दाशमिक प्रणाली (Decimal System) और स्थानीय मान
दाशमिक प्रणाली (Decimal System) वह प्रणाली है जिसमें गिनती/गणना के लिए कुल दस अंकों (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) का उपयोग किया जाता है।
- 🔹 अंक (Digit): वे चिन्ह जिनका प्रयोग गिनती/गणना को पूरा करने के लिए किया जाता है।
- 🔹 संख्या (Number): अंकों का समूह संख्या कहलाता है।
1. संख्या लेखन की प्रणालियाँ
भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय (अमेरिकन) प्रणालियों में तुलना नीचे दी गई है:
| भारतीय (हिन्दू-अरेबिक) | अरब | करोड़ | लाख | हजार | इकाई |
|---|---|---|---|---|---|
| अमेरिकन प्रणाली | बिलियन | मिलियन | सौ हजार | हजार | इकाई |
2. स्थानीय मान और जातीय मान
स्थानीय मान (Place Value)
अंकों के स्थान पर आधारित मान। इसे परिवर्तित मान भी कहते हैं।
उदाहरण: 437987 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 100 = 900
जातीय मान (Face Value)
अंकों का मूल या वास्तविक मान। यह कभी नहीं बदलता।
उदाहरण: 437897 में 8 का जातीय मान = 8
दशमलव संख्या का स्थानीय मान (Decimal Place Value)
दशमलव के बाद अंकों का मान भिन्न (fraction) के रूप में होता है।
उदाहरण: 379.576 में 6 का मान = 6 × 10-3 = 6/1000 = 0.006
3. महत्वपूर्ण रोचक तथ्य (Quick Notes)
- ✅ सम × विषम = हमेशा सम संख्या (e.g., 2 × 3 = 6)
- ✅ विषम + सम = हमेशा विषम संख्या (e.g., 3 + 2 = 5)
- ✅ विषम – सम = हमेशा विषम संख्या (e.g., 5 – 2 = 3)
ऐसी ही और जानकारी के लिए विजिट करें: educationallof.com
और भी पढ़ें –
अनुपात और समानुपात: Basic Concepts, Formulas और Shortcut Tricks | Ratio and Proportion in Hindi
औसत (Average) क्या है? Basic Concepts और Tricks। Average in Hindi
प्रतिशत (Percentage) क्या है? Basic Concepts, Formulas और Shortcut Tricks| Percentage in Hindi
साधारण ब्याज (Simple Interest) क्या है? सूत्र, परिभाषा और Shortcut Tricks
चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) क्या है? सूत्र, परिभाषा और Shortcut Tricks
बट्टा (Discount) क्या है ? क्रमिक बट्टा, समतुल्य बट्टा और महत्वपूर्ण सूत्र
लाभ और हानि (Profit and Loss) क्या है? सूत्र, परिभाषा और Shortcut Tricks
संख्या पद्धति (Number System): परिभाषाएं, प्रकार और महत्वपूर्ण सूत्र | Full Guide
🔗 महत्वपूर्ण बाहरी लिंक (External Links):
- अभ्यास के लिए: NCERT Mathematics Book (Class 6)
- विस्तृत जानकारी: अनुपात – विकिपीडिया