निर्गत प्रकाश की तीव्रता क्या होती है?

4 / 5

प्रश्न 4: फोटोग्राफी में पोलेराइड का उपयोग क्यों किया जाता है?

5 / 5

प्रश्न 5: यदि किसी पोलेराइड को घुमाने पर प्रकाश की तीव्रता में कोई परिवर्तन न हो, तो वह प्रकाश है:

Your score is

The average score is 0%

0%

पोलेराइड (Polaroids)

WhatsApp

Join Our Physics Community!

Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.


FOLLOW ON WHATSAPP

100% Private & Secure | No Phone Number Required

Scroll to Top
Gauss’s Theorem: Sirf 2 Minute mein Samjhein! ⚡ Maths Formula Revision: प्रतिशत से अनुपात तक, सब कुछ एक जगह! Ghan aur Ghanabh: घन और घनाभ के सभी महत्वपूर्ण सूत्र Belan aur Khokhla Belan: बेलन और खोखला बेलन के सभी महत्वपूर्ण सूत्र शंकु और छिन्नक के सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Cone & Frustum Formulas) गोला और अर्धगोला: सभी सूत्र और गुण (Sphere & Hemisphere Formulas) ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral) ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण!
पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral)
पोलेराइड्स: जानिए ध्रुवण और इसके अद्भुत उपयोग गति के समीकरण | Equations of Motion in Hindi – Physics Notes विमीय सूत्र (Dimensional Formula) शार्ट नोट्स PDF | Physics Notes मात्रक और भौतिक राशियाँ: Full Notes 📚 प्रकाश की द्वैती प्रकृति: कण और तरंग का अद्भुत संगम 5 मिनट में समझें: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी का पूरा खेल!” आकाश नीला क्यों दिखता है? जानें प्रकाश के प्रकीर्णन के 6 अद्भुत उदाहरण! दर्शन कोण क्या है? Physics Class 12 Concept | #shorts #science Maths Trick: देखते ही बता देंगे कौन सा नंबर किससे कटेगा! 🔢 Statistics Formulas: Mean, Median, Mode Short Tricks बहुभुज (Polygon) क्या है? पंचभुज और षट्भुज के सूत्र और ट्रिक्स सीखें! 💎 ​वृत्त और अर्धवृत्त (Circle & Semicircle) के सूत्र: सिर्फ 1 मिनट में समझें! चतुर्भुज (Quadrilaterals) के सभी प्रकार और सूत्र: 1 मिनट में सीखें! 🚀 Trigonometry Formulas: 10 जादुई सूत्र ! बीजगणित के महत्वपूर्ण सूत्र: Algebra Formulas for All Exams ⚡ व्यावसायिक गणित: 5 मिनट में सीखें 10+ मास्टर फॉर्मूले! 🔥 Mensuration Formulas: क्षेत्रमिति के सभी सूत्र एक साथ! 📐 त्रिभुज के प्रकार और सूत्र: समबाहु, समकोण और विषमबाहु! ठोस आकृतियों का संयोजन: सूत्र और आसान ट्रिक्स! ठोसों का रूपांतरण: क्या आयतन बदलता है? (Short & Viral)