वर्ण विक्षेपण क्षमता
परिभाषा :- किन्हीं दो रंगों की किरणों के कोणीय वर्ण विक्षेपण और माध्य किरण के विचलन के अनुपात को उन रंगों के लिए प्रिज्म की वर्ण-विक्षेपण क्षमता कहते हैं। इसे ω ओमेगा से प्रदर्शित करते हैं।
【माध्य किरण वह किरण है , जिसका अपवर्तनांक उन दो रंगों की किरणों के अपवर्तनाको के औसत के बराबर होता है। 】
सूत्र के रूप में ,
वर्ण विक्षेपण क्षमता =बैंगनी और लाल रंग की किरणों का कोणीय वर्ण विक्षेपण / माध्य किरण (पीले रंग की किरण) का विचलन-कोण
ω = θ/δy = (δv – δr)/δy ……….(1)
जहाँ δv = बैंगनी रंग का विचलन तथा
δr = लाल रंग का विचलन
परन्तु δv = (μv-1)A , δ= (μr-1)A तथा
δy = (μy-1)A
जहाँ μv ,μr व μy क्रमशः बैंगनी , लाल व पीले रंग की किरणों के लिए प्रिज्म के लिए प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक तथा A प्रिज्म का कोण है।
समीकरण (1) मे मान रखने पर ,
ω = (μv-1)A – (μr-1)A / (μy-1)A
= (μv – μr) A / (μy-1)A
ω = (μv – μr) / (μy-1)A
अतः varn vikshepan क्षमता प्रिज्म के कोण पर निर्भर नहीं करती।
एनालॉग तथा डिजिटल संचार किसे कहते हैं ?
विमॉडुलन(Demodulation ) किसे कहते हैं ?
मॉडुलन (Modulation ) किसे कहते हैं?
इण्टरनेट (Internet) किसे कहते हैं?