अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance)
अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Paramagnetic Substance in Hindi) – अनुचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो चुम्बकीय-क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र के समान्तर होकर क्षीण चुम्बकत्व धारण कर लेते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरों के पास लाने पर उसकी ओर आकर्षित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को अनुचुम्बकत्व कहते हैं। मैंगनीज, प्लैटिनम, ऐलुमिनियम, ऑक्सीजन, सोडियम, कॉपर क्लोराइड, क्राउन काँच आदि अनुचुम्बकीय पदार्थ के कुछ उदाहरण हैं।
अनुचुम्बकीय पदार्थों के गुण (Properties of Paramagnetic Substances)
अनुचुम्बकीय पदार्थों में अग्र गुण पाये जाते हैं—
- अनुचुम्बकीय पदार्थ शक्तिशाली चुम्बकों द्वारा आकर्षित होते हैं।
- जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी चुम्बकीय-क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया जाता है तो वह घूमकर चुम्बकीय-क्षेत्र के समान्तर हो जाता है। इस स्थिति में अनुचुम्बकीय पदार्थ के सिरों पर उत्पन्न ध्रुव चुम्बकीय ध्रुवों के विपरीत होते हैं।

- जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है तो वह कम तीव्रता वाले भाग से अधिक तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।यदि पास-पास (लगभग 1 मिमी) रखे दो विपरीत ध्रुवों पर काँच की एक प्याली में किसी अनुचुम्बकीय द्रव को रख दिया जाये, तो द्रव बीच में उठ जाता है, क्योंकि बीच में चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है।
- अब यदि ध्रुवों के बीच की दूरी बढ़ा दें तो द्रव बीच में दबकर किनारों पर ऊपर उठ जाता है, क्योंकि इस स्थिति में ध्रुवों के पास चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है।

- यदि किसी अनुचुम्बकीय द्रव को एक U नली में भरकर नली की एक भुजा को शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र में रख दें तो द्रव उस भुजा में थोड़ा ऊपर उठ जाता है।

- अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी अधिक होती है।
- किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति ( χ ) परम ताप (T) के व्युत्क्रमानुपाती होती है अर्थात्
χ ∝ 1/T या
χ = C/T, जहाँ C एक नियतांक है जिसे क्यूरी नियतांक कहते हैं। इसे क्यूरी का नियम कहते हैं। - अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प किन्तु धनात्मक होती है।
- अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति चुम्बकन-क्षेत्र के परिवर्तन से अप्रभावित रहती है।
अनुचुम्बकीय पदार्थ: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions & Answers)
प्रश्न 1: अनुचुम्बकीय पदार्थ (Paramagnetic Substance) किसे कहते हैं?
उत्तर: अनुचुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो चुम्बकीय-क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र के समान्तर होकर क्षीण चुम्बकत्व धारण कर लेते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरों के पास लाने पर उसकी ओर आकर्षित होते हैं।
प्रश्न 2: अनुचुम्बकीय पदार्थों के कुछ मुख्य उदाहरण दीजिए।
उत्तर: मैंगनीज, प्लैटिनम, ऐलुमिनियम, ऑक्सीजन, सोडियम, कॉपर क्लोराइड, और क्राउन काँच आदि अनुचुम्बकीय पदार्थों के प्रमुख उदाहरण हैं।
प्रश्न 3: असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में अनुचुम्बकीय पदार्थ का व्यवहार कैसा होता है?
उत्तर: जब किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ को किसी असमान चुम्बकीय-क्षेत्र में रखा जाता है, तो वह कम तीव्रता वाले भाग से अधिक तीव्रता वाले भाग की ओर चलने लगता है।
प्रश्न 4: क्यूरी का नियम (Curie’s Law) क्या है और इसका सूत्र क्या है?
उत्तर: क्यूरी के नियमानुसार, किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (χ) उसके परम ताप (T) के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
सूत्र: χ ∝ 1/T या χ = C/T (जहाँ C एक नियतांक है जिसे क्यूरी नियतांक कहते हैं)।
प्रश्न 5: अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता और चुम्बकीय प्रवृत्ति का मान कैसा होता है?
उत्तर: अनुचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता 1 से थोड़ी अधिक होती है, तथा इनकी चुम्बकीय प्रवृत्ति अल्प (कम) किन्तु धनात्मक होती है।
और भी पढ़ें –
चुम्बकीय बल रेखाएँ, परिभाषा, गुण और आकर्षण-प्रतिकर्षक व्याख्या – भौतिकी नोट्स
स्पर्शज्या-नियम (Tangent Law) – परिभाषा, शर्तें एवं व्यपत्ति
Play quiz here 👇👇
अनुचुम्बकीय पदार्थ क्या हैं (Paramagnetic Substance in Hindi)
Join Our Physics Community!
Latest Physics Notes, PGT/NET Prep & Daily MCQs directly on your WhatsApp.
100% Private & Secure | No Phone Number Required