कैलेंडर (Calendar) – रीजनिंग शॉर्ट ट्रिक्स
Calendar Short Tricks in Hindi : किसी भी तारीख का दिन निकालें बिना कैलेंडर देखे!
रीजनिंग में Calendar एक ऐसा टॉपिक है जिससे हर एग्जाम में 1-2 सवाल जरूर पूछे जाते हैं। आज हम सीखेंगे “विषम दिन” (Odd Days) का कॉन्सेप्ट, जिससे आप बिना किसी लंबे कैलकुलेशन के सही उत्तर तक पहुँच सकते हैं।
विषम दिन (Odd Days) क्या हैं?
कुल दिनों को 7 से भाग देने पर जो शेषफल (Remainder) बचता है, उसे विषम दिन कहते हैं।उदाहरण: 10 दिन = 10 ÷ 7 = 3 विषम दिन।
महत्वपूर्ण नियम (Important Rules)
- साधारण वर्ष (Ordinary Year): 365 दिन (1 विषम दिन)
- लीप वर्ष (Leap Year): 366 दिन (2 विषम दिन)
- लीप वर्ष की पहचान: जिस साल में 4 का पूरा भाग चला जाए (जैसे 2024, 2028)।
Magic Trick: महीनों के कोड (Month Codes)
अगर आपको ये 12 अंकों का मोबाइल नंबर जैसा कोड याद है, तो आप राजा हैं:
033 614 625 035
(Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec)
प्रश्न: 15 अगस्त 1947 को कौन सा दिन था?
शॉर्ट ट्रिक से हल: तारीख (15) + महीना कोड (2) + साल (47) + लीप वर्ष (11) + शताब्दी कोड = शुक्रवार (Friday)
Master Reasoning at Educationallof.com
Calendar: हल किए गए उदाहरण (Solved Examples)
सवााल 1: यदि 15 मार्च को सोमवार था, तो उसी वर्ष 10 जुलाई को कौन सा दिन होगा?
समाधान (Solution):
• मार्च में शेष दिन: 16 (31-15)
• अप्रैल (30 दिन), मई (31 दिन), जून (30 दिन), जुलाई (10 दिन)
• कुल दिन = 16 + 30 + 31 + 30 + 10 = 117 दिन
• विषम दिन (Odd Days) = 117 ÷ 7 = 5 शेषफल
• सोमवार + 5 दिन = शनिवार (Saturday)
सवाल 2: लगातार 400 वर्षों में कुल कितने लीप वर्ष (Leap Years) होते हैं?
समाधान (Solution):
• पहले 100 साल में: 24 लीप वर्ष (100 शताब्दी वर्ष लीप नहीं है)
• 400 सालों में: (24 × 4) + 1 (क्योंकि 400वाँ साल लीप वर्ष है)
• कुल लीप वर्ष = 96 + 1 = 97
सवाल 3: यदि आज 10 जनवरी 2024 (लीप वर्ष) है और आज बुधवार है, तो 10 जनवरी 2025 को कौन सा दिन होगा?
समाधान (Solution):
• चूंकि 2024 एक लीप वर्ष है और इसमें फरवरी 29 दिन की आएगी।
• लीप वर्ष में विषम दिन = 2
• बुधवार + 2 दिन = शुक्रवार (Friday)
सवाल 4: 100 वर्षों की अवधि में कुल कितने विषम दिन (Odd Days) होते हैं?
समाधान (Solution):
• 100 साल = 76 साधारण वर्ष + 24 लीप वर्ष
• विषम दिन = (76 × 1) + (24 × 2) = 76 + 48 = 124
• 124 ÷ 7 = 5 शेषफल
• अतः 100 वर्षों में 5 विषम दिन होते हैं।
सवाल 5: वर्ष 2021 का कैलेंडर दोबारा किस वर्ष उपयोग किया जा सकता है?
समाधान (Solution):
• ट्रिक: साल को 4 से भाग दें।
• 2021 ÷ 4 = शेषफल 1 आया।
• नियम: यदि शेषफल 1 आए, तो साल में 6 जोड़ें।
• 2021 + 6 = 2027
Calendar Short Tricks in Hindi
Quiz here 👇 👇 👇 🚀 📝 📝
और भी पढ़ें –
चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) क्या है? सूत्र, परिभाषा और Shortcut Tricks
प्रतिशत (Percentage) क्या है? Basic Concepts, Formulas और Shortcut Tricks| Percentage in Hindi
Division Short Tricks: 5, 25 और 125 से भाग देने की सबसे तेज़ ट्रिक
3-Digit Numbers ke Square Tricks: वर्ग निकालने की और भी जादुई तकनीकें
समय, चाल और दूरी (Speed, Time and Distance) Short Tricks in Hindi
Calendar Short Tricks in Hindi
70% OFF
Most Popular Question Bank
2000+ Solved Numerical Bank
Complete Maths & Reasoning Master Guide
₹499
₹149/-
🔥 Special Offer for First 100 Students!
- ✅ Target: UPSC, SSC, Banking, PGT, NET
- ✅ Content: 2000+ Handpicked Solved Numericals
- ✅ Quality: High-Quality Scanned PDF (30 MB)
- ✅ Benefit: Short Tricks & Step-by-Step Solutions
🔒 100% Secure Payment | Instant Download via Instamojo
50% OFF
Essential Revision Tool
Ultimate Mathematics Formula Guide
Symbols, Algebra, Percentage & Arithmetic Master
₹99
₹49/-
🔥 Special Launch Price – Don’t Miss Out!
- ✅ Target: SSC, Banking, Railways & School Exams
- ✅ Contents: All Basic Symbols, Algebra & Arithmetic
- ✅ Clarity: High-Quality Digital PDF for Easy Reading
- ✅ Benefit: Saves Time During Last Minute Revision
🔒 Secure Payment via Instamojo | Instant Download Access