लेंस की क्षमता (Power of a Lens)
लेंस का मुख्य कार्य प्रकाश किरणों को मोड़ना है। उत्तल लेंस किरणों को मुख्य अक्ष की ओर मोड़ता है और अवतल लेंस किरणों को अक्ष से दूर हटाता है। जिस लेंस की फोकस-दूरी जितनी कम होती है, वह किरणों को उतना ही अधिक मोड़ता है। अतः, मीटर में मापी गई फोकस-दूरी के व्युत्क्रम (Reciprocal) को लेंस की क्षमता कहते हैं।
सूत्र (Formula):
$$P = \frac{1}{f \text{ (in meters)}}$$
यदि फोकस-दूरी $f$ सेमी में हो, तो:
$$P = \frac{100}{f \text{ (in cm)}}$$
- लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर (Diopter) है, जिसे ‘D’ से प्रदर्शित करते हैं।
- उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक (+) होती है।
- अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक (-) होती है।
संयुक्त लेंस की क्षमता (Power of Combined Lenses)
यदि दो या दो से अधिक लेंस एक-दूसरे के संपर्क में रखे हों, तो संयुक्त लेंस की कुल क्षमता प्रत्येक लेंस की क्षमता के बीजगणितीय योग के बराबर होती है:
$$P = P_1 + P_2 + P_3 + \dots$$
उदाहरण (Numerical Example)
प्रश्न: +1.5 D और -2.75 D क्षमता वाले दो लेंस एक-दूसरे के सम्पर्क में रखे गये हैं। संयुक्त लेंस की फोकस-दूरी ज्ञात कीजिए।
हल:
यहाँ दिया गया है:
P1 = +1.5 D तथा P2 = -2.75 D
संयुक्त लेंस की क्षमता के सूत्र P = P1 + P2 से:
P = 1.5 + (-2.75) = -1.25 Dअब फोकस-दूरी (सेमी में) ज्ञात करने के लिए:
$$f = \frac{100}{P}$$
$$f = \frac{100}{-1.25} = -80 \text{ सेमी}$$उत्तर: अतः संयुक्त लेंस की फोकस-दूरी -80 सेमी होगी।
educationallof.com
50% OFF NOW
Refraction Through Curved Surfaces
₹99
₹49/-
✨ Limited Time Student Offer ✨
High-quality handwritten notes for PGT, NEET, JEE, & NET. Includes clear diagrams and easy derivations.
- ✅ Step-by-Step Derivations of Lens Formula
- ✅ 200+ Solved Numericals for Practice
- ✅ High-Quality Scanned PDF (Printable)
- ✅ Exam Oriented Important PYQs
🔒 100% Secure Payment via Instamojo
लेंस की क्षमता (Power of a Lens)
QUIZ – Test your knowledge 👇 👇 👇
🏆 आपका क्विज़ स्कोर (Your Score)
| सही उत्तर |
लेवल (Status) |
| 5 में से 5 |
🥇 एक्सीलेंट (Expert) |
| 5 में से 3-4 |
🥈 बहुत अच्छा (Good Job) |
| 5 में से 2 से कम |
🥉 और सुधार की ज़रूरत है |
निष्कर्ष (Conclusion)
उम्मीद है कि यह विस्तृत लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। हमने इस पोस्ट में थ्योरी, न्यूमेरिकल, और तार्किक प्रश्नों को गहराई से कवर किया है ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रहे।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें! 🚀
ऐसी ही और एजुकेशनल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Educationallof.com से जुड़े रहे।
और भी पढ़ें –
प्रिज्म से अपवर्तन: Basic से Advance तक – पूरा चैप्टर एक ही पोस्ट में! (Full Physics Notes)
प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण: क्यों और कैसे बनता है ? (Dispersion of Light Explained)
सौर स्पेक्ट्रम और फ्रॉनहॉफर रेखाएँ: उत्पत्ति, व्याख्या, चित्र और उपयोगिता
किरचॉफ का नियम क्या हैं? (Kirchhoff’s Laws in Hindi) – Class 12 Physics Notes
Gauss’s Law in Hindi : Formula & Applications (गॉस की प्रमेय)

Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
FOLLOW ON WHATSAPP
100% Private & Secure | No Phone Number Required